Author: RAJ
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नकली शराब, फर्जी होलोग्राम और दूसरे राज्यों से अवैध शराब की सप्लाई के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इन घटनाओं के बीच आबकारी विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों की कमी और महत्वपूर्ण पदों का अतिरिक्त प्रभार जूनियर अधिकारियों को दिए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। विभागीय व्यवस्था के मुताबिक बड़े जिलों में उपायुक्त और छोटे जिलों में सहायक आयुक्त स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी रहती है। लेकिन वर्तमान में विभाग में एक उपायुक्त और एक सहायक आयुक्त ही उपलब्ध बताए जा रहे हैं, जबकि कई अधिकारी निलंबित हैं। ऐसे में जिला आबकारी अधिकारियों को बड़े जिलों…
रायपुर। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के छत्तीसगढ़ दौरे और जगदलपुर में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। वरिष्ठ भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने आरोप लगाया कि बस्तर में बाढ़ के दौरान सुखदेव भगत प्रभावितों के बीच नहीं पहुंचे, लेकिन अब हालात सामान्य होने के बाद राजनीति करने आ रहे हैं। अजय चंद्राकर ने कहा कि बाढ़ के समय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तत्काल बस्तर पहुंचकर प्रभावित लोगों से मुलाकात की थी। सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी व्यवस्थाएं भी पूरी कीं। अब जब हालात सामान्य हो चुके हैं, तब कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह…
रायपुर। लॉरेंस बिश्नोई और अमन साव गैंग के नाम पर कथित रंगदारी मांगने के मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए तेलीबांधा थाना पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी या उसकी सूचना देने वाले व्यक्ति को इनाम देने की घोषणा की है। शोएब ढेबर के खिलाफ तेलीबांधा थाने के अपराध क्रमांक 403/2026 में मामला दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और उसकी तलाश लगातार जारी है। पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र तारकेश्वर पटेल की ओर से इनाम उद्घोषणा जारी की गई…
जगदलपुर के जिला स्तरीय सेवा संकल्प शिविर में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री, हितग्राहियों को मिले योजनाओं के लाभ रायपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर अंचल नक्सलवाद के लंबे और काले दौर से निकलकर अब शांति, सुरक्षा और समृद्धि की नई राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। कभी हिंसा और भय से प्रभावित रहे क्षेत्रों में आज शासन की योजनाएं और सेवाएं पहुंच रही हैं। विकास के साथ लोगों के जीवन में सुरक्षा और विश्वास का नया वातावरण बन रहा है। उप मुख्यमंत्री शर्मा आज जगदलपुर के पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाउन हॉल में आयोजित…
गरियाबंद। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के दो मामलों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अलग-अलग बसों में कार्रवाई करते हुए 91 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख 79 हजार 600 रुपये बताई गई है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई महेश बस में की गई। पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर बस की तलाशी ली गई। इस दौरान चावल की बोरियों के बीच छिपाकर रखा गया 67 किलो 800 ग्राम गांजा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उन्हें प्रदेश की जनता की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि यह 25 वर्ष निरंतर सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की प्रेरक यात्रा है। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई उनकी यह यात्रा आज देश के प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर आगे बढ़ रही है। श्री नेताम ने कहा कि इन 25 वर्षों में राजनीति को केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा…
आईईडी विस्फोटों के शिकार हर नागरिक को पैरों पर खड़ा करना ही नक्सलवाद की अंतिम निशानी को मिटाना – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर में उम्मीदों की नई उड़ान, दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदाय हेतु वृहद शिविर का आयोजन संभाग के चार जिलों के साढ़े तीन हजार से अधिक दिव्यांगजनों के पुनर्वास का महाअभियान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिविर का वर्चुअल शुभारंभ कर कहा दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने संवेदनशील होकर कर रही पहल रायपुर। लंबे समय तक नक्सल हिंसा और बारूदी सुरंगों की विभीषिका झेलने वाला बस्तर अब अंधकार से निकलकर शांति, विश्वास और विकास के नए…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कथित कोल लेवी प्रकरण में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष अदालत में करीब 9500 पन्नों का छठा पूरक चालान पेश किया है। EOW ने इस चालान में कुल 12 लोगों को आरोपी बनाया है। चालान में देवेंद्र यादव, विनोद तिवारी, चंद्रदेव राय, पीयूष साहू, आरपी सिंह, जोगेंद्र सिंह, राहुल मिश्रा, जेपी मौर्या, दीपेश टांक, रामगोपाल अग्रवाल, रामप्रताप सिंह और सुनील अग्रवाल के नाम शामिल हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, कथित कोल लेवी प्रकरण का मामला 2020 से 2022 के बीच कोयला परिवहन पर अवैध वसूली से जुड़ा है। आरोप है कि…
कवर्धा। शहर के हृदय स्थल स्नेहा क्लीनिक के पास तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। तेंदुआ जंगल से भटककर शहर में पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए अभियान शुरू किया। DFO समेत वन विभाग के अधिकारी और वनकर्मी मौके पर तैनात हैं। टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसे सुरक्षित पकड़ने का प्रयास कर रही है। तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने लोगों से सतर्क…
भिलाई के फिजिक्स वाला सेंटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, क्लास के दौरान मची अफरा-तफरी; समय रहते बुझाई
दुर्ग। जिले के भिलाई स्थित फिजिक्स वाला कोचिंग सेंटर में आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित फिजिक्स वाला सेंटर की बताई जा रही है। आग सेंटर के वाटर कूलर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। हालांकि सेंटर प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त कोचिंग सेंटर में बच्चे अपनी-अपनी कक्षाओं में मौजूद थे। वाटर कूलर से अचानक धुआं और आग निकलने के बाद सेंटर में मौजूद स्टाफ…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
