Author: Shubhra RNN
बलौदाबाजार, 23 जून। Balodabazar Serial Killer : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के खर्वे गांव में पिछले तीन महीनों में हुई 8 संदिग्ध मौतों का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, गांव के ही रामसहाय जायसवाल (46) ने पुरानी रंजिश, विवाद, पत्नी पर गलत नजर रखने के शक, कर्ज और टोना-टोटका की आशंका के चलते ग्रामीणों को जहरीली शराब पिलाकर मौत के घाट उतार दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों ने 6 जून को एसडीएम कसडोल को आवेदन देकर मौतों की जांच की मांग की। ग्रामीणों के संदेह के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की…
रायपुर, 23 जून। Cabinet Decisions : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में ग्रामीण रोजगार, आजीविका संवर्धन और हरित ऊर्जा से जुड़े कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने ‘विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) : वीबी-जी राम जी योजना छत्तीसगढ़’ के प्रारूप को मंजूरी दी। योजना के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों के वयस्क सदस्यों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के अकुशल श्रम आधारित रोजगार की वैधानिक गारंटी दी जाएगी। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में 4,000 करोड़ रुपये का प्रावधान…
रायपुर, 23 जून। Navya Malik Drugs Case : राजधानी रायपुर के चर्चित ड्रग्स केस में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री हो गई है। एजेंसी ने नाव्या मलिक से जुड़े मामले में पुलिस से दस्तावेज, चार्जशीट और केस रिकॉर्ड मांगे हैं, जिसके बाद जांच में नया मोड़ आ गया है। पुलिस पहले ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और ट्रायल प्रक्रिया जारी है। अब ED यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स कारोबार से अर्जित रकम को किन माध्यमों से खपाया गया और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान नाव्या मलिक…
बलौदाबाजार, 23 जून। Lightning Strike : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड अंतर्गत नागेड़ी ग्राम पंचायत में सोमवार (22 जून) को आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचा दी। तेज बारिश और गरज-चमक के बीच खेत में चर रही 10 गायें बिजली की चपेट में आ गईं, जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ी थीं गायें ग्रामीणों के मुताबिक, दोपहर के समय अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए गायें खेत…
धमतरी, 23 जून। Jal Jungle Zameen : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार को उस वक्त बड़ा जनआंदोलन देखने को मिला, जब वनांचल क्षेत्र के 45 गांवों के हजारों आदिवासी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलिया, बिजली समेत सात बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए। जल-जंगल-जमीन संघर्ष समिति धमतरी-गरियाबंद के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शनकारी शांति घाट से करीब 10 किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए शहर के मुख्य मार्गों से गुजरकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। ग्रामीण अपने साथ राशन-पानी…
रायपुर, 22 जून। Excise Transfer : छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभाग में पदस्थ कई अधिकारी और कर्मचारियों का प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है। जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से स्थानांतरित करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन के निर्देशानुसार सभी स्थानांतरण आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगे। स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर…
लखनऊ, 22 जून। Fire Tragedy : राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को हुई भीषण आग की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच बताई जा रही है, जिससे यह हादसा और भी दर्दनाक बन गया है। आग लगते ही इमारत धुएं और लपटों से घिर गई, जिससे अंदर मौजूद लोगों के बीच चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। शुरुआती तौर पर घटना को कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी से जोड़कर देखा गया, लेकिन वरिष्ठ पुलिस…
रायपुर, 22 जून। Raipur Airport : छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में रविवार को उस वक्त दिलचस्प तस्वीर सामने आई, जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और भाजपा सांसद चिंतामणि महाराज रायपुर एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल में आमने-सामने आ गए। दोनों नेताओं ने शिष्टाचार निभाते हुए एक-दूसरे का अभिवादन किया, लेकिन उनके बीच कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। राहुल गांधी कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के बाद दिल्ली लौट रहे थे, जबकि सरगुजा से भाजपा सांसद चिंतामणि महाराज संसदीय समिति की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होने एयरपोर्ट पहुंचे थे। बताया जाता…
जगदलपुर, 22 जून। Bastar Anti-Naxal Operation : बस्तर में नक्सल उन्मूलन अभियान अब निर्णायक चरण में पहुंचता दिखाई दे रहा है। नक्सलियों के सबसे घातक हथियार माने जाने वाले इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। सुरक्षाबलों के मुताबिक बस्तर संभाग का करीब 99 प्रतिशत क्षेत्र आईईडी मुक्त किया जा चुका है, जबकि शेष एक फीसदी दुर्गम इलाकों में भी विशेष सर्च और डी-माइनिंग अभियान लगातार जारी है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों में बस्तर रेंज से कुल 278 आईईडी बरामद किए…
कोरबा, 22 जून। Instagram Story : सोशल मीडिया पर डाली गई एक इंस्टाग्राम स्टोरी की रंजिश ने कोरबा में खूनी रूप ले लिया। रामसागर पारा निवासी 22 वर्षीय डीजे ऑपरेटर रवि यादव की रविवार देर रात चाकू, लाठी और ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात में बीच-बचाव करने पहुंचे उसके एक दोस्त को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब एक सप्ताह पहले मृतक रवि यादव…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
