Author: Shubhra RNN

रायपुर, 17 जुलाई। Bilaspur School Holiday : छत्तीसगढ़ में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं और जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम की गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए बिलासपुर जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। लगातार हो रही बारिश और जलभराव को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।…

Read More

अमरावती, 17 जुलाई। Corona Alert : आंध्र प्रदेश में एक बार फिर कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। पिछले करीब 20 दिनों में राज्य में 12 नए कोविड-19 संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि चार संक्रमित मरीजों की मौत होने की पुष्टि हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मृतकों को पहले से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और किडनी जैसी गंभीर बीमारियां थीं। राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त जी. वीरपांडियन के अनुसार, 26 जून से 16 जुलाई के बीच कोविड के 12 मामले दर्ज किए गए। इनमें से तीन मृतक कडप्पा जिले के और एक काकीनाडा का…

Read More

रायपुर, 17 जुलाई। Chhattisgarh Assembly : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में शुक्रवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), राशन कार्ड और मुफ्त चावल वितरण का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। विधायक शेषराज हरबंस ने केंद्र और राज्य सरकार के राशन कार्ड, अतिरिक्त अंत्योदय कार्डों और राज्य पर पड़ रहे वित्तीय भार को लेकर सरकार से जवाब मांगा। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने सदन को बताया कि वर्तमान में राज्य में 57.25 लाख केंद्र सरकार और 25.75 लाख राज्य सरकार के राशन कार्ड प्रचलन में हैं। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों की योजनाओं के अलग-अलग मापदंड हैं और पात्र हितग्राहियों को…

Read More

रायपुर, 16 जुलाई। Money Laundering Case : महादेव सट्टा ऐप और स्काई एक्सचेंज बेटिंग ऐप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। रायपुर की PMLA स्पेशल कोर्ट ने EBIX के चेयरमैन विकास गर्ग को 24 जुलाई तक 10 दिन की ED रिमांड पर भेज दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) का आरोप है कि ऑनलाइन सट्टे से अर्जित धन को शेल कंपनियों और विदेशी निवेश के जरिए वैध कारोबारी निवेश के रूप में दिखाया गया। ईडी के अनुसार, इस कथित नेटवर्क में Foreign Portfolio Investment (FPI), Foreign Direct Investment (FDI), Foreign Currency Convertible Bonds (FCCBs) और…

Read More

रायपुर, 16 जुलाई। IPS Jayant Vaishnav : छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए IPS जयंत वैष्णव को मुख्यमंत्री सुरक्षा (CM Security) का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया है। सरकार के आदेश के बाद अब मुख्यमंत्री की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी जयंत वैष्णव संभालेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले IPS हरीश राठौर मुख्यमंत्री सुरक्षा के एसपी के रूप में कार्यरत थे। लेकिन 10 जुलाई को जारी आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश में हरीश राठौर को कोरिया जिले का पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त कर दिया गया था। उनके स्थानांतरण के बाद मुख्यमंत्री सुरक्षा के एसपी…

Read More

रायपुर, 16 जुलाई। CG Assembly : छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को सेवाग्राम परियोजना सिर्फ खर्च के आंकड़ों तक सीमित नहीं रही, बल्कि इस पर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने आ गए। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर की टिप्पणी पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ी आपत्ति जताई, जिससे सदन में तीखी नोकझोंक हुई। बाद में अजय चंद्राकर ने अपनी टिप्पणी पर खेद भी व्यक्त किया। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के प्रश्न के उत्तर में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि सेवाग्राम परियोजना की स्थापना का निर्णय 10 मार्च 2022 को लिया गया था। इसका उद्देश्य महात्मा गांधी के आत्मनिर्भर ग्राम की…

Read More

दुर्ग, 16 जुलाई। Durg-Raipur Highway Accident : छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं और दो मासूम बच्चियों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, स्कूटी (CG 07 DE 5847) पर कुल 5 लोग सवार थे और सभी उतई से रायपुर के बसंत विहार स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। कुम्हारी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे ट्रैक्टर (CG 07…

Read More

रायपुर, 16 जुलाई। CG Education Department : छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में वर्षों से चल रहे ‘संलग्नीकरण (अटैचमेंट) उद्योग’ पर अब ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। विभागीय पड़ताल के अनुसार 10 हजार से अधिक शिक्षक, बाबू और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपनी मूल पदस्थापना छोड़कर दूसरे विभागों में काम कर रहे हैं। 1 जुलाई से लागू ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के तहत अब हाजिरी केवल उसी स्कूल या कार्यालय से लग सकेगी, जहां कर्मचारी की वास्तविक पदस्थापना है। इसी व्यवस्था ने वर्षों से चल रहे अटैचमेंट के खेल को उजागर करना शुरू कर दिया है। स्कूल छोड़…

Read More

अंबिकापुर, 16 जुलाई। Wasseypur Gangster : झारखंड के धनबाद स्थित वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर शब्बीर आलम और उसके सहयोगी को फरार होने में मदद करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। झारखंड पुलिस ने अंबिकापुर पहुंचकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर राजहंस बस संचालक बैदुल खान समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, करीब 15 दिन पहले शब्बीर आलम को गिरफ्तार करने पहुंची टीम के सामने उसके बेटे और कुछ सहयोगियों ने हंगामा किया। इसी दौरान मौका पाकर शब्बीर आलम और उसका साथी जावेद फरार हो गए। 17 CCTV…

Read More

बिलासपुर, 16 जुलाई। Sub-Engineer Suicide : बिलासपुर नगर निगम के जोन-4 में पदस्थ सब इंजीनियर अमर सिंह चौहान ने निगम कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने स्वयं के मानसिक रूप से परेशान होने का उल्लेख किया है। हालांकि नोट में आत्महत्या के पीछे किसी व्यक्ति या स्पष्ट कारण का जिक्र नहीं किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि फांसी लगाने से…

Read More