रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल मेकाहारा (डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल) के इमरजेंसी वार्ड में सोमवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
यह भी पढ़े :- ‘बस्तर रेजिमेंट’ पर केंद्र का सकारात्मक संकेत, रक्षा मंत्रालय ने शुरू की प्रस्ताव की जांच
बताया जा रहा है कि इमरजेंसी वार्ड में लगे पुराने विद्युत उपकरणों में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क गई। आग लगते ही वार्ड में काला धुआं फैल गया, जिससे मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे तथा तत्काल आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।



