Author: Shubhra RNN
रायपुर, 20 जुलाई। Fake Passport : महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले के कथित प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की ओमान में गिरफ्तारी के बाद जांच में नया मोड़ सामने आया है। जांच से जुड़े दस्तावेजों के अनुसार, उसके पास से एक कथित फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट सामने आया है, जिसमें उसकी तस्वीर तो है, लेकिन नाम “Ajanta Mendis” दर्ज बताया जा रहा है। यह नाम श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर अजन्ता मेंडिस के नाम से मिलता-जुलता है। हालांकि, जांच एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि पूर्व क्रिकेटर अजन्ता मेंडिस का इस मामले से कोई संबंध नहीं है। फर्जी पहचान और अलग जन्मतिथि की जांच…
कोरबा, 20 जुलाई। Wife Murder : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम भैसामुड़ा में शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हैरानी की बात यह रही कि वारदात के बाद आरोपी पूरी रात शव के पास बैठा रहा और सोमवार सुबह खुद गांव वालों के पास जाकर हत्या की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अगहन बाई धनवार (32) के रूप में हुई है। वह अपने पति परदेसी धनवार के…
रायपुर, 20 जुलाई। BJP vs Congress : छत्तीसगढ़ की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के लगातार संयुक्त दौरों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने निशाना साधा है। मंत्री रामविचार नेताम और भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने दोनों नेताओं पर तंज कसते हुए कई राजनीतिक टिप्पणियां कीं, जिससे प्रदेश की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। मंत्री रामविचार नेताम ने चुटकी लेते हुए कहा कि ‘बाबा को भेलपुरी खिला रहे हैं, नट-बोल्ट वाले कड़कनाथ भी खिलाएं। दिल मिले या न मिले, आंखें जरूर मिला रहे हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस उन्हें प्रदेश…
रायपुर 20 जुलाई। Police Transfer : छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (ASP) और उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि विभिन्न जिलों में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नई पदस्थापनाएं की गई हैं। तबादला आदेश जारी होने के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। जिन अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है, वे जल्द ही अपने नए पद पर कार्यभार संभालेंगे। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था…
नई दिल्ली, 20 जुलाई। First Dengue Vaccine : हर साल मानसून के साथ बढ़ने वाले डेंगू के खतरे के बीच भारत के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने देश की पहली डेंगू वैक्सीन ‘QDENGA (क्यूडेंगा)’ को मंजूरी दे दी है। जापान की दवा कंपनी Takeda द्वारा विकसित इस वैक्सीन को 4 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए स्वीकृति मिली है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम डेंगू से होने वाली गंभीर बीमारी और अस्पताल में भर्ती होने के मामलों को कम करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।…
इंदौर, 20 जुलाई। Dead body on Railway Track : इंदौर में डाक सहायक उर्मिला सैनी हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी अखिलेश सैनी (45) का शव विदिशा जिले के गंजबासौदा-पवई रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। शव का सिर धड़ से अलग था और मौके से एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने प्रारंभिक पहचान परिजनों से कराई है, जबकि अंतिम पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी। 11 जुलाई को हुई थी पत्नी की हत्या 11 जुलाई की सुबह इंदौर के डाक कुंज कॉलोनी स्थित शासकीय आवास में जीपीओ…
रायपुर, 20 जुलाई। Mahendra Goenka Arrest : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कारोबारी महेंद्र गोयनका को करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में कोलकाता पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अदालत में पेशी के बाद उन्हें 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामला मध्यप्रदेश के कटनी जिले के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक के परिवार की कंपनी से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि महेंद्र गोयनका ने अपनी पत्नी और सहयोगियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों और कथित जाली हस्ताक्षरों के जरिए कंपनी के दो डायरेक्टरों को हटवाकर उनकी…
बिलासपुर, 19 जुलाई। Fake Snake Bite Scam : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कथित फर्जी स्नेक बाइट मुआवजा घोटाले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए SIMS की पूर्व पदस्थ महिला डॉक्टर डॉ. प्रियंका सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने दो मामलों में स्नेक बाइट से मौत दर्शाते हुए फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की, जिससे सरकारी मुआवजा दिलाने की कोशिश की गई। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जांच में क्या सामने आया? पुलिस के मुताबिक, तहसील कार्यालय के नायब नाजीर की शिकायत के…
रायगढ़, 19 जुलाई। CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का दौर लगातार जारी है। विभिन्न विभागों में तबादलों के बाद अब पुलिस विभाग में भी बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। रायगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार जिले में कुल 16 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें 6 निरीक्षक (Inspector), 3 उप निरीक्षक (SI), 4 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 1 प्रधान आरक्षक और 2…
रायपुर, 19 जुलाई। Azad Hind Express : आजाद हिंद एक्सप्रेस में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ट्रेन के पायदान पर लटके एक चोरी के आरोपी को एक यात्री ने कथित तौर पर लात मारकर नीचे गिराने की कोशिश की। घटना के दौरान जैसे ही ट्रेन की रफ्तार कम हुई, आरोपी नीचे कूद गया। अब पुलिस ने लात मारने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चोरी के आरोपी की तलाश जारी है। उरकुरा और मांढ़र के बीच हुई घटना जानकारी के मुताबिक घटना हाल ही में उरकुरा और मांढ़र रेलवे स्टेशन के बीच की बताई जा…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
