Author: RNNPARM
सक्ती। सक्ती जिले के अड़भार थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां स्कूल जा रहे एक नाबालिग छात्र का अपहरण कर सुनसान इलाके में उसे अर्धनग्न कर बेरहमी से पीटा गया। यह भी पढ़े :- हॉर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने पर भड़का अमेरिका; ईरान के 7 शहरों पर ताबड़तोड़ हवाई हमले इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनमें 4 नाबालिग शामिल हैं। स्कूल जाते समय रास्ते से उठाया प्राप्त जानकारी के…
US Iran Conflict : पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। ईरान द्वारा सामरिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण ‘हॉर्मुज जलडमरूमध्य’ (Strait of Hormuz) को बंद किए जाने के बाद अमेरिका ने शनिवार को ईरान पर बड़ा सैन्य हमला बोल दिया। अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ इस हफ्ते की यह तीसरी और सबसे बड़ी हवाई कार्रवाई है। यह भी पढ़े :- नकटी मामले पर झूठ की राजनीति कर रहे मो. अकबर, जनता को गुमराह करने की साजिश सफल नहीं होगी : केदार कश्यप अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, बहरीन सैन्य बेस से दागी गईं मिसाइलों ने…
रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस नेता मो. अकबर द्वारा नकटी क्षेत्र की 1076 एकड़ भूमि को बिल्डरों को सौंपने की तैयारी संबंधी आरोपों को पूरी तरह मनगढ़ंत, झूठा और राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न तथ्य हैं, न प्रमाण, इसलिए जनता को भ्रमित करने के लिए झूठ का सहारा लिया जा रहा है। यह भी पढ़े :- नकटी विस्थापन मामले पर विरोध के बाद बजरंग दल में बवाल, जिला संयोजक पद से हटाए गए विजेंद्र वर्मा केदार कश्यप ने कहा कि मो. अकबर पहले यह जवाब दें कि जिस भूमि से जुड़ी पूरी प्रक्रिया…
रायपुर। राजधानी के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई और विस्थापित परिवारों के समर्थन में हुए प्रदर्शन के बाद बजरंग दल के भीतर विवाद गहरा गया है। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने बजरंग दल के रायपुर जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा को पद से हटा दिया है। संगठन ने उन पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया है। वहीं, इस कार्रवाई के विरोध में कई कार्यकर्ताओं ने संगठन छोड़ने और नया संगठन बनाने की घोषणा की है। यह भी पढ़े :- नकटी सहित छह गाँवों की 1076 एकड़ जमीन बिल्डरों को सौंपने की तैयारी विजेंद्र वर्मा के अनुसार, 6 जुलाई को नकटी गांव के विस्थापित…
रायपुर। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार अब नकटी गाँव के विवाद को सुलझाने के बजाय वहां की जमीनों को लेकर एक अन्य विवाद की तैयारी में है। यह भी पढ़े :- धरसीवां की प्राचीन बावड़ी में डूबने से दो मासूमों की मौत, कुंबरगढ़ गांव में पसरा मातम शासकीय दस्तावेज स्पष्ट रूप से बताते हैं कि नकटी सहित सेरीखेड़ी, मंदिर हसौद, रमचंडी, बरौंदा और रीको की कुल 436.01 हेक्टेयर (करीब 1076 एकड़) भूमि को नगर विकास योजना के नाम पर निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है। सबसे…
रायपुर। राजधानी रायपुर के धरसीवां क्षेत्र स्थित कुंबरगढ़ गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर में स्थित ऐतिहासिक बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़े :- इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघ शिकार मामले में बड़ा खुलासा, लोकेशन लीक होने की आशंका; वन विभाग के कर्मचारियों पर भी कार्रवाई प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुंबरगढ़…
बीजापुर। इंद्रावती टाइगर रिजर्व (आईटीआर) में तीन बाघों के शिकार के मामले की जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। प्रारंभिक जांच और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बाघों की लोकेशन कथित रूप से वन विभाग के अंदरूनी तंत्र से लीक होने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में विभागीय लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक फॉरेस्ट गार्ड को निलंबित किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच अभी जारी है। यह भी पढ़े :- घोटालों को छिपाने और अपराधियों को बचाने कांग्रेस कर रही आंदोलन : भाजपा सूत्रों के अनुसार, आईटीआर…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ में पिछले 5 वर्षों के कांग्रेस शासनकाल में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएँ और घोटाले हुए हैं, जिसने राज्य की आर्थिक व्यवस्था को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस ब्रीफ के दौरान पत्रकारों से रू-ब-रू पाण्डेय ने महादेव सट्टा एप के सौरभ चन्द्राकर और कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारियों के मद्देनजर भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। यह भी पढ़े :- मैनपाट में हुड़दंग मचाने वाले बाइकर गैंग पर पुलिस का शिकंजा, 60 बाइकें जब्त भाजपा…
अम्बिकापुर/मैनपाट : छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में तेज रफ्तार, स्टंटबाजी और मॉडिफाइड साइलेंसर्स के जरिए हुड़दंग मचाने वाले बाइकर गैंग के खिलाफ कमलेश्वरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 60 बाइकों को जब्त किया है, वहीं उनके चालकों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, महासमुंद की बेटी का कमाल पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ समय से मैनपाट आने वाले कुछ युवक समूह बनाकर सड़कों पर खतरनाक तरीके से…
रायपुर : महासमुंद जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गर्व और ऐतिहासिक क्षण है। शासकीय आशीबाई गोलछा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महासमुंद की होनहार छात्रा रागनी साहू का चयन अंतर्राष्ट्रीय चंद्र मिशन ‘शक्तिसैट’ (ShaktiSat) के लिए ‘नेशनल फाइनलिस्ट’ के रूप में हुआ है। यह भी पढ़े :- रायपुर पश्चिम में विकास की नई इबारत, शहीद भगत सिंह वार्ड को ₹133.08 लाख की सौगात इस प्रतिष्ठित वैश्विक अभियान की सूची में जगह बनाने वाली रागनी पूरे छत्तीसगढ़ राज्य से चुनी गईं इकलौती छात्रा हैं। देशभर से चुनी गईं सिर्फ 20 प्रतिभाएं इस वैश्विक अभियान के तहत पूरे भारत से…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.