Author: RNNPARM

रायपुर के गुढ़ियारी थाना में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शुभंकर द्विवेदी द्वारा थाने में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि निर्धारित समय-सीमा के बाद नियम विरुद्ध डीजे बजाए जाने पर पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई को रुकवाने एवं संबंधित व्यक्ति को छोड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसी दौरान कार्रवाई को लेकर शुभंकर द्विवेदी द्वारा थाने में विवाद करते हुए आक्रोशित होकर थाना परिसर में तोड़फोड़ की गई।

Read More

रायपुर : राजधानी रायपुर के तेलीबांधा मरीन ड्राइव में सड़क किनारे पसरा लगाकर मिट्टी के दीये बेच रही मीरा के लिए आज का दिन अचानक बेहद खास बन गया। रोज की तरह वह अपने छोटे से पसरे पर दीये सजाकर ग्राहकों की प्रतीक्षा कर रही थी। इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला अचानक उसके पसरे के पास जाकर रुक गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीरा के पसरे पर रखे मिट्टी के दीयों को देखा और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए वहीं से एक दीया खरीदा। मुख्यमंत्री ने महिला…

Read More

कोरबा। जिले के छुरीकला की रहने वाली नवप्रसूता कविता केंवट का शव जेंजरा मेन रोड के पास एक पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़े :- भूपेश बघेल Vs विजय शर्मा! PM आवास पर डिबेट के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ा पोस्टर वार प्रसव के बाद अस्पताल में भर्ती था नवजात जानकारी के मुताबिक, कविता को 10 सितंबर को प्रसव के लिए जेंजरा स्थित जीवांश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बीच रायपुर प्रेस क्लब में हुई खुली बहस के बाद सियासी पारा और चढ़ गया है। डिबेट के दौरान आवास योजना के आंकड़ों को लेकर दोनों नेताओं में तीखी बहस हुई। कार्यक्रम खत्म होते ही भाजपा और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर भी जुबानी जंग तेज हो गई। https://www.youtube.com/watch?v=5UXfR1hPJzE यह भी पढ़े :- भूपेश बघेल ने घेरा तो विजय शर्मा ने आंकड़ों से दिया जवाब, PM आवास पर गरमाई सियासत भूपेश ने किया तंज, BJP ने पोस्टर से दिया जवाब डिबेट के…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (PM आवास) को लेकर लंबे समय से चल रही सियासी बयानबाजी अब सीधे बहस तक पहुंच गई है। रायपुर प्रेस क्लब में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक ही मंच पर आमने-सामने बैठे। दोनों नेताओं ने पहले एक-दूसरे की चुनौती स्वीकार की थी, जिसके बाद PM आवास योजना के आंकड़ों और कामकाज को लेकर सीधी चर्चा हुई। विजय शर्मा ने सरकार का पक्ष रखा बहस के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आमने-सामने चर्चा होने से जनता के सामने स्थिति अधिक स्पष्ट होती है। उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में…

Read More

बिलासपुर। जिले के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास डीजे साउंड बढ़ाने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। नशे में धुत एक युवक ने विवाद के दौरान दूसरे युवक के सीने पर चाकू से 4-5 वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़े :- PM आवास पर भूपेश बघेल और विजय शर्मा आमने-सामने, रायपुर प्रेस क्लब में लाइव बहस देखे डीजे साउंड को लेकर शुरू हुआ…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मंगलवार को आमने-सामने हैं। रायपुर प्रेस क्लब में दोनों नेताओं के बीच PM आवास योजना को लेकर लाइव बहस शुरू हो गई है। दोनों एक-दूसरे के सवालों का जवाब दे रहे हैं। देखें LIVE https://www.facebook.com/vijayratancg/videos/%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%86%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B8-%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%AA%E0%A4%B0-%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%AC%E0%A5%87%E0%A4%9F/1624216679198785/?rdid=52lM9ZRtw1cbwI0r विजय शर्मा ने दी थी बहस की चुनौती दरअसल, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को PM आवास योजना के मुद्दे पर सार्वजनिक बहस की चुनौती दी थी। भूपेश बघेल ने इस चुनौती को स्वीकार कर लिया था। इसके बाद रायपुर प्रेस क्लब…

Read More

रायगढ़। शहर के रामभाठा स्थित पुराने बस डिपो परिसर में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की सिर कुचलकर हत्या की गई है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान संजय मैदान क्षेत्र निवासी धनुर्जय चौहान के रूप में हुई है। नशे के दौरान विवाद की आशंका प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि नशे के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा। इसके बाद युवक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पुराना बस डिपो परिसर लंबे…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों को आयुष विश्वविद्यालय के नियंत्रण से मुक्त कर निजी विश्वविद्यालय को सौंपने की चल रही कवायद पर कड़ा एतराज जताया है। यह भी पढ़े :- खरीदारी का नाटक, मुंह में छिपाए सोने के जेवर; दो बुर्कानशीं महिलाएं 8 लाख का माल लेकर फरार डॉ. महंत ने इस मामले में राज्यपाल महोदय को पत्र प्रेषित कर व्यापक जनहित और लाखों छात्रों के भविष्य को देखते हुए इस प्रक्रिया को तुरंत निरस्त करने का आग्रह किया है। डॉ. महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विगत 26…

Read More

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के बास्टा क्षेत्र में सर्राफा दुकान से करीब 8 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। बुर्का पहनकर ग्राहक बनकर पहुंची दो महिलाओं ने दुकानदार के बेटे को जेवर दिखाने में उलझाया और मौका मिलते ही एक महिला ने सोने के आभूषण मुंह में छिपा लिए। इसके बाद दोनों महिलाएं खरीदारी का नाटक करते हुए बिना कुछ खरीदे दुकान से निकल गईं। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह भी पढ़े :- CM Sai News: गोलबाजार गणेश पंडाल पहुंचे मुख्यमंत्री साय, भगवान गणेश को…

Read More