Author: Shubhra RNN

कोरिया, 17 जून। Double Death : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सोनहत थाना क्षेत्र में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह की उनकी फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलने से मौत हो गई। इस घटना में गंभीर रूप से झुलसे उनके भाई नागेंद्र सिंह ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल है। घर के सामने खड़ी कार बनी मौत का जाल जानकारी के अनुसार, भरत सिंह अपने घर के सामने खड़ी…

Read More

रायपुर, 17 जून। IPS P Sundarraj : छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पी. सुंदरराज को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। केंद्र सरकार ने उन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। पी. सुंदरराज 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और छत्तीसगढ़ में विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों के प्रभावी नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने लंबे समय तक बस्तर संभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं और सुरक्षा बलों के साथ मिलकर कई बड़े ऑपरेशन को सफल बनाया।…

Read More

रायपुर, 16 जून। Gram Sabha 2026 : छत्तीसगढ़ की सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून 2026 को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने ग्राम सभाओं को ग्रामीण विकास, आवास योजनाओं, रोजगार, पंचायतों की वित्तीय स्थिति और स्थानीय विकास कार्यों पर चर्चा एवं निर्णय लेने के लिए अधिक अधिकार दिए हैं। इस बार ग्राम सभा का सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा आवास प्लस 2.0 के तहत तैयार की गई स्थायी प्रतीक्षा सूची का अवलोकन और अनुमोदन रहेगा। ग्राम सभा में पात्र हितग्राहियों की प्राथमिकता सूची तैयार की जाएगी तथा प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण भी किया जाएगा।…

Read More

अयोध्या, 16 जून। Ram Mandir Donation Theft : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल सकता है। इस मामले में दो अलग-अलग शिकायतों के आधार पर दो एफआईआर दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। धर्मसेना के संस्थापक संतोष दुबे ने राम जन्मभूमि थाने में शिकायत दी है, जबकि यूपी युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने भी एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन देने की घोषणा की है। इधर, स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) एक बार फिर…

Read More

रायपुर/धमतरी, 16 जून। Bharatmala Scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाले में जांच एजेंसियों का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की टीम ने धमतरी में ठेकेदार दीपेश गांधी के घर और कार्यालय पर छापेमार कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक, दो वाहनों में पहुंचे करीब एक दर्जन अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुबह से ही जमीन अधिग्रहण, मुआवजा वितरण और संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेजों और रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। गौरतलब है कि करीब एक माह पहले ईडी (ED) ने भी…

Read More

रायपुर, 16 जून। High Court Order : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में पुलिस विभाग को कड़ा संदेश देते हुए डीजीपी को 90 दिनों के भीतर लंबित आवेदन पर फैसला लेने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि किसी भी आवेदन को वर्षों तक लंबित रखना उचित नहीं है और सक्षम प्राधिकारी को तय समयसीमा में निर्णय लेना चाहिए। आरक्षक की पत्नी की याचिका पर हाईकोर्ट का अहम फैसला मामला बलौदाबाजार-भाटापारा निवासी सावित्री ठाकुर से जुड़ा है, जिनके पति लोकप्रताप सिंह पुलिस विभाग में आरक्षक थे। वर्ष 2018 में सेवा के दौरान उनके निधन के…

Read More

रायपुर, 16 जून। Fake Medicine : छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का दावा है कि सरकारी अस्पतालों में नकली, अमानक और नियर एक्सपायरी दवाओं की सप्लाई की जा रही है, जिससे लाखों गरीब मरीजों की जान खतरे में पड़ रही है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन द्वारा ऐसी दवाएं अस्पतालों तक पहुंचाई जा रही हैं, जो बाद में जांच में गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरतीं। सवाल यह उठ रहा है कि यदि दवाएं अमानक हैं तो वे मरीजों तक पहुंच…

Read More

नई दिल्ली, 16 जून। Telegram Ban : NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है। यह निर्णय NEET परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक मामलों और सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सामग्री को देखते हुए लिया गया है। जानकारी के अनुसार, Telegram के कई ग्रुप और चैनलों पर परीक्षा से संबंधित संवेदनशील जानकारी और पेपर लीक के दावे सामने आए थे। इसे गंभीरता से लेते हुए सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A…

Read More

कोरबा, 16 जून। BJP Leader Attack : जिले में सोमवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब भाजपा नेता एवं पूर्व बालको मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर पर कथित रूप से दिनदहाड़े हमला कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, शिव बालक सिंह तोमर अपने भतीजे से मुलाकात करने जिला जेल पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात रज्जाक अली से हुई। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान भतीजे का साथ देने और उससे जुड़े मुद्दों को…

Read More

रायपुर, 15 जून। Electricity Rate Hike : छत्तीसगढ़ के लाखों बिजली  उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरों का ऐलान कर दिया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी। हालांकि राहत की बात यह है कि जहां विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली दरों में 24 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव दिया था, वहीं आयोग ने गहन परीक्षण के बाद औसतन केवल 6.23 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। बिजली कंपनी ने मांगी 24% बढ़ोतरी आयोग के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने वर्ष 2026-27 के लिए…

Read More