Author: Shubhra RNN
कोरबा, 15 जून। BJP Leader Attack : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोमवार को दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। भाजपा के बालको नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर पर कथित तौर पर स्टील रॉड और डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया, जिसमें तोमर के दोनों पैर घुटने के नीचे से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शिव बालक सिंह तोमर का इलाज मेडिकल कॉलेज…
कोरबा, 15 जून। Poster Controvers : राजनीति में तस्वीरें केवल चेहरे नहीं होतीं, बल्कि कई बार बड़े राजनीतिक संदेश भी देती हैं। कोरबा में भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा के जन्मदिन पर लगाए गए बधाई विज्ञापन इन दिनों राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। वजह है पोस्टर में दिखाई गई एक तस्वीर, जिसने सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक चौपाल तक बहस छेड़ दी है। विकास झा के जन्मदिन के विज्ञापन ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बदलाव होने के बाद भी विकास झा के जन्मदिन के पोस्टर में नए राष्ट्रीय…
रायपुर, 15 जून। Teacher Recruitment : छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने का संकेत दिया है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा है कि प्रदेश में करीब 5,500 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया तेजी से चल रही है और 15 जुलाई से पहले चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग दे दी जाएगी। रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री ने बताया कि शासन स्तर पर भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करना सरकार…
रायपुर, 14 जून। CM Helpline 1076 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की महत्वाकांक्षी CM Helpline 1076 ने शुरू होते ही प्रदेश की जमीनी हकीकत सामने ला दी है। महज पांच दिनों में हेल्पलाइन पर 15 हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज होना इस बात का संकेत है कि आम नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बड़े स्तर पर इस मंच का उपयोग कर रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि लोगों की सबसे बड़ी चिंता अब भी जमीन, बिजली, सड़क, नाली और राशन जैसी बुनियादी सुविधाएं ही हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार 13 जून तक हेल्पलाइन पर कुल 15,434 शिकायतें दर्ज…
बलौदाबाजार, 15 जून। Corrupt Bank Manager : पति की मौत के बाद बैंक में जमा रकम निकालने पहुंची एक महिला ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की ब्रांच मैनेजर पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि मृतक के खाते से रकम निकालने की प्रक्रिया पूरी करने के बदले महिला अधिकारी ने पहले 10 हजार रुपए और बाद में 5 हजार रुपए की मांग की। अब कथित लेन-देन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है। मामला बलौदाबाजार जिले के निपनिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा का है। शिकायतकर्ता खेलन…
बलरामपुर, 15 जून। Gangrape Case : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने युवती के फुफेरे भाई को बंधक बनाकर उसके सामने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के कोटराही जंगल की बताई जा रही है। रिश्तेदार के घर जा रही थी युवती जानकारी के अनुसार, बसंतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती रविवार दोपहर अपने फुफेरे भाई के साथ पैदल रिश्तेदार के घर जा रही थी। दोनों कोटराही जंगल के रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान…
अंबिकापुर, 14 जून। Women Safety : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक 25 वर्षीय महिला ने अपने पति और उसके मित्र पर दुष्कर्म, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि उसका पति समलैंगिक है और अपने मित्र के साथ मिलकर उस पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। गांधीनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब चार साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसे पति की समलैंगिक प्रवृत्ति के…
नई दिल्ली, 14 जून। E100 Fuel Approved : देश में पेट्रोल के विकल्प के रूप में इथेनॉल का युग अब तेजी से आगे बढ़ता दिख रहा है। केंद्र सरकार ने 100 फीसदी इथेनॉल (E100) फ्यूल को मंजूरी देकर न सिर्फ ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है, बल्कि गन्ना और मक्का उत्पादक करोड़ों किसानों के लिए भी नई संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं। माना जा रहा है कि यह फैसला भारत की तेल आयात निर्भरता कम करने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई ताकत देगा। https://raipurnewsnetwork.in/2026/06/11/major-government-decision-on-petrol-excise-duty-waived-on-ethanol-blended-fuel/ पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की आपूर्ति…
बलौदाबाजार, 14 जून। Mystery Deaths : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के एक छोटे से गांव में हुई 8 रहस्यमयी मौतों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक व्यक्ति ने शराब में जहर मिलाकर कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया। मामला इतना गंभीर हो गया कि प्रशासन को एक मृतक की कब्र खुदवाकर शव बाहर निकालना पड़ा और फॉरेंसिक जांच के लिए सैंपल भेजने पड़े। कुछ महीनों में एक-एक कर 8 लोगों की संदिग्ध मौत कसडोल थाना क्षेत्र के खरवे गांव में पिछले कुछ महीनों के दौरान एक-एक कर 8 लोगों की…
कोरबा, 14 जून। School Recognition Cancelled : कोरबा जिले में शिक्षा विभाग ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए तुलसीनगर स्थित कौशिल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की मान्यता और संचालन अनुमति निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने स्कूल प्रबंधन को तीन दिनों के भीतर सभी छात्र-छात्राओं की कक्षावार सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, ताकि बच्चों को नजदीकी शासकीय विद्यालयों में समायोजित किया जा सके और उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की पुष्टि जानकारी के अनुसार, ‘गौरव युवा मंडल तुलसीनगर कोरबा’ द्वारा संचालित इस विद्यालय के खिलाफ…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
