Author: Shubhra RNN

रायगढ़, 30 मई। Attack on Drug Dealers : नशे के खिलाफ सिर्फ कार्रवाई नहीं, बल्कि भटके हुए युवाओं को नई जिंदगी देने का संकल्प लेकर रायगढ़ पुलिस अब संवेदनशील पुलिसिंग की नई मिसाल पेश कर रही है। इसी सोच को जमीन पर उतारते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने 29 मई को सामाजिक सरोकारों से जुड़े दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और यह संदेश दिया कि पुलिस की भूमिका केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को बेहतर दिशा देने की भी है। मातृ निलियम संस्था में 129 वां दत्तक ग्रहण समारोह एसएसपी शशि मोहन सिंह…

Read More

धमतरी, 30 मई। Sand Mafia : जिले के खरेंगा गांव में अवैध रेत खनन की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महानदी तट पर स्थित श्मशान घाट में गहरी खुदाई के दौरान 10 से अधिक मानव कंकाल बाहर आ गए, जिससे पूरे गांव में आक्रोश और शोक का माहौल है।ग्रामीणों के अनुसार, श्मशान घाट के क्षेत्र में अवैध रेत खनन के लिए 6 से 7 फीट तक गहरी खुदाई की गई। वर्षों पहले सम्मानपूर्वक दफनाए गए शवों की कब्रें पूरी तरह नष्ट हो गईं। गुरुवार को जब हड्डियां और कंकाल दिखाई दिए तो गांव में सनसनी फैल…

Read More

बिलासपुर, 30 मई। Central University : देशभर में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता को लेकर पहले से उठ रहे सवालों के बीच छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में बड़ा साइबर सुरक्षा संकट सामने आया है। विश्वविद्यालय का समर्थ (Samarth) पोर्टल कथित रूप से हैक होने की खबर के बाद छात्रों, अभिभावकों और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पोर्टल हैक होने के साथ ही कुछ परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका भी जताई जा रही है। विश्वविद्यालय में इस समय यूजी, पीजी और विभिन्न विभागों की सेमेस्टर परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। इसी बीच दावा किया गया…

Read More

रायपुर, 30 मई। CSMCL : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले के बाद अब छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) में हुए कथित ओवरटाइम भुगतान घोटाले को लेकर नए खुलासे सामने आए हैं। एसीबी-ईओडब्ल्यू द्वारा विशेष अदालत में पेश की गई चार्जशीट में दावा किया गया है कि सरकारी शराब दुकानों के संचालन से जुड़ी मैनपावर एजेंसियों को वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच लगभग 182.98 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भुगतान किया गया। जांच एजेंसी के अनुसार यह भुगतान कर्मचारियों के नाम पर ओवरटाइम, बोनस, अतिरिक्त कार्य दिवस (एक्स्ट्रा वर्क डे) और सर्विस चार्ज के रूप में किया गया। हैरानी की…

Read More

रांची, 30 मई। Vaibhav Suryavanshi : झारखंड में युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें सम्मानित करने के साथ-साथ विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने का निर्णय लिया है। इस बात की घोषणा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की। मंत्री ने कहा कि भले ही उनकी टीम मैच हार गई हो, लेकिन वैभव ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है। कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों के खिलाफ उनका आत्मविश्वास और आक्रामक खेल असाधारण प्रतिभा का प्रमाण है। 15 साल की उम्र में बनी नई पहचान मात्र…

Read More

विजयपुरा, 30 मई। Mass Murder : कर्नाटक के विजयपुरा जिले में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चडाचन थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा गांव में शुक्रवार दोपहर हुए दिल दहला देने वाले हमले में एक ही परिवार के 5 लोगों सहित 6 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस सामूहिक हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। पुलिस ने गांव में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। 25 एकड़ जमीन बनी मौत की वजह पुलिस के मुताबिक यह खूनी संघर्ष 25 एकड़ जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद का नतीजा है। बताया जा…

Read More

कोरबा/रायगढ़, 30 मई। SuShasan Tihar : प्रदेश में एक ओर सरकार ‘सुशासन तिहार’ के जरिए जनता को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का संदेश देने में जुटी है, वहीं दूसरी ओर सरकारी दफ्तरों से रिश्वतखोरी की लगातार सामने आ रही घटनाएं पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर रही हैं। कोरबा और रायगढ़ में एक ही दिन तीन सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े गए। कहीं पटवारी टेबल के नीचे नोट गिनता कैमरे में कैद हुआ, तो कहीं ACB ने बाबू और क्लर्क को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सुशासन के दावों के बीच भ्रष्टाचार…

Read More

रायपुर, 29 मई। PDS Rice New Rule : जन वितरण प्रणाली (PDS) के तहत मिलने वाले एक रुपए किलो चावल की गुणवत्ता अब पहले से बेहतर होने जा रही है। केंद्र सरकार खरीफ सीजन 2026 से नई ‘इम्प्रूव्ड राइस स्कीम’ लागू करने की तैयारी में है, जिसके तहत राशन चावल में अब 90 प्रतिशत खड़ा चावल और केवल 10 प्रतिशत कनकी (ब्रोकन राइस) मान्य होगी। अभी तक 75 प्रतिशत खड़ा चावल और 25 प्रतिशत कनकी की अनुमति थी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद गरीब उपभोक्ताओं को पहले से बेहतर गुणवत्ता वाला राशन चावल मिलेगा। सरकार का मानना है कि…

Read More

रायपुर, 29 मई। Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना इस बार राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गई है। वजह है बेमेतरा से भाजपा विधायक दीपेश साहू की शादी, जो 31 मई को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होने जा रही है। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरते हुए सवाल उठाए हैं, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधायक के फैसले को सादगी और सामाजिक समरसता का उदाहरण बताया है। पहली बार किसी विधायक की होगी सामूहिक विवाह में शादी बेमेतरा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 24 जोड़े…

Read More

रायपुर, 29 मई। Waste Management : रायपुर नगर पालिक निगम ने शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। भारत सरकार के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत अब ऐसे सभी संस्थानों और परिसरों को अनिवार्य रूप से पंजीयन कराना होगा, जहां प्रतिदिन 100 किलोग्राम या उससे अधिक कचरा उत्पन्न होता है। नगर निगम ने सभी बल्क वेस्ट जनरेटर (BWG) से अपील की है कि वे निर्धारित गूगल फॉर्म में अपनी जानकारी जल्द भरें, ताकि उनका पंजीयन केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के पोर्टल पर किया जा सके। इन संस्थानों पर लागू होगा नियम…

Read More