Author: RAJ
बिलासपुर। तखतपुर नगर के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला 100 फीट से अधिक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर के ऊपर देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला काफी देर से टावर पर मौजूद थी। स्थानीय लोगों ने उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की आशंका जताई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऊंचाई पर महिला की मौजूदगी को देखते हुए…
रायपुर। राजधानी के डीडी नगर इलाके में एक आवारा सांड के हमले से दहशत फैल गई। सांड ने अलग-अलग स्थानों पर करीब 15 लोगों पर हमला किया, जिसमें पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कल्पना पटेल समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सांड बच्चे को गोद में लिए जा रहे एक बुजुर्ग पर अचानक हमला करता दिखाई दे रहा है। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं कल्पना पटेल को भी चोटें आई हैं और उन्हें उपचार के…
बिलासपुर। बिलासपुर-तखतपुर मुख्य मार्ग पर लाखासर मोड़ के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर गोबर फेंके जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही बहुजन समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और प्रतिमा के पास धरना देकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, अज्ञात व्यक्ति ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के चेहरे समेत पूरी प्रतिमा पर गोबर फेंका। कार्यकर्ताओं ने इसे महापुरुष के अपमान के साथ सामाजिक भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य बताया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपी की पहचान और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। बहुजन समाज…
दंतेवाड़ा। नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान के बीच दंतेवाड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बारसूर क्षेत्र के मंगनार, बुरदुम, तोड़मा और कोहकाबेड़ा के जंगलों में CRPF और DRG की संयुक्त टीम ने जमीन के नीचे संदूक में छिपाकर रखा गया नक्सली डंप बरामद किया है। इसमें कई हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री मिली है। पुलिस के मुताबिक, बरामद हथियारों में एक AK-47 और एक इंसास रायफल शामिल है। जांच में सामने आया है कि ये हथियार वर्ष 2008 और 2009 में कांकेर क्षेत्र में जवानों से लूटे गए थे। भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद सुरक्षाबलों को डंप…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर के तीन दिवसीय दौरे के बाद बुधवार को छत्तीसगढ़ लौट आए। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपने दौरे की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि सिंगापुर में आयोजित इंडिया ग्रोथ फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को लेकर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से चर्चा हुई। इस दौरान प्रदेश के लिए करीब 43,600 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री साय के मुताबिक, एनर्जी कैपिटल ग्लोबल ने छत्तीसगढ़ में 41,750 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। वहीं एग्री बिजनेस वैल्यू इंटरनेशनल ने करीब 350 करोड़ रुपये…
रायपुर। दिल्ली में हुई AICC बैठक के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक में SIR को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और कांग्रेस चुनाव आयोग के खिलाफ अपना अभियान तेज करेगी। दीपक बैज ने बताया कि 10 से 20 अक्टूबर तक अभियान के दूसरे चरण में मार्च और बाइक रैली निकाली जाएगी। साथ ही SDM कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। 25 अक्टूबर से गांवों में ‘वोट चोरी’ के खिलाफ चौपाल लगाई जाएगी, जबकि नवंबर में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बालोद एसिड अटैक पर सरकार को…
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में खदान की मशीनों में आगजनी और मौके से मिले कथित नक्सली पर्चों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोहत्तर थाना क्षेत्र के ग्राम चेमल स्थित पुष्प स्टील लिमिटेड की लौह अयस्क खदान में अज्ञात लोगों ने तीन पोकलेन मशीनों में आग लगा दी। आग से तीनों मशीनें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। जानकारी के मुताबिक, शाम को काम खत्म होने के बाद मजदूर खदान से अपने कैंप लौट गए थे। सुबह जब वे वापस पहुंचे तो मशीनों में आग लगी मिली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद…
बालोद। सिंचाई कॉलोनी क्षेत्र में युवती पर हुए एसिड अटैक का पुलिस ने 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में युवती के कथित प्रेमी यश कुमार सोनकर (20) और उसके दोस्त करण कुंजाम (20) को गिरफ्तार किया है। दोनों पर युवती पर एसिड फेंकने की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर को युवती लाइब्रेरी से घर लौट रही थी। इसी दौरान करण ने उस पर एसिड फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से झुलसी युवती को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना…
रायपुर। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर एक व्यक्ति से 2.20 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर पीड़ित से संपर्क किया और वीडियो KYC के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर उसके क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर ली। पुलिस के मुताबिक, ढेबर सिटी, भाठागांव निवासी विनोद कुमार (47) ने 23 सितंबर को इंस्टाग्राम पर ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड का ऑफर देखा था। ऑफर पसंद आने पर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए आवेदन किया। अगले दिन एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को…
बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में निलंबित आरक्षक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही घर से करीब 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी कर ली। मां की शिकायत और संदेह के आधार पर पुलिस ने पूछताछ की, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरक्षक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है। मामला सागरदीप कॉलोनी, उसलापुर का है। यहां बिन्दावती मिश्रा अपने बेटे आशीष मिश्रा के साथ रहती हैं। कुछ समय पहले बिन्दावती किसी काम से रीवा गई थीं। उनके लौटने पर घर का ताला…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
