Author: Shubhra RNN
रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी घोटाले में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को लेकर आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने अदालत में कई गंभीर दावे किए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, कथित तौर पर करीब 800 करोड़ रुपये पार्टी फंड के नाम पर जुटाए गए, जिनकी एंट्री और प्रबंधन रामगोपाल अग्रवाल के जरिए किया जाता था। EOW का दावा है कि यह रकम बोरी और कार्टन में भरकर कांग्रेस भवन लाई जाती थी, जहां से कथित तौर पर हवाला नेटवर्क के माध्यम से दिल्ली भेजी जाती थी। एजेंसी ने कोर्ट में पेश दस्तावेजों में…
चंडीगढ़, 10 जुलाई। Punjab Congress Crisi : पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच प्रदेश प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने संगठन को एकजुट रखने की चुनौती और बड़ी होती दिख रही है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं जालंधर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने फिलहाल भूपेश बघेल से सीधे मुलाकात करने से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने बैठक से पहले दो अहम शर्तें रखी हैं। सूत्रों के अनुसार, पहली शर्त यह है कि बैठक कांग्रेस भवन में नहीं होगी, जबकि दूसरी शर्त के तहत पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग बैठक…
रायपुर, 10 जुलाई। Spa Center : राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा स्पा सेंटरों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से कमिश्नरेट पुलिस ने शुक्रवार को विशेष आकस्मिक जांच अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पश्चिम क्षेत्र में संचालित 10 स्पा सेंटरों का अचानक निरीक्षण किया गया, जिससे संचालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों के पहचान पत्र, आगंतुकों के रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की। अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सभी स्पा सेंटर शासन द्वारा निर्धारित…
रायपुर।, 10 जुलाई। DSP Transfer : राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए डीएसपी (विशेष शाखा) और सहायक सेनानियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक कुल 13 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। नई पदस्थापना के साथ कई अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह तबादला प्रशासनिक आवश्यकता और विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जांजगीर-चांपा, 10 जुलाई। Viral Marriage : जिस शादी के टूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने देखा था, उसी कहानी का अंत किसी फिल्मी क्लाइमैक्स से कम नहीं निकला। 16 दिन बाद दुल्हन मुस्कान प्रधान ने उसी दूल्हे संत कुमार से मंदिर में विवाह कर लिया, जिससे उसने कभी मंडप में शादी करने से इनकार कर दिया था। दोनों ने खोखरा स्थित मनका दाई मंदिर में सात फेरे लेकर अपने रिश्ते को नया अवसर दिया। 23 जून को वायरल हुआ था मंडप का वीडियो 23 जून को चांपा थाना क्षेत्र के कोसमंदा गांव में आयोजित विवाह समारोह के दौरान…
रायपुर, 10 जुलाई। CG Police Transfer List : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। निरीक्षकों की जंबो ट्रांसफर सूची के बाद अब 16 पुलिस निरीक्षकों और उप निरीक्षकों (SI) के तबादले का नया आदेश जारी किया गया है। नई सूची में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कई को दूसरे जिलों और इकाइयों में पदस्थ किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पूरी ट्रांसफर लिस्ट
रायपुर, 10 जुलाई। CGPSC SI Exam : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 12 जुलाई को रायपुर के 22 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कराई जाए। Face Authentication और Frisking के बाद ही…
रायपुर, 09 जुलाई। Labour News : छत्तीसगढ़ सरकार ने असंगठित क्षेत्र के लाखों श्रमिकों के लिए बड़ी राहत और रोजगार बढ़ाने वाला फैसला लिया है। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की अध्यक्षता में हुई छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल की पहली बैठक में ई-रिक्शा सहायता योजना की अनुदान राशि 50 हजार रुपये से बढ़ाकर सीधे 1 लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही पहली बार गिग वर्कर्स (डिलीवरी कर्मियों), चरवाहों और श्रमिकों के मेधावी बच्चों के लिए अलग-अलग कल्याणकारी योजनाएं शुरू करने का फैसला भी लिया गया। ई-रिक्शा खरीदना होगा आसान बैठक में स्वरोजगार को बढ़ावा…
रायपुर, 09 जुलाई। Employees Rule : छत्तीसगढ़ सरकार ने लाखों शासकीय कर्मचारियों को प्रभावित करने वाला बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने प्रमोन्नति (Promotion) और समयमान वेतनमान (Time Scale Pay) से जुड़ी व्यवस्था में बदलाव करते हुए नई गाइडलाइन जारी की है। नए आदेश के तहत अब 1 अप्रैल 2026 के बाद नियुक्त होने वाले कर्मचारियों को केवल वित्त विभाग की समयमान वेतनमान योजना का लाभ मिलेगा, जबकि पहले से लागू कई विशेष प्रमोन्नति योजनाएं समाप्त कर दी जाएंगी। यह निर्णय वित्त विभाग के सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति की अनुशंसा पर लिया गया है।…
रायपुर, 09 जुलाई। CG School Admission : स्कूल एडमिशन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने पहली कक्षा में एडमिशन के लिए नई आयु सीमा लागू कर दी है। अब बच्चे की उम्र 1 अप्रैल को 6 वर्ष पूरी होना जरूरी होगी, हालांकि कुछ मामलों में 3 महीने की छूट भी मिलेगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 और शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम-2009 के अनुरूप स्कूल प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के सभी सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में कक्षा पहली में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
