Author: Shubhra RNN
रायपुर, 19 जुलाई। NFHS-6 Report : छत्तीसगढ़ के लिए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के मोर्चे पर राहत भरी खबर है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-6) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में संस्थागत प्रसव (अस्पतालों में डिलीवरी) बढ़कर 86.9% तक पहुंच गया है। शहरी क्षेत्रों में यह आंकड़ा 94.6% है, जो सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। हालांकि, इसी रिपोर्ट ने एक गंभीर चिंता भी सामने रखी है—निजी अस्पतालों में 64.9% प्रसव सी-सेक्शन (ऑपरेशन) से हो रहे हैं, जिसे स्वास्थ्य विशेषज्ञ अनावश्यक ऑपरेशन की बढ़ती प्रवृत्ति बता रहे हैं। राष्ट्रीय औसत से अब भी पीछे रिपोर्ट के…
रायपुर, 19 जुलाई। Tikrapara Suicide Case : राजधानी रायपुर के टिकरापारा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में जांच अब सूदखोरी और कथित वसूली के नेटवर्क तक पहुंच गई है। शुरुआती जांच में पुलिस को ऐसे इनपुट मिले हैं कि मैकेनिक सैय्यद साजिद अली आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और इसी का फायदा उठाकर कथित सूदखोरों ने उन्हें कर्ज के जाल में फंसा लिया था। अब पुलिस फिरोज और मुन्ना नामक दो लोगों से पूछताछ कर रही है। धमकी, गुंडे और लगातार दबाव पुलिस सूत्रों के अनुसार, कर्ज की रकम पर कथित तौर पर…
रायपुर, 19 जुलाई। Overtime Scam : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) में हुए 172 करोड़ रुपये के कथित ओवरटाइम भुगतान घोटाले में आबकारी विभाग के तत्कालीन प्रबंध संचालक (MD) अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को उन्हें विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश कर 20 जुलाई तक की EOW रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में नहीं दे पाए संतोषप्रद जवाब सूत्रों के मुताबिक, घोटाले की जांच के दौरान कमीशनखोरी के सिंडिकेट में अरुणपति त्रिपाठी की संलिप्तता के पुख्ता इनपुट…
रायपुर, 19 जुलाई। CG Vidhansabha : फरवरी 2024 से जुलाई 2026 तक आयोजित छत्तीसगढ़ विधानसभा के आठ सत्रों में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने सरकार को विभिन्न मुद्दों पर सवालों के कटघरे में खड़ा किया। इस अवधि में कुल 12,559 प्रश्न लगाए गए, जिनमें विपक्ष ने 7,870 और सत्ता पक्ष ने 4,689 प्रश्न पूछे। सबसे सक्रिय भाजपा विधायकों में पुन्नूलाल मोहले (283), धर्मजीत सिंह (280) और सुशांत शुक्ला (271) शामिल रहे। वहीं कांग्रेस की ओर से अंबिका मरकाम (280), दलेश्वर साहू (280) और बालेश्वर साहू (279) ने सबसे अधिक प्रश्न पूछे। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने 276…
रायपुर, 18 जुलाई। Coal Levy Scam : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामगोपाल अग्रवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने शनिवार को उन्हें रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया, जहां कोर्ट ने कोल लेवी घोटाले में उनकी पुलिस रिमांड 22 जुलाई तक बढ़ा दी। इसी दौरान EOW ने लिकर स्कैम में भी रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एजेंसी को ओवरटाइम घोटाले में पूछताछ की भी कोर्ट से अनुमति मिल गई है। इससे अब तीन अलग-अलग मामलों में जांच का दायरा और बढ़ गया है। 104 करोड़ कांग्रेस भवन पहुंचने…
नई दिल्ली, 18 जुलाई। Sonam Wangchuk Hunger Strike : जंतर-मंतर पर पिछले 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह पुलिस सफदरजंग अस्पताल ले गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया, जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि पुलिस ने वांगचुक के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें जबरन अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके साथ भी मारपीट हुई। इन आरोपों पर पुलिस की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई…
रायपुर, 18 जुलाई। Coal Levy Scam : छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी, कस्टम मिलिंग और शराब घोटाले से जुड़े मामलों में आरोपी एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। विशेष अदालत ने उनकी EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) रिमांड 22 जुलाई तक बढ़ा दी है। शुक्रवार को विशेष अदालत में पेशी के दौरान EOW ने पांच दिन की अतिरिक्त पुलिस रिमांड की मांग की। जांच एजेंसी का कहना था कि पूछताछ के दौरान कई अहम दस्तावेज और जानकारियां सामने आई हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच की जा रही है। अदालत ने…
रायपुर, 17 जुलाई। Anti Corruption : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW/ACB) ने करोड़ों रुपये की कथित आय से अधिक संपत्ति मामले में सेवानिवृत्त बीज प्रबंधक राजेंद्र सिंह क्षत्रीय को गिरफ्तार किया है। आरोपी को विशेष न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जिला जेल बैकुंठपुर (कोरिया) भेज दिया गया। जांच में क्या सामने आया? EOW के अनुसार, जांच में पाया गया कि राजेंद्र सिंह क्षत्रीय ने अपनी सेवा अवधि के दौरान वैध स्रोतों से लगभग ₹6.00 करोड़ की आय अर्जित की, जबकि उसी अवधि में करीब ₹11.28 करोड़ का व्यय…
बलौदाबाजार, 17 जुलाई। Supreme Court Bail : बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस नेता अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने अमित बघेल के साथ सह-आरोपी अजय यादव और दिनेश वर्मा को भी जमानत दे दी है। इस आदेश के बाद तीनों के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत के साथ कुछ अहम शर्तें भी तय की हैं। अदालत के आदेश के अनुसार अमित बघेल अगले तीन महीने तक रायपुर जिले में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। उन्हें इस अवधि में न्यायालय की सभी शर्तों का पालन…
CG Transfer : साय सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला…! तकनीकी शिक्षा विभाग में जारी हुई नई ट्रांसफर लिस्ट
रायपुर, 17 जुलाई। CG Transfer : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल की कड़ी में तकनीकी शिक्षा विभाग में एक और बड़ी तबादला सूची जारी की है। जारी आदेश के अनुसार प्राचार्यों, व्याख्याताओं और अन्य कर्मचारियों सहित कुल 27 अधिकारियों-कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में विभिन्न शासकीय संस्थानों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह तबादला सूची विभागीय प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जारी की गई है। स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
