Author: Shubhra RNN

रायपुर, 02 जून। Police Commissionerate : राजधानी रायपुर के पुलिस कमिश्नरेट में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और थानों के कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। हाल ही में बेसिक प्रशिक्षण पूरा करने वाले 60 नए उप निरीक्षकों को विभिन्न थानों में व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए तैनात किया गया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इन सभी उप निरीक्षकों को अलग-अलग थानों में भेजकर उन्हें जमीनी पुलिसिंग से रूबरू कराया जाएगा। इसका उद्देश्य उन्हें अपराध जांच, कानून व्यवस्था नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, शिकायत निपटान और थाना संचालन की वास्तविक प्रक्रिया…

Read More

रायपुर, 02 जून। Blast at Mivan Steel Plant : राजधानी रायपुर के आरंग क्षेत्र स्थित मंदिर हसौद इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक स्टील प्लांट में अचानक ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। घटना मिवान स्टील लिमिटेड प्लांट की है, जहां आग लगने से काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:30 बजे प्लांट के भीतर जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे परिसर के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड…

Read More

कांकेर, 02 जून। Suicide Case : छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर से मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां पूर्व कांग्रेस नेता नवाज अली की लाश संजय नगर स्थित गौठान परिसर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पंचायत सचिव की मौत मामले में गए थे जेल जानकारी के…

Read More

रायपुर, 02 जून। Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1200 करोड़ रुपए की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क (अटैच) कर दिया है। इस बड़ी कार्रवाई में कारोबारी अनवर ढेबर की चर्चित ‘ढेबर सिटी’ और गोवा का लग्जरी ‘वेस्टइन गोवा होटल’ भी शामिल है। ED रायपुर जोनल कार्यालय ने 28 मई को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत तीन अलग-अलग अस्थायी कुर्की आदेश जारी किए। एजेंसी के मुताबिक अटैच की गई संपत्तियों की डीड वैल्यू करीब 200 करोड़ रुपए है, जबकि…

Read More

नई दिल्‍ली, 02 जून। Indian Army : नई दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने जनरल एन एस राजा सुब्रमणि को देश का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है। वे भारत के तीसरे CDS बने हैं। इस नियुक्ति को भारतीय सैन्य व्यवस्था में बड़ा और अहम फैसला माना जा रहा है। जनरल एन एस राजा सुब्रमनी अब थलसेना, नौसेना और वायुसेना के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ देश की संयुक्त सैन्य रणनीति को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे। कौन हैं जनरल एन एस राजा सुब्रमनी? जनरल एन एस राजा सुब्रमनी भारतीय सेना के…

Read More

रायपुर, 01 जून। Jeevansathi Dot Com : ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए महिलाओं से संपर्क कर उन्हें शादी का झांसा देने, नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने और लाखों रुपये के जेवरात चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का रायपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। खम्हारडीह थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और मोबाइल फोन सहित करीब 4.21 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, खम्हारडीह क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी…

Read More

रायपुर, 01 जून। Tehsildars’ Strike : सरगुजा के सीतापुर में नायब तहसीलदार के साथ कथित मारपीट की घटना के बाद प्रदेशभर में चल रहे तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के आंदोलन को लेकर सरकार सक्रिय हो गई है। इस मामले में समाधान तलाशने के लिए सोमवार को राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के सरकारी निवास पर कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ और राजस्व विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व विभाग की सचिव शम्मी आबिदी भी मौजूद रहीं। इस दौरान तहसीलदार संघ के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों और आपत्तियों को विस्तार से रखा। वहीं सरकार की ओर…

Read More

दुर्ग, 01 जून। CEO Suspension : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बीजेपी नेता और आम जनता से कथित दुर्व्यवहार के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। जनपद पंचायत दुर्ग के CEO रूपेश कुमार पाण्डेय को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई सुशासन तिहार के तहत ग्राम धनीद में आयोजित शिविर के दौरान सामने आए एक वायरल वीडियो के बाद की गई है। VIDEO वायरल होने के बाद बढ़ा मामला बताया जा रहा है कि शिविर के दौरान रूपेश कुमार पाण्डेय का आम लोगों और बीजेपी नेता से अशिष्ट व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।…

Read More

रायगढ़, 01 जून। Online Satta Racket : रायगढ़ जिले में ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत आईपीएल फाइनल GT Vs RCB मैच पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए साइबर थाना और खरसिया चौकी की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 लाख 99 हजार 700 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और नोट गिनने की मशीन जब्त की है। गंज बाजार में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रायगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खरसिया के गंज बाजार इलाके में आईपीएल फाइनल मुकाबले पर बड़े पैमाने…

Read More

रायपुर, 01 जून। Tehsildar Strike : छत्तीसगढ़ में सरकारी अधिकारीयों पर राजनेताओं के समर्थकों का दबदबा एक बार फिर सामने आया है। इस बार नायब तहसीलदार तुषार मानिक को सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के समर्थकों ने उप तहसील कार्यालय में बुरी तरह पीटा। घटना के बाद राजस्व अधिकारियों में गुस्सा फूट पड़ा है और अब पूरा प्रदेश तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया है। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के आह्वान पर आज से सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। इससे राजस्व कार्यालयों में काम-काज पूरी तरह ठप हो गया है। घटना क्या थी?…

Read More