Author: Shubhra RNN
मुंबई, 08 मई। Mumbai Family Death Case : मुंबई में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। FSL रिपोर्ट में तरबूज और मृतकों के शरीर में जिंक फास्फाइड मिलने की पुष्टि हुई है, जो चूहे मारने वाली दवा में इस्तेमाल होता है। दक्षिण मुंबई में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है। कलिना स्थित फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पुष्टि हुई है कि परिवार द्वारा खाए गए तरबूज और मृतकों के शरीर में ‘जिंक फास्फाइड’ पाया…
कोलकाता, 07 मई। West Bengal Political Crisis : पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने के बाद राज्य में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत नई सरकार गठन की तैयारी तेज हो गई है और ममता बनर्जी अब मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहीं। ममता सरकार का अध्याय समाप्त कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही राज्य में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई और ममता बनर्जी अब मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहीं। इसके साथ ही बंगाल की राजनीति में 15 साल पुराना एक बड़ा अध्याय खत्म होता नजर आ रहा है। दरअसल, चुनाव परिणाम आने के…
सरगुजा, 07 मई। Congress Leadership : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने PCC अध्यक्ष बनने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी मिलने पर वे सबको साथ लेकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। टीएस सिंहदेव ने दिखाई PCC अध्यक्ष बनने की इच्छा कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की चर्चाओं के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है। सिंहदेव ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष बनने की इच्छा जाहिर करते हुए संकेत दिए हैं कि यदि पार्टी हाईकमान उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपता है, तो वे…
नई दिल्ली, 07 मई। CM Samrat Cabinet : बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के कैबिनेट विस्तार में बड़ा बदलाव देखने को मिला। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। मैथिली ठाकुर के साथ सदन में हुई बहस की चर्चा फिर तेज हो गई है। बिहार की राजनीति में गुरुवार को बड़ा सियासी संदेश (CM Samrat Cabinet) देखने को मिला। सम्राट चौधरी की अगुवाई वाली नई सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को जगह नहीं मिली। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।…
गरियाबंद, 07 मई। Sushasan Tihar : गरियाबंद के अमलीपदर में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान पूर्व भाजपा संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी प्रशासन पर भड़क उठे। उन्होंने कलेक्टर के सामने अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाने और समस्याओं के समाधान नहीं होने पर सवाल उठाए। तहसील मुख्यालय में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब पूर्व भाजपा संसदीय सचिव और क्षेत्र के वरिष्ठ नेता गोवर्धन मांझी मंच से ही प्रशासनिक व्यवस्था पर भड़क उठे। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर भगवान सिंह उइके की मौजूदगी में मांझी ने अधिकारियों की कार्यशैली पर खुलेआम सवाल खड़े कर दिए। जनप्रतिनिधियों के…
दुर्ग, 07 मई। Traffic Police : दुर्ग जिले से दो वीडियो वायरल हुए हैं। एक वीडियो में ट्रैफिक SI चालान के बदले 200 रुपए लेते दिख रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में एक कॉन्स्टेबल हत्या के प्रयास के आरोपी से गले मिलता नजर आ रहा है। मामले में जांच शुरू हो गई है। दुर्ग जिले से पुलिस विभाग को लेकर दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर चालान के बदले युवक से 200 रुपए लेते नजर आ रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में एक कॉन्स्टेबल वर्दी में हत्या के प्रयास…
हैदराबाद, 07 मई। Women Safety : हैदराबाद में महिला पुलिस कमिश्नर बी सुमति ने सादे कपड़ों में बस स्टैंड पहुंचकर महिला सुरक्षा की हकीकत जांची। इस दौरान करीब 40 युवकों ने उन्हें घेर लिया। घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुमति ने पद संभालने के पहले ही दिन महिला सुरक्षा की जमीनी हकीकत जानने के लिए आधी रात को एक सीक्रेट ऑपरेशन चलाया। लेकिन इस दौरान जो हुआ, उसने पुलिस व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। पुलिस पेट्रोलिंग की खुल गई पोल जानकारी के मुताबिक, महिला IPS अधिकारी बी सुमति…
रायपुर, 07 मई। Raipur Bomb Scare : रायपुर की राजधानी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रावाभाठा वार्ड नंबर 13 स्थित एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध सामान मिलने की सूचना सामने आई। मामले की जानकारी मिलते ही रायपुर नार्थ थाना पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एहतियात के तौर पर मकान समेत आसपास के पूरे इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। मौके पर तार, संदिग्ध सामग्री और अन्य सामान मिलने की बात सामने आ रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही…
रायपुर, 07 मई। CBDT Transfer Order : केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने देशभर में 57 आयकर आयुक्त और महानिदेशक स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। संजीव कुमार को छत्तीसगढ़ का नया मुख्य आयकर आयुक्त नियुक्त किया गया है। रायपुर में आयकर विभाग के शीर्ष स्तर पर बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। CBDT ने देशभर में 57 आयकर आयुक्त और महानिदेशक आयकर अन्वेषण स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में संजीव कुमार को छत्तीसगढ़ का नया मुख्य आयकर आयुक्त नियुक्त किया गया है। केंद्रीय राजस्व विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, संजीव कुमार का…
बिलासपुर, 07 मई। Bilaspur Viral Video : बिलासपुर के सकरी थाने के लॉकअप से हिस्ट्रीशीटर विक्की पांडेय का इंस्टाग्राम लाइव वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में आरोपी सिगरेट पीते और खुद को ‘किंग ऑफ बिलासपुर’ बताते नजर आया। मामले ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हिस्ट्रीशीटर ने दिखाया CCTV और TI रूम बिलासपुर के सकरी थाने से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाने के लॉकअप में बंद एक हिस्ट्रीशीटर का इंस्टाग्राम लाइव वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.