Author: RAJ

मनेन्द्रगढ़। जमीन बेचने को लेकर हुए विवाद में बेटे पर पिता की हत्या करने का आरोप लगा है। मनेन्द्रगढ़ कोतवाली पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, 8 अक्टूबर को लालपुर क्षेत्र में ऋषि कुमार सूर्यवंशी घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले थे। उनके शरीर पर चोट के निशान पाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम से घटनास्थल की जांच कराई गई और परिजनों व अन्य लोगों के बयान दर्ज किए गए। जांच में सामने आया कि 7 अक्टूबर को मृतक के बेटे रवि कुमार सूर्यवंशी…

Read More

सूरजपुर। जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में मां और बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। शुक्रवार से लापता 18 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे मिला, जबकि देर शाम उसकी मां का शव घर के बंद कमरे से बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, महावीरपुर कालीघाट रोड पर मुख्य मार्ग से करीब 25 मीटर दूर एक युवक का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान केशवनगर निवासी सजल बरेठ (18) के रूप में की। उसकी स्कूटी केशवनगर स्थित नायरा…

Read More

रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर युवक पर क्रिकेट बैट से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी कुणाल सिंह के कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद की है। इस बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। चॉइस सेंटर में विवाद, क्रिकेट बैट से सिर पर किए वार पुलिस के मुताबिक, घटना 8…

Read More

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुभाष स्टेडियम से शास्त्री चौक स्थित मुख्य निर्वाचन कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुखौटे पहनकर ‘ज्ञानू और जानू की बारात’ निकाली गई। बैंड-बाजे और विवाह की प्रतीकात्मक रस्मों के जरिए पार्टी ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के बीच कथित निकटता पर व्यंग्य किया। रैली मोतीबाग के पास पहुंची तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से…

Read More

रायपुर। कथित वोट चोरी और मतदाता सूची में अनियमितताओं के विरोध में INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों ने रायपुर के राजीव चौक में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद गठबंधन के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कथित वोट चोरी, मतदाता सूची में अनियमितताओं तथा मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए गए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग भी रखी। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने और चुनावी प्रक्रिया…

Read More

रायपुर। दिल्ली में काक्रोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले आंदोलन में बड़ी संख्या में असामाजिक तत्व शामिल हो गए थे। सरकार नहीं चाहती कि दोबारा ऐसी स्थिति बने और माहौल अशांत हो। इसी आशंका को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। कवर्धा में गन्ने की कीमत बढ़ाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने बताया कि किसान नेताओं के साथ चर्चा के बाद गन्ने का मूल्य 355 रुपये से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। इसके बाद किसानों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। वहीं, कांग्रेस नेता चरणदास…

Read More

कोरबा। जिले के सुमेधा डैम में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार शाम हुए हादसे के बाद पुलिस और गोताखोरों ने तलाश अभियान चलाया। शनिवार सुबह किशोर का शव बरामद किया गया। घटना से परिवार में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, अयोध्यापुरी क्षेत्र के चार नाबालिग शुक्रवार शाम सुमेधा डैम घूमने पहुंचे थे। इस दौरान सभी डैम के किनारे नहाने के लिए पानी में उतरे। तभी नरेश साहू गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी, लेकिन उसे…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दिल्ली में जारी प्रदर्शन को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वालों को रोकने के लिए दिल्ली में चारों ओर घेराबंदी कर दी गई है। बैज ने कहा कि सड़कों पर आवाजाही बाधित की जा रही है और वाहनों की जांच के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार विपक्ष के प्रदर्शन से डरी हुई है। बैज के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की छठी पूरक चार्जशीट में कथित अवैध वसूली और रकम के वितरण को लेकर कई अहम विवरण सामने आए हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, जब्त डायरियों में अक्टूबर 2020 से जून 2022 के बीच ‘भवन’, ‘BHAWAN’ और ‘C PARTY’ के नाम से 32 प्रविष्टियां दर्ज मिलीं। इनका कुल हिसाब 104 करोड़ 20 लाख रुपये बताया गया है। एजेंसी का दावा है कि ये प्रविष्टियां कांग्रेस भवन तक रकम पहुंचने से जुड़ी हैं। हालांकि, इन प्रविष्टियों का वास्तविक अर्थ और रकम के अंतिम उपयोग का निर्धारण न्यायिक प्रक्रिया…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में प्रस्तावित बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर सियासी सरगर्मी तेज होने के संकेत हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बस्तर दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वे परियोजना से प्रभावित होने वाले ग्रामीणों और किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और चिंताएं सुन सकते हैं। हालांकि, दौरे की तारीख और विस्तृत कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है। बोधघाट परियोजना के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की तैयारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बस्तर के…

Read More