Author: Shubhra RNN

ग्वालियर, 09 जुलाई। Collector Action : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित ‘उन्नत कृषि संभागीय कार्यशाला’ के दौरान हुई बड़ी तकनीकी लापरवाही पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कार्यक्रम के बीच अचानक बिजली गुल होने और साउंड सिस्टम ठप पड़ने के मामले में ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के चार इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही उजागर 6 जुलाई को कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यशाला में प्रदेश के मंत्री, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। कार्यक्रम अपने चरम पर था कि…

Read More

रायपुर, 09 जुलाई। IAS Transfer : छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा महानदी भवन से जारी आदेश में कुल 5 IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में सबसे अधिक चर्चा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) के कलेक्टर संतोष कुमार देवांगन को लेकर है, जिन्हें महज दो महीने पहले जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सरकार ने संतोष कुमार देवांगन को कलेक्टर पद से हटाकर मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष सचिव के रूप में पदस्थ…

Read More

रायपुर, 09 जुलाई। Urban Election 2026 : छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित राज्य निर्वाचन आयोग में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में 15 नगरीय निकायों तथा 2 नवगठित नगर पंचायतों में प्रस्तावित आम चुनावों की तैयारियों, परिसीमन, आरक्षण और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। इन 17 नगरीय निकायों में होंगे चुनाव नगर निगम बीरगांव, भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली नगरपालिका…

Read More

रायपुर, 09 जुलाई। CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने पुलिस विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बड़ी संख्या में पुलिस निरीक्षकों (Inspectors) के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत विभिन्न जिलों और इकाइयों में पदस्थ निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार कई जिलों में कार्यरत निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इस फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाना माना जा रहा है। तबादला आदेश जारी होते ही संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने…

Read More

रायपुर, 08 जुलाई। Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में विकास, निवेश, उद्योग, शिक्षा, बिजली, कर व्यवस्था और पुलिस प्रशासन से जुड़े 11 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के फैसलों का उद्देश्य राज्य में निवेश बढ़ाना, कारोबार को आसान बनाना, कर व्यवस्था को सरल बनाना और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी बनाना है। कैबिनेट के प्रमुख फैसले 1. बिजली भुगतान व्यवस्था में बदलाव अब छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी केंद्रीय विद्युत उपक्रमों को भुगतान के लिए Direct Debit Mandate (DDM) व्यवस्था अपनाएगी। इससे…

Read More

रायपुर, 08 जुलाई। Custom Milling Scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला, कोल लेवी घोटाला और कथित कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हिरासत में ले लिया है। रामगोपाल अग्रवाल पिछले करीब तीन वर्षों से फरार बताए जा रहे थे और उनकी तलाश EOW तथा ED दोनों एजेंसियां कर रही थीं। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को EOW ने उनके बेटे वैभव अग्रवाल से कई घंटों तक पूछताछ की थी। इसके बाद रामगोपाल अग्रवाल स्वयं EOW कार्यालय पहुंचे, जहां पूछताछ के बाद…

Read More

लखनऊ, 08 जुलाई। Retired ARTO Raid : उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के सेवानिवृत्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई की है। दो दिन तक चली छापेमारी में ऐसा खुलासा हुआ जिसने जांच अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। विजिलेंस टीम ने लखनऊ स्थित आवास से करीब 13 किलोग्राम सोना, 9 किलोग्राम चांदी, लगभग 1.62 करोड़ रुपये नकद, लग्जरी कारें और करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में बरामद संपत्तियों का कुल अनुमानित मूल्य करीब 35 करोड़…

Read More

बिलासपुर, 08 जुलाई। CIMS Bilaspur : छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी चिकित्सा संस्थानों में शामिल CIMS (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) की व्यवस्थाओं को लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के शपथ पत्र पर कड़ी नाराज़गी जताई। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने शपथ पत्र की भाषा और प्रस्तुति पर सवाल उठाते हुए टिप्पणी की कि दस्तावेज देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया हो। ‘दस्तावेज सुंदर है, लेकिन जमीनी हकीकत अलग’ सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि शपथ पत्र में कई बातें बार-बार दोहराई गई…

Read More

रायपुर, 08 जुलाई। Monsoon Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा के 13 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। विपक्ष के संभावित हमलों और जनहित के मुद्दों को देखते हुए सत्तारूढ़ भाजपा ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में सरकार और संगठन दोनों मोर्चों पर तैयारी तेज है, ताकि सदन में विपक्ष के हर सवाल का तथ्यों और आंकड़ों के साथ जवाब दिया जा सके। बुधवार शाम मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें मानसून…

Read More

रायपुर, 08 जुलाई। Chhattisgarh IAS Transfer : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने बुधवार को बड़ा तबादला आदेश जारी करते हुए 8 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) तथा 19 राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों में तेजी, बेहतर समन्वय और सुशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव के बाद कई…

Read More