Author: Shubhra RNN

सक्ती, 12 जुलाई। Child Murder  : सक्ती जिले में 13 वर्षीय बालक की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 40 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते मासूम को पैसों का लालच देकर घर से बुलाया, फिर उसका गला दबाकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल रापा और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए हैं। पैसों का लालच देकर घर से बुलाया पुलिस के मुताबिक परसदा खुर्द निवासी सौखी कुमार…

Read More

बिलासपुर, 12 जुलाई। Goods Train Derailed : बिलासपुर में शनिवार को एक बार फिर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। रेलवे स्टेशन के पास शंकर नगर आरओबी (ROB) के नीचे एक मालगाड़ी का वैगन डाउन लाइन पर बेपटरी हो गया। राहत की बात यह रही कि मालगाड़ी की गति धीमी होने के कारण बड़ा रेल हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के इंजीनियरिंग और तकनीकी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने वैगन को दोबारा पटरी पर चढ़ाने और ट्रैक को जल्द से जल्द बहाल करने का काम शुरू किया। साथ ही पूरे…

Read More

रायपुर, 11 जुलाई। Transfer New : राज्य शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार कई कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पद से स्थानांतरित कर नई पदस्थापना दी गई है। सभी तबादले समान सेवा शर्तों एवं नियमों के तहत आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे।

Read More

अंबिकापुर, 11 जुलाई। State President : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस के बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा और संतुलित संदेश दिया है। समर्थकों द्वारा उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठने पर सिंहदेव ने साफ कहा कि संगठन में कौन किस जिम्मेदारी पर रहेगा, इसका फैसला केवल पार्टी हाईकमान करता है और ऐसे सोशल मीडिया अभियान से बचना चाहिए। पोस्ट से परहेज की नसीहत समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर टीएस सिंहदेव को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग वाले पोस्ट लगातार साझा किए जा रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते…

Read More

चंडीगढ़, 11 जुलाई। Internal Strife in Congress : पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर जारी राजनीतिक चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को अपने समर्थक नेताओं के साथ कांग्रेस के पंजाब प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। इस बैठक के बाद भूपेश बघेल ने साफ कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को हटाने पर कोई चर्चा नहीं हुई है। ‘पार्टी में कोई झगड़ा नहीं’ बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में भूपेश बघेल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व में किसी तरह का विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि…

Read More

रायगढ़, 11 जुलाई। Adani Power Raigarh : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अडानी पावर लिमिटेड के प्रस्तावित 1600 मेगावाट (2×800 MW) फेज-III विस्तार प्रोजेक्ट को लेकर बहस तेज हो गई है। कंपनी ने इस परियोजना को रोजगार और औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है, जबकि स्थानीय स्तर पर प्रदूषण, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। कंपनी के प्रस्ताव के अनुसार, इस विस्तार के बाद संयंत्र की कुल क्षमता 3800 मेगावाट हो जाएगी। करीब ₹15,792 करोड़ की लागत वाली परियोजना के लिए 185 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता होगी। पर्यावरणीय स्वीकृति की प्रक्रिया…

Read More

रायपुर, 11 जुलाई। Mahatari Vandan Yojana : छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी कर दी है। योजना के तहत प्रदेश की 66 लाख से अधिक माताओं और बहनों के बैंक खातों में ₹626 करोड़ से अधिक की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई। सरकार ने योजना की 29वीं किस्त मिलने पर प्रदेश की सभी लाभार्थी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को और मजबूत बना रही है। अब तक ₹18,800 करोड़ से अधिक का भुगतान सरकार के अनुसार, महतारी वंदन योजना के तहत अब तक…

Read More

रायपुर, 11 जुलाई। Mahadev Betting App : महादेव ऑनलाइन बुक और स्काईएक्सचेंज से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 940.77 करोड़ रुपये (लगभग) मूल्य की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच (कुर्क) कर दिया है। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत की गई है। ईडी के रायपुर जोनल कार्यालय के अनुसार, यह कार्रवाई विकास गर्ग, उसके परिवार के सदस्यों और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ की गई है। अटैच की गई संपत्तियों में रिहायशी मकान, जमीन, इक्विटी शेयर और अन्य प्रतिभूतियां शामिल हैं। 450 करोड़ रुपये महीने…

Read More

नई दिल्ली, 11 जुलाई। One Nation One Election : देश में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की दिशा में बड़ी हलचल तेज हो गई है। संसद की संयुक्त संसदीय समिति (JPC) इस लक्ष्य को 2029 के लोकसभा चुनाव तक लागू करने की संभावनाओं पर तेजी से काम कर रही है। समिति के अध्यक्ष पी.पी. चौधरी के अनुसार, अब तक चर्चा में शामिल लगभग 99 प्रतिशत नागरिकों और संगठनों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। समिति विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्रियों, राजनीतिक दलों, विशेषज्ञों और अधिकारियों से सुझाव ले रही है। गोवा दौरे के बाद भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर…

Read More

रायपुर, 10 जुलाई। Police Transfer : छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग, मंत्रालय द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है। सरकार की ओर से जारी इस आदेश में कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों का भी स्थानांतरण करते हुए नए जिलों में पदस्थ किया गया है। माना जा रहा है कि कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में गति लाने के…

Read More