Author: RAJ

रायपुर। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस का समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस मौके पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, लोक कला और परंपराओं ने विदेश में अपनी विशेष छाप छोड़ी। कार्यक्रम में North America Chhattisgarh Association (NACHA) के बे एरिया चैप्टर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उजागर किया। NACHA ने छत्तीसगढ़ राज्य को समर्पित एक आकर्षक स्टॉल लगाया, जिसमें राज्य के हस्तशिल्प, पारंपरिक आभूषण, लोक कला और विशिष्ट उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। इस स्टॉल ने उपस्थित अतिथियों और वहां बसे भारतीय प्रवासी…

Read More