Author: Shubhra RNN
नई दिल्ली, 05 जून। Congress Rajya Sabha List : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने राज्यसभा उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद जारी इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के नाम की हो रही है, जिन्हें कर्नाटक कोटे से राज्यसभा भेजा जा रहा है।भौगोलिक संदर्भ 2022 की ‘तपस्या’ आखिर रंग लाई पवन खेड़ा का नाम सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनकी चार साल पुरानी पोस्ट फिर वायरल हो गई। दरअसल, साल 2022 में जब कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, तब…
रायपुर, 04 जून। Ambulance Waiting Issue : छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बस्तर संभाग से गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए राजधानी रायपुर के डीकेएस मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन यहां पहुंचने के बाद मरीजों को समय पर भर्ती नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बस्तर से पांच एम्बुलेंसों में मरीज देर रात रायपुर पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से किसी जिम्मेदार अधिकारी या डॉक्टर ने मरीजों को तत्काल भर्ती कराने की पहल नहीं की। इस वजह…
रायपुर, 04 जून। Bharatmala Scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहली गिरफ्तारी की है। ईडी ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया गया। छापेमारी के बाद हुई कार्रवाई जानकारी के मुताबिक 27 अप्रैल को ईडी ने जयप्रकाश गांधी के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान एजेंसी को कई अहम दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और संदिग्ध लेनदेन से जुड़े सबूत मिले थे।…
बेंगलुरु, 04 जून। KPCC New President : कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए वरिष्ठ नेता बी.के. हरिप्रसाद को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी हाईकमान के इस फैसले को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। बी.के. हरिप्रसाद लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्हें संगठनात्मक अनुभव और पार्टी के भीतर मजबूत पकड़ रखने वाला नेता माना जाता है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में कर्नाटक में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत…
रायपुर, 04 जून। CG Nikay Chunav Result : छत्तीसगढ़ में 1 जून को हुए पंचायत और नगरीय निकाय उपचुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बढ़त बनाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष के 5 पदों में से 3 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को 2 सीटों पर सफलता मिली है। इन सीटों पर BJP की जीत भारतीय जनता पार्टी ने सहसपुर लोहारा, बम्हनीडीह और शिवानंदनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस ने घुमका और पलारी नगर पंचायत अध्यक्ष सीट पर जीत दर्ज कर अपनी…
कोंडागांव, 04 जून। Drunk Doctor Viral Video : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल में पदस्थ एक डॉक्टर पर शराब के नशे में ड्यूटी करने, मरीजों के परिजनों से बदसलूकी करने और इलाज से इनकार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। डॉक्टर के हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक आरोपी डॉक्टर का नाम डॉ. शैलेंद्र भोयर (37) है। आरोप है कि बुधवार को वसीम मेमन अपने बीमार पिता का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने…
रायपुर/भिलाई, 04 जून। Chhattisgarh Ebola Alert : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दुनिया के सबसे खतरनाक वायरसों में शामिल ‘इबोला’ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। कांगो, इथोपिया और युगांडा से लौटे तीन लोगों में इबोला संक्रमण की आशंका जताई गई है, जिसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक, आईडीएसपी (Integrated Disease Surveillance Programme) से सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों संदिग्धों को खोजकर होम आइसोलेशन में भेज दिया है। अलग-अलग एयरपोर्ट से पहुंचे दुर्ग स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इथोपिया और युगांडा से…
दुर्ग, 04 जून। Suspended CEO vs Ex CM : दुर्ग जनपद पंचायत के निलंबित मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) रूपेश कुमार पांडेय की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के बाद प्रदेश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। इस मुलाकात को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सवाल खड़े किए हैं, जबकि रूपेश पांडेय ने इसे व्यक्तिगत और सामान्य शिष्टाचार भेंट बताया है। हाल ही में आचरण संबंधी मामले में निलंबित किए गए रूपेश पांडेय सोमवार को दुर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने पहुंचे। मुलाकात का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद भाजपा ने इसे लेकर राजनीतिक…
बिलासपुर, 04 जून। Drink And Drive : लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस अक्सर नए-नए तरीके अपनाती है, लेकिन इस बार छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस ने ऐसा कदम उठाया है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए बिलासपुर पुलिस ने AI तकनीक की मदद से एक क्रिएटिव वीडियो तैयार किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। AI वीडियो में क्या दिखाया गया? बिलासपुर पुलिस द्वारा साझा किए गए वीडियो में एक कौआ बीयर बार में बैठकर शराब पीते हुए दिखाई देता है। शराब पीने के…
ग्वालियर, 04 जून। Cruel SAF Jawan : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एसएएफ (SAF) की 13वीं बटालियन में तैनात एक आरक्षक ने अपनी पत्नी के साथ ऐसी दरिंदगी की, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। चरित्र शंका में आरोपी जवान ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की और फिर उसे बांधकर गर्म प्रेस से सात बार दाग दिया। मामूली बात पर भड़का आरोपी जानकारी के मुताबिक घटना उस समय हुई जब पीड़िता रात में खाना खाने के बाद सरकारी आवास परिसर में टहलने नीचे गई…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
