Author: RAJ

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में लगातार ठंड का सितम जारी है. पिछले कई दिनों से प्रदेश में काड़के की ठंड पड़ रही थी. कड़ाके की ठंड से लोगों को अब राहत मिलने की संभवना जताई जा रही है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी आगामी 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री वृद्धि की संभावना है. साथ ही शीतलहर से भी थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. फिलहाल छत्तीसगढ़ का मौसम शुष्क बना हुआ और कहीं भी वर्षा की संभावना नहीं जताई गई है. सरगुजा में 5.6°C तक पारा लुढ़का मौसम विभाग के अनुसार…

Read More

नई दिल्ली: आज 16 दिसंबर, मंगलवार के दिन सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए ₹1,35,390 है. वहीं, चांदी की बात करें तो इसकी कीमत प्रति किलो ₹2,03,100 है. यह जानकारी निवेशकों और गहनों के खरीदारों दोनों के लिए अहम है, क्योंकि कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर बाजार और शादी-ब्याह के सीजन पर पड़ सकता है. बहुत से लोग अब गहने खरीदने की योजना को कुछ समय के लिए टालने पर विचार कर रहे हैं, उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कीमतों में कुछ कमी आए. विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग बढ़ने और…

Read More

नई दिल्ली: आज 16 दिसंबर, मंगलवार है. आज के पेट्रोल-डीजल के रेट जारी हो चुके हैं. बता दें कि तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे तेल कंपनियां दाम लाइव करती हैं. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹87.67 प्रति लीटर है. अगर आप टंकी फुल कराने जा रहे हैं तो यहां आप अपने शहर के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं. कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के रेट: भारत में फ्यूल की कीमतें सेंट्रल अथॉरिटी द्वारा निर्धारित की जाती हैं और देश की कई फैक्टर्स और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, किसी…

Read More

पंचांग : आज 16 दिसंबर, 2025 मंगलवार, के दिन पौष महीने की कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि है. इस तिथि पर शुभ ग्रह शुक्र का अधिकार है. यह दिन दान देने के लिए अच्छा माना जाता है. इस दिन शुभ कार्यों की योजना बनाई जानी चाहिए. आज सफला एकादशी का पारण है. आज धनु संक्रांति हो रही है. 16 दिसंबर का पंचांग विक्रम संवत : 2082 मास : पौष पक्ष : कृष्ण पक्ष द्वादशी दिन : मंगलवार तिथि : कृष्ण पक्ष द्वादशी योग : अतिगंड नक्षत्र : स्वाति करण : कौलव चंद्र राशि : तुला सूर्य राशि : धनु राशि सूर्योदय…

Read More

मेष- चंद्रमा आज 16 दिसंबर, 2025 मंगलवार को तुला राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में लोगों की प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे. कार्यस्थल पर अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे. धन की बेहतर आवक होगी. पारिवारिक और दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा. वाहन सुख मिलेगा. विचारों में उग्रता की भावना बढ़ सकती है. बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर आएगा. समाधानकारी व्यवहार अपनाने की आवश्यकता है. व्यापारियों के लिए समय लाभदायक है. स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा. वृषभ- चंद्रमा आज 16 दिसंबर, 2025 मंगलवार को तुला…

Read More

CG News: छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षक भर्ती के परिणाम जारी होने के बाद विवाद तेज हो गया है. चयन सूची में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सैकड़ों अभ्यर्थी गुरुवार को याचिका दायर करने बिलासपुर हाईकोर्ट पहुंचे. अभ्यर्थियों का कहना है कि कई जिलों में एक ही कैटेगरी में कम अंक पाने वाले चयनित हुए, जबकि अधिक अंक वाले बाहर कर दिए गए. वहीं अब गड़बड़ी को लेकर मिल रही शिकायत पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अभ्यर्थियों को अगर कोई शिकायत है, तो एसपी कार्यालय में व्यवस्था है. अभ्यर्थियों के लिए एसपी कार्यालय में व्यवस्था – विजय शर्मा पुलिस…

Read More

CG News: छत्तीसगढ़ में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या एक बड़ी समस्या बनती जा रही है. प्रदेश के स्कूलों के बाद अब कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भी आवारा कुत्तों की निगरानी को लेकर संस्थान के प्रोफेसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. उच्‍च शिक्षा विभाग ने सभी शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों के साथ राजकीय और निजी विश्वविद्यालयों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है. यूनिवर्सिटी-कॉलेज के प्रोफेसर करेंगे कुत्तों की निगरानी विभाग के जारी आदेश के अनुसार, अब किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी कैंपस में आवारा कुत्तों के नियंत्रण, निगरानी और उनसे होने वाली संभावित घटनाओं की रोकथाम की जिम्मेदारी संबंधित संस्थानों…

Read More

CG News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पदस्थ DSP कल्पना वर्मा पर लव ट्रैप का आरोप लगाने वाले कारोबारी दीपक टंडन को लेकर एक पुराना वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ लोग टंडन की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं और उसे नग्न अवस्था में अपमानित किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो कुछ साल पुराना है और लेन-देन से जुड़े विवाद का है, लेकिन DSP पर आरोप सामने आने के बाद इसे दोबारा वायरल किया जा रहा है. दीपक टंडन के साथ…

Read More

रायपुर : जिले के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम छटेरा में मुनिबाबा जंगल के पास पुलिस ने 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया। ये कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम ने की। मौके से बरामद सामग्री पुलिस के छापे के दौरान आरोपी ताश के पत्तों से पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। मौके से 45,000 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कामता सिन्हा, कैलाश ठाकुर, मेघनाथ निषाद और चौतराम निषाद के रूप में हुई है। सभी आरोपी आरंग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। कानूनी…

Read More

कोरबा : जिले के एसएलआरएम सेंटर (कचरा संग्रहण केंद्र) में मंगलवार को एक चौकीदार जंगली सुअर के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना तब हुई जब चौकीदार बकरियों के झुंड को खदेड़ते हुए जंगल की ओर गया। इसी दौरान अचानक जंगली सुअर ने उस पर हमला कर दिया। चौकीदार ने दिखाई हिम्मत हमले के समय चौकीदार ने जंगली सुअर का सामना करने की कोशिश की और किसी तरह अपनी जान बचाई। हालांकि इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चौकीदार की पहचान दर्री के नगोईखार श्यामनगर निवासी 60 वर्षीय लोरिक लाल यादव के रूप…

Read More