Author: Shubhra RNN
कोरबा, 20 जून। Child Safety : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोहड़िया इलाके में 12 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़, मारपीट और लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता के रिश्तेदार युवक ने नकली गन दिखाकर बच्ची को डराया, उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट करते हुए 30 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। आरोपी के साथ उसके दो साथी भी बताए जा रहे हैं। जमीन के सौदे को लेकर आया था आरोपी पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक बिलासपुर से कोरबा आया था। वह पीड़िता के पिता से जमीन के…
कोरबा, 20 जून। Congress Attack on Centre : NEET पेपर लीक मामले और विभिन्न भर्ती व प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कोरबा में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों से लाखों छात्रों और युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया है, जबकि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता…
बलौदाबाजार, 20 जून। Balodabazar Mystery Deaths : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड के खर्वे गांव में पिछले तीन महीनों में हुई 8 रहस्यमयी मौतों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने 7 शवों को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। ग्रामीणों के बीच तंत्र-मंत्र, गड़े धन और कथित नरबलि जैसी चर्चाएं भी जोर पकड़ रही हैं। परिजनों का आरोप है कि मृतकों को अलग-अलग समय पर एक व्यक्ति द्वारा शराब दी गई थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। हालांकि आरोपों की अभी…
बलौदाबाजार, 20 जून। Petrol Pump : जिले के पलारी ब्लॉक अंतर्गत भरुवाडीह स्थित एस.एस. पेट्रोल पंप पर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब जिला पंचायत सदस्य रवि बंजारे की कार रास्ते में डीजल खत्म होने से बंद हो गई। आरोप है कि चालक द्वारा डिब्बे में 4 लीटर डीजल मांगे जाने पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने देने से इंकार कर दिया। इससे नाराज जिला पंचायत सदस्य ने ग्रामीणों की मदद से बैल मंगवाकर कार को पेट्रोल पंप तक खिंचवाया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और पंप कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी…
देहरादून, 20 जून। IAS Action : उत्तराखंड के चर्चित हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। करीब 14 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन को 54 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के आरोपों की जांच के बाद सरकार ने तत्कालीन नगर आयुक्त एवं आईएएस अधिकारी वरुण चौधरी के खिलाफ सेवा से बर्खास्तगी की संस्तुति की है। वहीं तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह के खिलाफ मेजर पेनाल्टी की कार्रवाई और एसडीएम अजयवीर सिंह की तीन वेतनवृद्धि रोकने का निर्णय लिया गया है। करीब 100 पन्नों की जांच रिपोर्ट में भूमि…
मनेंद्रगढ़, 20 जून। Thunderstorm : एमसीबी जिला मुख्यालय के माहौरपारा स्थित रेलवे कॉलोनी में शुक्रवार देर शाम तेज आंधी और खराब मौसम के कारण बड़ा हादसा हो गया। तेज हवाओं के बीच एक विशाल पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी स्थिति और घटना में हुए अन्य नुकसान की विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। पेड़ गिरने से इलाके के बिजली तार भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे रेलवे कॉलोनी सहित आसपास…
बिलासपुर, 19 जून। JCB Blast : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में जेसीबी का टायर फटने से एक हेल्पर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसा चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी स्थित फॉर्च्यून एलिमेंट की निर्माणाधीन कॉलोनी में हुआ। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, जेसीबी के पंचर टायर में हवा भरी जा रही थी। इस दौरान टायर के ऊपर चार लोग बैठे हुए थे, जबकि एक व्यक्ति पास में खड़ा था और दूसरा कुर्सी पर बैठकर…
रायपुर, 19 जून। Bulk Waste Generator Registration : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नए नियमों के तहत नगर निगम रायपुर ने बड़े संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और आवासीय समितियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के तहत निर्धारित श्रेणी में आने वाली सभी संस्थाओं और इकाइयों के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के केंद्रीकृत पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है। नियम क्रमांक 3 (झ) के अनुसार, बल्क वेस्ट जनरेटर (BWG) उन संस्थाओं, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और आवासीय समितियों को माना गया है, जो निम्नलिखित में से कम से कम एक मानदंड पूरा करती…
महासमुंद, 19 जून। Ganja Smuggling : छत्तीसगढ़ की महासमुंद जिला पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए इसके मुख्य सरगना और मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी विनय शर्मा उत्तरप्रदेश के शामली जिले का निवासी है और ओडिशा से उत्तरप्रदेश तक फैले गांजा तस्करी के संगठित नेटवर्क का संचालन कर रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विनय शर्मा उत्तरप्रदेश और आंध्रप्रदेश में शराब ठेकों का संचालक है। आरोप है कि वह शराब कारोबार की आड़ में सूखे नशे के अंतरराज्यीय कारोबार को संचालित कर रहा था। महासमुंद…
बलौदाबाजार, 19 जून। Sand Mafia : जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत माफियाओं पर शिकंजा कस दिया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार सुबह राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सिमगा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाकर अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे 10 हाइवा वाहनों को जब्त किया है। एसडीएम सिमगा के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे सिमगा स्थित जायसवाल फैमिली ढाबा के पास औचक जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कई हाइवा वाहनों में रेत परिवहन करते पाया गया। वाहनों…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
