Author: Shubhra RNN
नई दिल्ली, 27 जुलाई। NEET Protest Case : जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और इसे छीना नहीं जा सकता। अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल प्रदर्शन होने के आधार पर पुलिस की कथित सख्ती या बल प्रयोग को उचित नहीं ठहराया जा सकता। हालांकि अदालत ने यह भी कहा कि यदि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला होता है तो वह भी गंभीर चिंता का विषय है और सरकार से इस संबंध में जवाब मांगा जा सकता है।…
रायपुर, 27 जुलाई। IFS Transfer : छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 7 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। इस फेरबदल के तहत एपीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ का प्रबंध संचालक (MD) नियुक्त किया गया है। वहीं अमरनाथ प्रसाद को वन विभाग का सचिव बनाया गया है। आदेश हुए जारी-
बिलासपुर, 27 जुलाई। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ते फेक और मॉर्फ्ड कंटेंट के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने व्यक्तित्व अधिकार (Personality Rights) और निजता की सुरक्षा को लेकर अहम आदेश जारी किया है। पद्मश्री सम्मानित अभिनेता और विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने उनके और उनके परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित आपत्तिजनक, मानहानिकारक और मॉर्फ्ड कंटेंट को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। फर्जी अकाउंट्स से चल रहा था कथित दुष्प्रचार याचिका में आरोप लगाया गया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (पूर्व ट्विटर) और यूट्यूब सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी हैंडल्स के जरिए…
दुर्ग, 27 जुलाई। POCSO Case : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के भरोसेमंद रिश्ते को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग किशोर से कथित अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार हिसीकर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। चेकअप के बहाने अलग कमरे में ले गया सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के अनुसार, 17 वर्षीय किशोर मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने…
रायपुर, 26 जुलाई। BJP Meeting : छत्तीसगढ़ भाजपा में लंबे समय से चल रही सत्ता और संगठन में बदलाव की चर्चाओं ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। पार्टी के शीर्ष नेताओं की लगातार बैठकों और संगठनात्मक गतिविधियों के बीच अब राजनीतिक गलियारों में बड़े फैसलों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। https://raipurnewsnetwork.in/2026/07/26/crucial-congress-meeting/ सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के रायपुर स्थित निवास पर भाजपा के शीर्ष नेताओं की अहम बैठक हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी अजय जामवाल, संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव…
रायपुर, 26 जुलाई। Crucial Congress Meeting : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए 30 जुलाई का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को दिल्ली तलब किया है। इस अहम बैठक में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि बैठक में संगठनात्मक बदलाव और नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। https://raipurnewsnetwork.in/2026/07/26/youth-congress-election-3/ 28 जुलाई को छत्तीसगढ़ आएंगे सचिन पायलट बैठक से पहले 28 जुलाई को सचिन पायलट छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। वे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से अलग-अलग मुलाकात कर संगठन की मौजूदा स्थिति का फीडबैक लेंगे।…
रायपुर, 26 जुलाई। Youth Congress Election : छत्तीसगढ़ प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति गर्मा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव अलग-अलग उम्मीदवारों के समर्थन में खुलकर मैदान में उतर आए हैं। इससे संगठन के भीतर मुकाबला बेहद दिलचस्प और प्रतिष्ठा का बन गया है। जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र यादव बलौदाबाजार के शैलेन्द्र बंजारे के समर्थन में सक्रिय हैं। शैलेन्द्र बंजारे अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं और युवा कार्यकर्ताओं का समर्थन जुटाने में देवेंद्र यादव पूरी ताकत लगा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…
बलौदाबाजार, 26 जुलाई। Baloda Bazar ED Raid : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शनिवार देर रात प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की संयुक्त कार्रवाई से कारोबारी जगत में हलचल मच गई। जांच एजेंसियों की टीम ने पीतल उद्योग से जुड़े प्रमुख कारोबारी राजकुमार सराफ के आवास और अन्य ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई देर रात शुरू हुई और रविवार सुबह तक जारी रही। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां कारोबारी से जुड़े दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण कागजात की गहन जांच कर रही हैं। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार्रवाई किस मामले…
रायपुर, 25 जुलाई। CGPSC : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सीजीपीएससी भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CGPSC के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें विशेष अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई के बाद भर्ती घोटाले और कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कई नए खुलासे हो सकते हैं। सुबह से ही ED की कार्रवाई प्रशासनिक और कानूनी हलकों में चर्चा का विषय बनी रही। इस घटनाक्रम पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों की…
रायपुर, 25 जुलाई। Liquor Scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी कांग्रेस नेता और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को फिलहाल राहत नहीं मिली है। शनिवार को अदालत ने उनकी न्यायिक रिमांड 5 अगस्त तक बढ़ा दी, जिसके बाद उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया गया। पेशी के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता कोर्ट पहुंचे और रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कांग्रेस को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। 8 जुलाई को किया था सरेंडर…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
