Author: RAJ

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. भारत ने तीसरे मैच में जीत के साथ सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. अब सीरीज का अगला मैच लखनऊ में खेला जाएगा. लेकिन इस मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल बची हुई सीरीज से बाहर हो गए हैं. अक्षर न केवल अपनी किफायती गेंदबाजी बल्कि निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए भी टीम के अहम स्तंभ माने जाते हैं. धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 में अक्षर…

Read More

Mauganj Protest अब प्रशासनिक दफ्तरों तक सीमित न रहकर सड़कों पर खुलकर दिखाई देने लगा है। कलेक्टर के निज सचिव पंकज श्रीवास्तव को हटाकर उनके मूल पद पर भेजने की मांग को लेकर ‘मऊगंज के अन्ना हजारे’ कहे जाने वाले मुद्रिका प्रसाद द्वारा प्रस्तावित अनशन को प्रशासन ने शुरू होने से पहले ही रोकने की कोशिश की। कलेक्ट्रेट गेट के सामने लगाए जाने वाले टेंट को जब्त कर लिया गया, जिससे आंदोलनकारी भड़क उठे। टेंट हटते ही प्रदर्शनकारियों ने खुले आसमान के नीचे ही अनशन शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और कलेक्ट्रेट परिसर के सामने…

Read More

CG News : के तहत छत्तीसगढ़ की सरकारी कार्यप्रणाली में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। राज्य में वर्षों से चली आ रही फिजिकल फाइलों की व्यवस्था अब खत्म होने वाली है। 1 जनवरी 2026 से मंत्रालय से लेकर सभी सरकारी विभागों, संभागायुक्त कार्यालयों और कलेक्टर कार्यालयों में केवल ई-ऑफिस सिस्टम के माध्यम से ही कामकाज किया जाएगा। इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव ने स्पष्ट आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार, विभाग प्रमुख की अनुमति के बिना अब कोई भी दस्तावेजी या फिजिकल फाइल संचालित नहीं की जा सकेगी। यह आदेश शासन के…

Read More

MP News के तहत खंडवा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। नर्मदानगर थाना क्षेत्र के ग्राम सक्तापुर में मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में 50 वर्षीय किसान सूरज राठौर की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग गांव के तीन कच्चे मकानों में एक साथ भड़क उठी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के वक्त सूरज राठौर अपने घर में अकेले सो रहे थे। आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। देखते ही देखते पूरा मकान आग की चपेट में आ…

Read More

National Herald Case : में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि इस स्तर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट पर संज्ञान नहीं लिया जा सकता। अदालत के मुताबिक, ईडी का पूरा मामला सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा दायर निजी शिकायत और मजिस्ट्रेट के समन आदेशों पर आधारित है, न कि किसी एफआईआर पर। इसी आधार पर कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार किया। हालांकि कोर्ट ने यह भी साफ किया कि ईडी इस मामले में आगे की जांच जारी रख सकती है। साथ…

Read More

Yamuna Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार (16 दिसंबर) तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया. घने कोहरे की वजह से 7 बसें और 3 कारें भिड़ गईं. इस भिड़ंत के बाद वाहनों में आग लगने की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राहत एवं बचाव कार्य पूरा- SSP मथुरा एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे माइलस्टोन 127 पर एक हादसा हुआ है. इसका कारण कम विजिबिलिटी थी. 7 बसें और 3 कारें आपस में टकरा गईं, जिसके…

Read More

Delhi AQI Today: दिल्ली वाले ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार झेल रहे हैं. प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. पिछले कई दिनों से प्रदूषण में कमी दर्ज की गई थी तो ऐसा लगा कि अब राहत की उम्मीद है लेकिन एक बार फिर पिछले 5 दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 पार हो गया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सोमवार को भी दिल्ली में हवा की क्वालिटी काफी खराब रही. आज मंगलवार को भी एक्यूआई ज्यादातर इलाकों का 400 पार…

Read More

Raipur: राजधानी रायपुर के बैजनाथ पारा में यूथ कांग्रेस का प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर ने जमकर उत्पात मचाया है. राहुल ने तेज रफ़्तार में गाड़ी चलाते हुए कई वाहनों को टक्कर भी मारी. इस दौरान वहां मौजूद कई लोग बाल-बाल बचे. इसके बाद लोगों ने राहुल और उसके साथियों को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी. लोगों की पिटाई से बचने के लिए आरोपी अपनी गाड़ी से फरार हो गया, लेकिन कुछ ही देर बाद पुलिस ने राहुल ठाकुर और पारस वाधवा को हिरासत में ले लिया.

Read More

CG Winter Session: आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन है. जहां आज सदन का माहौल गर्म रहने के आसार हैं. प्रश्नकाल के दौरान शिक्षा, सड़कों की स्थिति, राशन कार्ड और जल जीवन मिशन से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायक सरकार से सवाल पूछेंगे. वहीं राज्य के कई जिलों से जुड़ी याचिकाएं भी पेश की जाएगी. वहीं विधायक अजय चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, धर्मजीत सिंह और अंबिका मरकाम के द्वारा लगाए ध्यान आकर्षण पर भी चर्चा होगी. प्रदेश में कॉलेज और स्कूल भवनों की मांग उठेगी आज सदन में शिक्षा विभाग से…

Read More

CG Coal Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित कथित अवैध कोल लेवी वसूली मामले में आरोपी जयचंद कोसले के खिलाफ सोमवार को रायपुर की विशेष न्यायालय में 1,000 पेज का चार्जशीट पेश किया गया. जयचंद कोसले फिलहाल केन्द्रीय जेल रायपुर में बंद है. जयचंद कोशले के खिलाफ चालान पेश EOW और ACB की जांच के अनुसार जयचंद कोसले उर्फ जय तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया के अधीनस्थ रहते हुए निज सहायक के रूप में पदस्थ था. अवैध कोल लेवी वसूली से प्राप्त भारी नकद राशि का वास्तविक रिसीवर और मध्यस्थ वही था. जिसके खिलाफ 1000 पन्नों का चालान पेश…

Read More