Author: Shubhra RNN
कोरबा, 13 जून। Justice Demand : जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। पांच दिन पहले कबाड़ चोरों के कथित जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हुए एएसआई रामनारायण रात्रे के पुत्र चंद्रमणि उर्फ डब्बू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में उपचाररत चंद्रमणि की मौत के बाद परिवार, समाज और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार, पांच दिन पहले चंद्रमणि अपने मित्र अरविंद राठौर के साथ वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान कुछ आरोपियों ने उनका पीछा कर रास्ते में रोक लिया और बेरहमी…
रायपुर, 13 जून। Hyderabad Investor Meet : छत्तीसगढ़ तेजी से देश के उभरते औद्योगिक और निवेश केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हैदराबाद दौरे के दौरान आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में राज्य को ₹9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन प्रस्तावों से 7,800 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा है और राज्य में निवेशकों के लिए ‘रेड कारपेट’ बिछा हुआ है। उन्होंने…
सिंगरौली, 12 जून। Civil Service Rules : मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए सिंगरौली में पदस्थ उप-पंजीयक अशोक सिंह परिहार की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। विभागीय जांच में दो-संतान संबंधी सेवा नियमों के उल्लंघन का आरोप प्रमाणित पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार, जांच में यह तथ्य सामने आया कि शासकीय सेवा के दौरान अशोक सिंह परिहार की तीसरी संतान का जन्म 19 नवंबर 2003 को हुआ था। यह स्थिति राज्य सरकार के दो-संतान संबंधी सेवा नियमों के विपरीत मानी गई। मामले की विभागीय जांच कराई गई, जिसमें…
नई दिल्ली, 12 जून। NEET 2026 Latest Update : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 में शामिल होने जा रहे लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा को अधिक छात्र-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा नए नियमों के तहत अब अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए 15 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा, वहीं प्रश्न पत्र पुस्तिका में रफ वर्क के लिए भी अधिक स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। एनटीए के अनुसार, 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET-UG परीक्षा अब दोपहर 2…
रायपुर, 12 जून। Muharram Guidelines 2026 : मोहर्रम और उर्स के आयोजनों को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रदेशभर में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम पूरी तरह शरीअत और धार्मिक परंपराओं के अनुरूप आयोजित किए जाएं। इसके तहत डीजे, बैंड-बाजा, नाच-गाना, धुमाल और आतिशबाजी जैसी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई के साथ आर्थिक दंड भी लगाया जा सकता है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज द्वारा जारी आदेश में प्रदेश की सभी मस्जिदों, दरगाहों और संबंधित कमेटियों को निर्देशित किया गया…
रायपुर, 12 जून। Raipur Police Action : राजधानी में अपराध और नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कुख्यात महिला अपराधी मुस्कान रात्रे को छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत तीन महीने के लिए जिला बदर कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अब मुस्कान रात्रे रायपुर सहित छह जिलों की सीमा में बिना अनुमति प्रवेश नहीं कर सकेगी। 20 से ज्यादा केस दर्ज पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुस्कान रात्रे के खिलाफ नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब कारोबार, मारपीट, धमकी, हत्या के प्रयास सहित 20 से…
नई दिल्ली, 12 जून। Jaspal Rana Death : भारतीय खेल जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के सबसे सफल और सम्मानित निशानेबाजों में शामिल जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जर्मनी से लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद दिल्ली में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। 28 जून 1976 को उत्तराखंड के एक गढ़वाली परिवार में जन्मे जसपाल राणा ने बेहद कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया था।…
रायपुर, 12 जून। Delhi Raipur Flight Diverted : राजधानी रायपुर में खराब मौसम और कम दृश्यता का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की निर्धारित उड़ान को शुक्रवार रात रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी, जिसके बाद विमान को नागपुर डायवर्ट करना पड़ा। विमान की नागपुर में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है। जानकारी के अनुसार, इंडिगो की दिल्ली-रायपुर फ्लाइट रात करीब 9 बजे रायपुर पहुंचने वाली थी। इसी दौरान राजधानी में मौसम अचानक खराब हो गया। तेज बारिश, बादल और कम विजिबिलिटी के कारण विमान की सुरक्षित लैंडिंग संभव…
कांकेर, 12 जून। Lightning Strike : छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच मौसम का बदला मिजाज जानलेवा साबित हो रहा है। कांकेर जिले में शुक्रवार को मनरेगा कार्यस्थल पर आकाशीय बिजली गिरने से तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं घायल हो गईं। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए कांकेर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, घटना अंतागढ़ ब्लॉक के कलगांव की है। यहां मनरेगा योजना के तहत तालाब गहरीकरण का कार्य चल रहा था। करीब 70 ग्रामीण काम में जुटे हुए थे। दोपहर बाद…
रायपुर, 12 जून। Jal Jeevan Mission : करोड़ों रुपये खर्च कर गांव-गांव तक पेयजल पहुंचाने के दावों के बीच बस्तर के कुछ गांवों में नल तो लगे, लेकिन पानी नहीं पहुंचा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के दौरे में ग्रामीणों ने जब इस व्यवस्था की पोल खोली, तो विभाग को कार्रवाई करनी पड़ी। नल-जल योजनाओं के संचालन में लापरवाही के आरोप में कोंडागांव और दंतेवाड़ा के दो कार्यपालन अभियंताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है। ग्रामीणों ने नियमित जलापूर्ति नहीं होने की है शिकायत दरअसल, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के हालिया बस्तर दौरे के दौरान कोंडागांव जिले के ग्राम बेड़मा और दंतेवाड़ा…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
