Author: Shubhra RNN

रायपुर, 14 जून। Vishnudev Announcement : छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है। रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित एनएचएम महासम्मेलन में मुख्यमंत्री ने 33 दिन की हड़ताल अवधि का वेतन देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। उन्होंने दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में कर्मचारियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील है। महासम्मेलन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कर्मचारियों को कैशलेस…

Read More

रायपुर, 14 जून। Congress Training Camp : छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के लिए 21 जून से 30 जून 2026 तक रायपुर में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी एक दिन शामिल होकर संगठन को मजबूत करने के गुर सिखाएंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में पत्र जारी कर सभी जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षों को प्रशिक्षण शिविर में अनिवार्य…

Read More

रायपुर, 13 जून। Congress Tribal Meeting : आगामी राजनीतिक समीकरणों और आदिवासी क्षेत्रों में बढ़ती सक्रियता के बीच कांग्रेस ने आदिवासी मुद्दों पर बड़ा दांव खेला है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित आदिवासी नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक में जल, जंगल, जमीन, आरक्षण, पेसा कानून, वनाधिकार पट्टा और आदिवासी पहचान जैसे मुद्दों पर मंथन हुआ। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने 12 बिंदुओं का राजनीतिक प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में कांग्रेस ने हसदेव अरण्य में कोयला खनन, बैलाडीला में खनिज दोहन, वनाधिकार पट्टा वितरण, 32 प्रतिशत आरक्षण, पेसा कानून के क्रियान्वयन, आदिवासी…

Read More

रायपुर, 13 जून। Liquor Overrating : छत्तीसगढ़ में शराब की ओवररेटिंग को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के प्रदेश संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शराब की बिक्री में हो रही ओवररेटिंग का खेल केवल अधिकारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे सत्ता में बैठे लोगों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि शराब दुकानों में बोतलों पर 60 से 80 रुपए तक अतिरिक्त वसूली की जा रही थी। मीडिया में मामला उजागर होने के बाद सरकार ने कुछ अधिकारियों को निलंबित कर कार्रवाई का…

Read More

राजनांदगांव, 13 जून। Anshdeep Electronic Fire : शहर के अनुपम नगर स्थित अंशदीप इलेक्ट्रॉनिक में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुकान से धुआं और आग की ऊंची लपटें निकलती देख स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। दुकान…

Read More

रायपुर, 13 जून। Giriraj Singh Raipur Visit : केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान शनिवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे। यहां पहुंचने पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। भाजपा कार्यालय पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने स्मृति मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा संगठनात्मक गतिविधियों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर चर्चा की। संगठन को खास संदेश बैठक के दौरान संगठन को…

Read More

सरगुजा, 13 जून। School Land Dispute : जिले के अमड़ी गांव में सरकारी स्कूल परिसर की जमीन पर कथित अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी स्वयंबर सिंह ने स्कूल परिसर के भीतर स्थित सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान बना लिया है। मामले को लेकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और स्कूल परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यह जमीन स्कूल परिसर का हिस्सा है और यहां अतिक्रमण होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़…

Read More

रायपुर, 13 जून। Raipur Collector Action : जल जीवन मिशन के तहत नल-जल योजनाओं को समय पर पूरा नहीं करने वाली एजेंसियों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर 6 गांवों में कार्यरत 4 एजेंसियों के अनुबंध निरस्त कर दिए गए हैं। साथ ही एजेंसियों द्वारा जमा की गई ईएमडी (अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट) राशि को राजसात करने और नियमानुसार आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। https://raipurnewsnetwork.in/2026/06/12/jal-jeevan-mission/ प्रशासन के इस फैसले के बाद संबंधित एजेंसियां भविष्य में जल जीवन मिशन की निविदाओं में…

Read More

मनेंद्रगढ़, 13 जून। Gilt Payal Viral Video : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एक बार फिर चर्चा में है। इस बार विवाद योजना के तहत नवविवाहित महिलाओं को दिए गए विवाह उपहार को लेकर खड़ा हुआ है। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें चांदी की पायल देने के बजाय गिलट (नकली धातु) की पायल थमा दी गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। https://raipurnewsnetwork.in/2026/05/12/scam-in-the-chief-ministers-kanya-vivah-scheme-government-coffers-looted-by-remarrying-couples-who-were-already-wed/ जानकारी के मुताबिक, 10 फरवरी को रतनपुर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल हुई…

Read More

गरियाबंद, 13 जून। CRPF Search Operation : छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्ति की घोषणा के बाद भले ही बंदूकें खामोश हो गई हों, लेकिन जंगल अब भी नक्सलियों के छिपाए खतरनाक राज उगल रहे हैं। सुरक्षाबलों के लगातार सर्च ऑपरेशन के दौरान गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र के जंगल से नक्सलियों का एक बड़ा डंप जखीरा बरामद हुआ है। इसमें कुकर IED, प्रेशर कुकर बम, भरमार रायफल, मैगजीन और UBGL राउंड जैसी सामग्री शामिल है। सुरक्षा एजेंसियां इसे नक्सली नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की दिशा में बड़ी सफलता मान रही हैं। जंगल में दबा था खतरा जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ…

Read More