Author: RAJ

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर सोरीपारा गांव में जादू-टोना करने का आरोप लगाकर 40 वर्षीय महिला के साथ मारपीट और कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर हुए विवाद के बाद चार महिलाओं ने पीड़िता पर टोनही होने का आरोप लगाया, गाली-गलौज की और उसे निर्वस्त्र कर पेड़ से बांध दिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता बाजारो बाई अपने घर की बाड़ी में उड़द तोड़ रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने…

Read More

रायपुर। नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस के ऑपरेशन निश्चय के तहत आरंग पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही से करीब 2 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनों आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी है। मामला आरंग थाने में दर्ज अपराध से जुड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर महिला को घेरा…

Read More

धमतरी। नगरी थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन पलटने के बाद भैंस तस्करी का मामला सामने आया है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन की जांच की तो उसमें पांच भैंसें ठूंसकर ले जाई जा रही थीं। पुलिस ने सभी भैंसों को बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, घटना ग्राम कर्राघाटी से चमेदा मार्ग पर हुई। यहां भैंसों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची और वाहन की जांच की, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, पाइप भाटा निवासी ओंकार कुर्रे अपने…

Read More

नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में गौरवपूर्ण 25 वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ में जलेंगे 36 लाख ‘आशीर्वाद के दीये’ रायपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं ऊर्जावान जीवन के लिए 17 सितंबर को पूरे प्रदेश में 36 लाख ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्जवलित किए जाएंगे। इसके तहत प्रत्येक मतदान केंद्र (बूथ) पर कम-से-कम 100 दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है। श्री शर्मा मंगलवार को यहाँ भाजपा प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने…

Read More

मनेंद्रगढ़। जनकपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहृत दो मासूम बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बच्चों को बहला-फुसलाकर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर ले जाया गया था। आरोप है कि बच्चों को बंधुआ मजदूरी के लिए बेचने की साजिश रची गई थी। मामले में पुलिस ने एक सह-आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस के अनुसार, कुन्दौर निवासी दलबीर बैगा दोनों बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। बच्चों के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने जनकपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला सामने आते…

Read More

धमतरी। शेयर बाजार में निवेश कर कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर करीब 25 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। धमतरी के कोतवाली थाना क्षेत्र में सामने आए इस प्रकरण में कलेक्ट्रेट के पास ‘वेल्थ ट्रेकर’ नाम से कंपनी संचालित करने वाले विक्रम सिंह शाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निवेश पर शानदार रिटर्न का दिया भरोसा शिकायत के मुताबिक, वेल्थ ट्रेकर कंपनी के माध्यम से शेयर बाजार में निवेश करने का प्रस्ताव दिया गया…

Read More

कोरबा। मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत के बीच नेटवर्क चले जाने को लेकर नाराज हुई 52 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर कीटनाशक पी लिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव की है। जानकारी के मुताबिक, केराकछार निवासी मंगलो बाई (52) खाना खा रही थी और साथ में मोबाइल पर रील देख रही थी। इसी दौरान अचानक मोबाइल नेटवर्क चला गया। काफी देर इंतजार करने के बाद भी रील शुरू नहीं हुई तो वह नाराज हो गई। परिजनों के मुताबिक, गुस्से में…

Read More

अंबिकापुर। जिले के शिवपुर स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय की व्यवस्थाओं से परेशान 45 छात्राओं ने प्रशासन तक अपनी शिकायत पहुंचाने के लिए बड़ा कदम उठाया। छात्राएं करीब 30 किलोमीटर दूर अंबिकापुर कलेक्टोरेट के लिए पैदल ही निकल पड़ीं। करीब 6 किलोमीटर तक चलने के बाद मामले की जानकारी प्रशासन को मिली, जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बस भेजकर छात्राओं को कलेक्टोरेट लाया गया। कलेक्टोरेट पहुंचने के बाद छात्राओं ने कलेक्टर अजीत वसंत से मुलाकात करने की मांग की। इसी दौरान थकान और तनाव के चलते एक छात्रा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे तत्काल एंबुलेंस से…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के खिलाफ 29 लाख रुपये से अधिक की कथित ठगी की शिकायत सामने आई है। पुरानी बस्ती निवासी राजू सोनकर ने आरोप लगाया है कि अलग-अलग काम, नौकरी और कारोबारी सुविधाएं दिलाने का भरोसा देकर उससे कई चरणों में रकम ली गई। शिकायतकर्ता का दावा है कि रकम लेने के बाद बताए गए काम नहीं हुए और पैसे भी वापस नहीं किए गए। राजू सोनकर ने मामले को लेकर पुलिस थाने में शिकायत देने के साथ ही रायपुर पुलिस कमिश्नर और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के कार्यालय में भी आवेदन देकर कार्रवाई…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के विकास, सुशासन, डिजिटल तकनीक, उद्योग, सड़क, ऊर्जा और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई। कैबिनेट ने राज्य में 500 करोड़ रुपये के ‘छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन’ को मंजूरी देते हुए प्रदेश को डिजिटल और तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार के अनुसार, यह मिशन अगले पांच वर्षों तक संचालित होगा। इसके तहत प्रदेश में 100 AI डेटा लैब, 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे। साथ ही…

Read More