Author: Shubhra RNN

रायपुर, 19 जून। CG Excise Action  : छतीसगढ़ आबकारी विभाग ने आबकारी अधिकारी निलंबित करते हुए तीन आबकारी उप निरीक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। विभागीय निरीक्षण के दौरान शराब दुकानों में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बिक्री के मामले सामने आए। इसके बाद संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे और निलंबन का आदेश जारी किया गया। निरीक्षण में मिली गंभीर अनियमितताएं पहले दुर्ग जिले की एक कम्पोजिट मदिरा दुकान में निरीक्षण किया गया। यहां निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब बिक्री पाए जाने का मामला दर्ज हुआ। इसी तरह कोरबा और सरगुजा जिले की…

Read More

कोरिया, 19 जून। Korea News : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पटना थाना क्षेत्र के कटकोना पंडोपारा में एक पति पर अपनी पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, पति ने उसका मुंडन कर दिया, चेहरे पर कालिख पोत दी और कथित तौर पर जबरन अपना तथा बच्चों का पेशाब पिलाया। इतना ही नहीं, पूरी घटना का वीडियो भी बनवाया गया, जिसमें आरोपी यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि, इतिहास बन जाएगा। पति से अलग रह रही थी महिला सूरजपुर जिले…

Read More

बिलासपुर/रायपुर, 18 जून। Uzbekistan Women Deportation : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रायपुर सेंट्रल जेल परिसर स्थित डिटेंशन सेंटर में बंद उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं को उनके देश वापस भेजने का रास्ता साफ कर दिया है। अदालत ने कहा कि राज्य सरकार, केंद्र सरकार और उज्बेकिस्तान दूतावास समेत सभी संबंधित पक्ष डिपोर्टेशन के पक्ष में हैं, ऐसे में याचिका पर आगे विचार करने का कोई औचित्य नहीं बचता। हाईकोर्ट के आदेश के बाद दोनों महिलाओं को उज्बेकिस्तान भेजने की प्रक्रिया तेज होने की संभावना है। पासपोर्ट-वीजा नहीं दिखा सकीं मामला 9 जनवरी 2026 का है, जब रायपुर के होटल एरिना बुटिक में…

Read More

जशपुर, 18 जून। Jashpur ACB Action : जिले के मनोरा विकासखंड में मनरेगा भुगतान के नाम पर रिश्वत मांगने वाले एक प्रभारी एसडीओ को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को उसके मधुबन टोली स्थित निवास पर 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कपरोल के पूर्व उपसरपंच रीतूराम यादव ने एसीबी से शिकायत की थी कि वर्ष 2022-23 में उनके कार्यकाल के दौरान मनरेगा के तहत गेबियन संरचना का निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद भुगतान लंबे समय से…

Read More

बिलासपुर, 18 जून। Scrap Business Dispute : सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कबाड़ कारोबार की आड़ में दबंगई दिखाने वाले आरोपियों की हेकड़ी आखिरकार पुलिस के सामने निकल गई। बंधक बनाकर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और टाटा पिकअप वाहन लूटने के मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूटा गया वाहन भी बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद फिरोज और अब्दुल सफीर के रूप में हुई है। दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी के साले को कबाड़ी दुकान में बंधक बनाकर मारपीट…

Read More

रायपुर, 18 जून। IMD Weather Alert : छत्तीसगढ़ में मानसून पूर्व गतिविधियां तेज होने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। छत्तीसगढ़ में मानसून से पहले मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटों के दौरान बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इन जिलों…

Read More

रायपुर, 18 जून। Mahadev App Case : छत्तीसगढ़ की राजनीति में महादेव सट्टा ऐप को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। महादेव ऐप के कथित संचालक सौरभ चंद्राकर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम से जुड़े कथित मैसेज का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। भूपेश बघेल ने वायरल चैट को पूरी तरह फर्जी और फोटोशॉप बताया है, जबकि शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो यूट्यूबर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वायरल स्क्रीनशॉट पर तीखी…

Read More

दांबुला, 17 जून। Cricket Controversy : मैदान पर कुछ सेकंड का गुस्सा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भारी पड़ गया। भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सुपर ओवर मुकाबले के बाद हुई तीखी नोकझोंक पर मैच रेफरी ने बड़ा फैसला सुनाते हुए वैभव और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलम्बगे की आधी मैच फीस काट दी है। बता दें कि, भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच 15 जून को खेले गए रोमांचक त्रिकोणीय सीरीज मुकाबले के बाद मैदान पर हुए विवाद को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैच रेफरी प्रदीप जेयप्रकाश ने विशेन हलम्बगे को वैभव सूर्यवंशी को उकसाने और…

Read More

रायपुर, 17 जून। Scrap Business : छत्तीसगढ़ में अवैध स्क्रैप और प्रयुक्त बैटरियों के कारोबार पर अब सख्ती बढ़ने वाली है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने राज्यभर में बिना पंजीयन और वैध दस्तावेजों के बैटरी अपशिष्ट के संग्रहण, भंडारण, परिवहन, रीसाइक्लिंग और व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों एवं संस्थाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी जारी की है। इसके लिए विशेष निरीक्षण और प्रवर्तन अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। मंडल ने बताया कि उसके संज्ञान में ऐसे कई मामले आए हैं, जहां बिना आवश्यक अनुमति और पंजीयन के प्रयुक्त एवं स्क्रैप बैटरियों का संग्रहण, भंडारण और खरीद-बिक्री की…

Read More

गरियाबंद, 17 जून। CM Vishnu Visit : CM साय के दौरे से पहले गरियाबंद में कांग्रेस बनाम प्रशासन की जंग खुलकर सामने आ गई है। काला झंडा दिखाने की तैयारी कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा को पुलिस ने घर में ही रोक दिया, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।  जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की ओर से काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन की तैयारी की जा रही थी। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने एहतियाती कार्रवाई करते हुए सुखचंद बेसरा को घर पर ही नजरबंद कर…

Read More