Author: Shubhra RNN

रायपुर, 07 जुलाई। Monsoon Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक लेकर सरकार और संगठन की रणनीति स्पष्ट कर दी। बैठक में सभी विधायकों को सत्र के हर दिन 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, विपक्ष के सवालों का तथ्यों के साथ जवाब देने और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री अजय जामवाल सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अविश्वास प्रस्ताव पर भी हुई चर्चा सूत्रों के…

Read More

रायपुर, 07 जुलाई। CG Woman Commission : छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न बोर्ड, आयोग और कल्याणकारी संस्थाओं में अध्यक्ष पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। जारी आदेश के अनुसार सामाजिक, शैक्षणिक और कल्याणकारी संस्थाओं में कई नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन नियुक्तियों को संगठनात्मक संतुलन, सामाजिक प्रतिनिधित्व और संस्थाओं के कामकाज में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Read More

कवर्धा, 07 जुलाई। MLA Bhawna Bohra : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच विधायक भावना बोहरा ने ठाठापुर-रामपुर विद्युत सब स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों ने जूनियर इंजीनियर (JE) पर काम के बदले पैसे मांगने, खराब व्यवहार और बिजली समस्याओं के समाधान में लापरवाही के आरोप लगाए। https://raipurnewsnetwork.in/2026/07/06/prospects-a-stormy-monsoon-session-of-the-assembly-will-the-publics-intense-outrage-reach-the-house-or-will-the-congress-reap-political-gains/ शिकायत सुनते ही JE की लगाई क्लास किसानों की शिकायतें सुनने के बाद विधायक ने मौके पर ही JE सौरभ अजगले को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता के साथ गलत व्यवहार, लापरवाही…

Read More

रायपुर, 07 जुलाई। Chief Secretary Meeting : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक कामकाज को लेकर सरकार ने रफ्तार बढ़ाने के संकेत दिए हैं। मुख्य सचिव विकासशील ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के सभी विभागों के सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, महत्वपूर्ण परियोजनाओं और लंबित कार्यों की समीक्षा की गई। बैकलॉग रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश बैठक में मुख्य सचिव ने सभी विभागों में बैकलॉग के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जल्द कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग अपनी योजनाओं और कार्यक्रमों…

Read More

रायपुर, 07 जुलाई। Cashless Treatment Scheme : छत्तीसगढ़ में शासकीय सेवकों के लिए बजट में घोषित कैशलैस चिकित्सा सुविधा योजना को जल्द लागू करने की मांग तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने राज्य सरकार से योजना के संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने और कर्मचारी संगठनों से चर्चा के बाद व्यवस्था लागू करने की मांग की है। बजट घोषणा के बाद भी नहीं जारी हुई गाइडलाइन फेडरेशन का कहना है कि बजट वर्ष 2026-27 में कैशलैस चिकित्सा सुविधा योजना की घोषणा कर्मचारी हित में महत्वपूर्ण फैसला है, लेकिन घोषणा के करीब तीन महीने बाद भी योजना…

Read More

रायपुर, 07 जुलाई। Raipur Petrol Pump : राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित जय जवान पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी की मिलावट के आरोपों ने हड़कंप मचा दिया है। पेट्रोल भरवाने के बाद कई वाहन चालकों ने शिकायत की कि उनकी गाड़ियां कुछ ही दूरी चलने के बाद बंद पड़ गईं। कुछ लोगों ने इंजन खराब होने का भी दावा किया। घटना के बाद बड़ी संख्या में नाराज ग्राहक पेट्रोल पंप पहुंचे और जमकर हंगामा किया। लोगों ने आरोप लगाया कि खराब ईंधन की वजह से उनके वाहनों को नुकसान पहुंचा है। ग्राहकों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई…

Read More

राजनांदगांव/कोरबा, 07 जुलाई। Barga Overbridge Crack : छत्तीसगढ़ में मानसून की पहली तेज बारिश ने करोड़ों रुपये की सरकारी निर्माण परियोजनाओं की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनांदगांव जिले में करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से बना बरगा रेलवे ओवरब्रिज उद्घाटन के महज 15 दिन बाद ही बीच से फट गया। वहीं, आलीवारा ओवरब्रिज भी क्षतिग्रस्त हो गया। दूसरी ओर, कोरबा जिले के भैसामुड़ा स्थित जोगीनाला पर करोड़ों की लागत से बनी नई पुलिया तेज बहाव में टूट गई, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। https://raipurnewsnetwork.in/2026/07/06/mahanadi-anicut-submerged-after-a-days-rain-connectivity-to-several-villages-severed-villagers-renew-demand-for-bridge-construction/ 70 फीट लंबी दरार से दहशत बरगा रेलवे ओवरब्रिज पर पहली…

Read More

कोरबा, 07 जुलाई। Indira Awas Yojana Scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित इंदिरा आवास योजना घोटाले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गरीब हितग्राहियों की आवास सहायता राशि के कथित गबन मामले में विशेष न्यायालय में करीब 3000 पेज का अभियोग पत्र (चार्जशीट) दाखिल किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, कियोस्क संचालक पर बैंकिंग सिस्टम की तकनीकी खामियों और बैंक कर्मचारियों की आईडी का दुरुपयोग कर 79 लाख रुपये अपने और परिजनों के खातों में स्थानांतरित करने का आरोप है। बैंक कर्मचारियों की आईडी के दुरुपयोग का आरोप EOW के मुताबिक, आरोपी गौरव शुक्ला, बैंक ऑफ…

Read More

रायपुर, 06 जुलाई। Indigo Flight Diverted : मुंबई से रायपुर आ रही इंडिगो की एक उड़ान सोमवार दोपहर खराब मौसम के कारण निर्धारित समय पर माना एयरपोर्ट पर उतर नहीं सकी। विमान ने लैंडिंग की संभावना तलाशने के लिए कुछ देर तक रायपुर के ऊपर चक्कर लगाए, लेकिन मौसम अनुकूल नहीं होने पर सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उसे हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट दोपहर करीब 2:30 बजे रायपुर पहुंचने वाली थी। एयर ट्रैफिक क्षेत्र में पहुंचने के बाद पायलट ने करीब 10 से 15 मिनट तक मौसम में सुधार का इंतजार किया, लेकिन स्थिति सामान्य…

Read More

सक्ती, 06 जुलाई। Gangrape Case : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर आरोप है कि भीख मांगकर लौट रही महिला को दो लोगों ने जबरन अपने घर में ले जाकर बंधक बनाया, उसे महुआ शराब पिलाई और करीब 30 घंटे तक उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर जैजैपुर थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। 4 घंटे में दोनों आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने बताया कि अपराध…

Read More