Author: Shubhra RNN

मेरठ/उत्तर प्रदेश, 03 जुलाई। Instagram Reels : सोशल मीडिया पर मुस्कुराते चेहरे और लाखों फॉलोअर्स के बीच छिपा एक ऐसा सच सामने आया है, जिसने डिजिटल दुनिया की चमक-दमक को झकझोर दिया है। मेरठ में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की उसके ही घर में ऐसी दर्दनाक मौत हुई, जिसने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या रिश्तों के भीतर बढ़ता तनाव और सोशल मीडिया की दुनिया अब जानलेवा बनती जा रही है? तीन बच्चों की मौजूदगी में हुई इस वारदात ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है और इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। मेरठ जिले के सरूरपुर…

Read More

जशपुर, 03 जुलाई। Bus Accident : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। झारखंड से कोरबा जा रही एक यात्री बस डायवर्जन पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 10 यात्री घायल हो गए, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, श्री जय बालाजी बस (CG 14 G 0170) झारखंड के रामगढ़ से यात्रियों को लेकर कोरबा की ओर जा रही थी। सुबह करीब कुनकुरी थाना क्षेत्र के टांगरपानी के पास बने डायवर्जन पर बस तेज रफ्तार के कारण चालक का नियंत्रण खो बैठी और सड़क पर पलट…

Read More

सहारनपुर/हापुड़, 03 जुलाई। Officer Daughter files FIR : उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक महकमे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हापुड़ की जिलापूर्ति अधिकारी (DSO) और 2017 बैच की PCS अधिकारी डॉ. सीमा चौधरी के खिलाफ उनकी मां मुनेश रानी की शिकायत पर सहारनपुर के सरसावा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। डीआईजी के निर्देश पर पुलिस ने कुल पांच लोगों के खिलाफ जमीन हड़पने, धोखाधड़ी और कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार करने सहित विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मां ने लगाए ये आरोप शिकायतकर्ता मुनेश रानी का आरोप है कि उनकी…

Read More

कोरबा, 02 जुलाई। Poultry Farm Trader : जिले के भुलसीडीह गांव में भाजपा किसान मोर्चा मंडल मंत्री एवं पोल्ट्री फार्म व्यवसायी कपिलेश्वर धीरज पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी कार में तोड़फोड़ की, लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की और ₹60 हजार नकद भी लूट लिए। घायल अवस्था में उन्हें डायल-112 की मदद से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर लौटते समय रास्ता रोककर हमला पीड़ित के अनुसार, बुधवार देर रात दुकान…

Read More

रायपुर, 02 जुलाई। Transgender Job Opportunity : ट्रांसजेंडर समुदाय को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए समाज कल्याण विभाग ने प्लेसमेंट एजेंसी अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से रायपुर के संबल केंद्र, आईडीएसएमटी भवन, गांधी चौक में वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया। इस रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम में रायपुर, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, नारायणपुर और कोंडागांव सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 10 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद लगभग 10 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता…

Read More

रायपुर, 02 जुलाई। Ketan Agrawal Case : पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस पर कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी करने के बाद मध्य प्रदेश के सतना की डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड डेंटल सर्जन्स एसोसिएशन (AIDSA) ने उन्हें 5 वर्षों के लिए निलंबित कर दिया है और संगठन में उनके पद से भी हटा दिया है। वायरल वीडियो के बाद बढ़ा विवाद डॉ. मुस्कान सोनी की इंस्टाग्राम स्टोरी और एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर केतन अग्रवाल हत्याकांड और पुरुषों को लेकर आपत्तिजनक…

Read More

दुर्ग, 02 जुलाई। PHE Bribery Case : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने दुर्ग में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग के सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी कर्मचारी ने GPF (भविष्य निधि) की राशि निकालने की प्रक्रिया पूरी कराने के एवज में शिकायतकर्ता से ₹10 हजार की रिश्वत की मांग की थी। चपरासी की शिकायत पर बिछाया गया जाल मामले में विभाग के चपरासी नंद कुमार कामड़े ने ACB से…

Read More

रायपुर, 02 जुलाई। Alderman Appoint Breaking : छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग के विभिन्न नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार तीनों संभागों के नगर निगमों और नगरीय निकायों में बड़ी संख्या में एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। इन नियुक्तियों के बाद संबंधित निकायों में प्रशासनिक और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। विभाग द्वारा जारी सूची में प्रत्येक नगरीय निकाय के लिए नामों का उल्लेख किया गया है। f2_020726_030018

Read More

रायपुर, 02 जुलाई। Nakti Village Eviction : नकटी गांव में विधायक कॉलोनी के लिए प्रस्तावित भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई के बाद कई परिवारों का आशियाना उजड़ गया। अब इन परिवारों के सामने सिर्फ पुनर्वास की चुनौती ही नहीं, बल्कि अपने बच्चों की शिक्षा बचाने की बड़ी चिंता भी खड़ी हो गई है। विस्थापित परिवारों को नया रायपुर के सेक्टर-30 में आवास तो आवंटित कर दिए गए हैं, लेकिन वहां आसपास कोई प्राथमिक विद्यालय उपलब्ध नहीं है। ऐसे में छोटे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित होने लगी है। नए ठिकाने पर स्कूल नहीं, निजी स्कूलों की फीस…

Read More

रायपुर, 02 जुलाई। Rural Workers : छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अकुशल श्रमिकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। भारत सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) सहित ग्रामीण क्षेत्रों के अकुशल श्रमिकों की दैनिक मजदूरी में 39 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। अब राज्य के श्रमिकों को ₹261 के बजाय ₹300 प्रतिदिन मजदूरी मिलेगी। नई मजदूरी दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी हो गई है। भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह निर्णय ग्रामीण श्रमिकों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। इससे राज्य के लाखों…

Read More