Author: Shubhra RNN
रायपुर, 14 जुलाई। CG Assembly : विधानसभा के मानसून सत्र में मंगलवार को TET का मुद्दा राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया। विपक्ष ने शिक्षकों को राहत देने और सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सरकार का रुख जानना चाहा, लेकिन शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने स्पष्ट कर दिया कि सरकार न्यायालय के आदेशों से अलग कोई कदम नहीं उठाएगी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का मुद्दा सदन में जोरदार तरीके से उठा। विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने प्रश्नकाल के दौरान स्कूल शिक्षा विभाग से पूछा कि क्या सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्देशों के…
रायपुर, 14 जुलाई। PGI-D Report : केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स फॉर डिस्ट्रिक्ट्स (PGI-D) 2025-26 रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्कूली शिक्षा की मिश्रित तस्वीर सामने आई है। रायगढ़ ने 329 अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया, जबकि सरगुजा (324) दूसरे और बीजापुर (323) तीसरे स्थान पर रहे। इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में जमींदोज होती स्कूली शिक्षा : 10वीं-12वीं के परीक्षार्थियों के अंतर के भयावह आंकड़ों की शर्मनाक तस्वीर : औसतन 86 हज़ार छात्र प्रतिवर्ष ड्रापआउट ? वहीं राजधानी रायपुर ने डिजिटल लर्निंग श्रेणी में प्रदेश में सर्वोच्च प्रदर्शन किया, लेकिन समग्र मूल्यांकन में टॉप-3 जिलों…
बिलासपुर, 14 जुलाई। Ratanpur Pendra Road : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रतनपुर से पेंड्रा तक बन रही 97 किलोमीटर लंबी नेशनल हाईवे-45 परियोजना पहली ही बारिश में सवालों के घेरे में आ गई है। करीब 510 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस सड़क पर जगह-जगह लंबी दरारें और धंसाव दिखाई दे रहा है। कई स्थानों पर डामर की परत फट चुकी है, जिससे राहगीरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है। PWD के दावों की खुली पोल स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई। उनका कहना…
अयोध्या, 13 जुलाई। CEO Recruitment : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती ऐसे समय में सामने आई है जब हाल के दिनों में मंदिर के चढ़ावे से जुड़े विवाद भी चर्चा में रहे हैं। ट्रस्ट का कहना है कि नियुक्ति प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार की जा रही है। ट्रस्ट द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार 18 जुलाई 2026 को शाम 4:00 बजे तक ईमेल के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं। चयनित CEO मंदिर के प्रशासन, दैनिक संचालन और वित्तीय प्रबंधन की…
रायपुर, 13 जुलाई। Police Transfer : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को राज्य पुलिस सेवा (SPS) के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए। मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
नई दिल्ली, 13 जुलाई। Temple Mosque Dispute : उत्तर प्रदेश के तीन सबसे चर्चित मंदिर-मस्जिद विवादों-ज्ञानवापी मस्जिद (वाराणसी), श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह (मथुरा) और शाही जामा मस्जिद (संभल) में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। हिंदू और मुस्लिम, दोनों पक्षों ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से भेजे गए मध्यस्थता (Mediation) के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। दोनों पक्षों का कहना है कि वे इन मामलों का अंतिम फैसला अदालत के जरिए ही चाहते हैं। ‘समाधान समारोह 2026’ के तहत भेजा गया था प्रस्ताव जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने ‘समाधान समारोह 2026’ पहल के तहत दोनों पक्षों को पत्र भेजकर आपसी…
बिलासपुर, 13 जुलाई। Murder Case : बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की मौत अब महज संदिग्ध मौत का मामला नहीं रह गई है। परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए संस्थान के जिम्मेदार अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस हत्या समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है और फरार बताए जा रहे चार नाबालिगों की तलाश जारी है। हाथ-पैर बांधकर हत्या का आरोप मृतक के परिजनों का आरोप है कि नरेंद्र कुमार खाण्डे के हाथ-पैर गमछे से बांध दिए गए थे। उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और गला दबाकर हत्या कर दी गई। परिजनों का…
रायपुर, 13 जुलाई। CG Assembly : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में होने वाले संभावित हंगामे और तीखी बहस से पहले सरकार और विपक्ष एक टेबल पर नजर आए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में आगामी सत्र के एजेंडे, कार्यवाही और समय-निर्धारण को अंतिम रूप दिया गया। बैठक विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित हुई, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सत्र के सुचारु संचालन…
रायपुर, 13 जुलाई। Monsoon Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र आज (13 जुलाई) से शुरू होकर 17 जुलाई तक चलेगा। अवधि भले ही छोटी हो, लेकिन राजनीतिक मायनों में यह सत्र बेहद अहम माना जा रहा है। एक ओर कांग्रेस सरकार को कई जनहित के मुद्दों पर घेरने की रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी, तो दूसरी ओर भाजपा सरकार भी हर सवाल का जवाब देने और अपनी उपलब्धियां गिनाने के लिए तैयार है। पहले दिन तीजन बाई को श्रद्धांजलि, फिर शुरू होगा प्रश्नकाल मानसून सत्र की शुरुआत पद्म विभूषण तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित करने के…
धमतरी, 12 जुलाई। Police Raid : धमतरी जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुरूद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18,300 रुपये नकद, 5 मोबाइल फोन, ताश की गड्डी समेत करीब 29,300 रुपये का मशरूका जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की दबिश पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में जुआ, सट्टा और…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
