Author: Shubhra RNN
कोरबा, 06 जुलाई। Korba Waterlogging : मानसून की पहली ही तेज बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की असली तस्वीर सामने ला दी। करोड़ों रुपये खर्च कर नालों की सफाई और बेहतर जलनिकासी के किए गए दावों की हकीकत कुछ घंटों की बारिश में उजागर हो गई। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर इतना जलभराव हुआ कि सड़कें स्विमिंग पूल जैसी दिखाई देने लगीं। इससे लोगों को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ी। नगर निगम की तैयारियों पर उठे सवाल बारिश के बाद कई इलाकों में घंटों तक पानी जमा रहा। सड़क और नालियों का फर्क मिट गया, जिससे वाहन चालकों…
गरियाबंद, 06 जुलाई। Drowning Accident : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोपरा नगर पंचायत में पानी से भरे कचरा गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है, जबकि स्थानीय लोग नगर पंचायत की सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं। https://raipurnewsnetwork.in/2026/07/06/death-of-a-baby-girl/ प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, योगेश और सुमन साहू (दोनों की उम्र करीब 5 से 6 वर्ष) खेलते-खेलते कचरा डालने के लिए बनाए गए गहरे गड्ढे के पास पहुंच गए। आशंका है कि दोनों बच्चे 10 से 12 फीट…
रायपुर, 06 जुलाई। Death of a Baby Girl : एक नवजात बच्ची की मौत ने रायपुर में मेडिकल स्टोरों पर बिकने वाले शिशु आहार की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का आरोप है कि मेडिकल स्टोर से खरीदा गया एक्सपायरी मिल्क पाउडर बच्ची को पिलाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और ICU में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत के बाद पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और ड्रग इंस्पेक्टर ने जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत मिलते ही मौदहापारा…
रायपुर, 06 जुलाई। Chhattisgarh Rain Alert : छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी रफ्तार में है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद समेत 10 जिलों में तेज बारिश के साथ जलभराव, बिजली गिरने और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में बालोद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, राजनांदगांव और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के अलग-अलग…
सूरजपुर, 05 जुलाई। Mine Accident : सूरजपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के लांची गांव के पास स्थित एक कथित अवैध खदान में खुदाई के दौरान अचानक भारी चट्टान ढह गई। मलबे के नीचे दबने से दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। खुदाई के दौरान हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मजदूर रोज की तरह खनन कार्य में लगे थे। इसी दौरान खदान का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर…
बस्तर, 05 जुलाई। Bastar Ganja Seized : छत्तीसगढ़ की बस्तर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 214.300 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत ₹1 करोड़ 7 लाख 15 हजार बताई गई है। यह खेप ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी पुलिस को देखकर बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दूसरे आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल 4 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि एक महिंद्रा पिकअप (UP-52-T-2094) में दो लोग ओडिशा…
धमतरी, 05 जुलाई। Justice : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में चरित्र संदेह के चलते पत्नी की निर्मम हत्या कर शव को जलाकर पहचान मिटाने वाले चर्चित मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश अर्चना भास्कर की अदालत ने पति मनराखन नेताम और उसके भतीजे रामदेव सलाम को हत्या, आपराधिक षड्यंत्र और साक्ष्य मिटाने का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। करीब दो साल पहले मिले अधजले शव की गुत्थी सुलझने के बाद अदालत ने परिस्थितिजन्य साक्ष्यों, गवाहों के बयान और जांच में जुटाए गए दस्तावेजों के आधार पर दोनों आरोपियों को दोषी माना।…
तरनतारन, 05 जुलाई। Petrol Attack : पंजाब के तरनतारन से रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। पत्नी को लेने मायके पहुंचे युवक पर कथित तौर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। इस घटना का CCTV वीडियो अब सामने आया है, जिसने पूरे घटनाक्रम की भयावह तस्वीर सामने रख दी है। बचाने दौड़ी साली की भी आग की चपेट में आने से मौत पुलिस के अनुसार, 13 जून को अमृतसर के लोपोके गांव निवासी लवप्रीत सिंह अपनी पत्नी संदीप कौर को मनाने उसके मायके, तरनतारन के संघा गांव पहुंचा था। दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, जो…
कौशांबी, 05 जुलाई। LPG Tanker Blast : एक छोटी-सी चूक ने कई जिंदगियां छीन लीं। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में हुए एलपीजी टैंकर हादसे का नया CCTV फुटेज सामने आया है, जो बताता है कि कैसे ओवरटेक की कोशिश कुछ ही सेकेंड में चार लोगों की मौत और करोड़ों के नुकसान की वजह बन गई। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में हुए भीषण LPG टैंकर हादसे का नया CCTV फुटेज सामने आया है, जिसने हादसे की भयावहता को एक बार फिर उजागर कर दिया है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि तेज रफ्तार एलपीजी टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
नई दिल्ली, 04 जुलाई। PM Modi Australia Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 से 10 जुलाई के प्रस्तावित ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी मिलने का दावा किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम के प्रचार से जुड़ी एक फेसबुक पोस्ट पर कथित तौर पर धमकी भरी टिप्पणी की गई, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस (AFP) ने जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, अबू मुस्तफा नाम के एक फेसबुक अकाउंट से पोस्ट पर टिप्पणी की गई कि कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम की छत बंद रहनी चाहिए, अन्यथा प्रधानमंत्री अपनी मौत…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
