Author: Shubhra RNN
नई दिल्ली, 08 जून। Philippines Earthquake : दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ तट पर सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और जापान समेत कई देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इस आपदा में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 7:37 बजे आया। इसका केंद्र जमीन से महज 10 किलोमीटर नीचे था, जिससे झटके बेहद तेज महसूस किए गए। सुनामी की चेतावनी, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने…
रायगढ़, 07 जून। Operation Ankush : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसे सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है, जो हाईटेक तरीके से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट को तकनीकी सहायता उपलब्ध करा रहा था। आरोपी विशेष वेबसाइट और सट्टा आईडी तैयार कर सटोरियों को लाइव मैच का अपडेट टीवी प्रसारण से करीब 5 सेकेंड पहले उपलब्ध कराता था, जिससे बॉल-टू-बॉल सट्टेबाजी में उन्हें बड़ा फायदा मिलता था। भागते आरोपी को पुलिस ने दबोचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन…
नई दिल्ली, 07 जून। BCCI Decision : भारतीय क्रिकेट में 15 साल की उम्र में टीम इंडिया तक पहुंचना किसी सपने से कम नहीं माना जाता। लेकिन युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की कहानी सिर्फ रिकॉर्ड, रन और अवॉर्ड्स तक सीमित नहीं है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस नाबालिग खिलाड़ी के लिए एक ऐसा खास फैसला लिया है, जिसने क्रिकेट जगत का ध्यान खींच लिया है। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने गए वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर अपने माता-पिता के साथ जा सकेंगे। BCCI ने विशेष अनुमति देते हुए कहा है…
जबलपुर, 07 जून। BJP Leader Shot Dead : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और रहस्यमयी मामला सामने आया है। रांझी थाना क्षेत्र के पुराने शोभापुर इलाके में बीजेपी नेत्री संगीता रजक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। देर रात हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के समय संगीता रजक के घर के बाहर किसी बात को लेकर विवाद और हंगामा चल रहा था। शोर-शराबा सुनकर वह अपने बचाव के लिए घर में रखी लाइसेंसी बंदूक लेकर गैलरी…
रायगढ़, 07 जून। Economic Crime : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में करोड़ों की संपत्ति और मेहनत की कमाई हड़पने की कथित साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घरघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यवसायी की शिकायत पर उसकी पत्नी और साले को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में चोरी, धोखाधड़ी, गबन और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप लगे हैं। पुलिस अब तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। CCTV कैमरे से खुला राज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर शिकायत की जांच एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी द्वारा की गई। जांच में…
पखांजूर, 06 जून। Liquor Shop Viral Video : पखांजूर के बांदे स्थित अंग्रेजी शराब दुकान एक बार फिर विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद दुकान के कर्मचारियों और सुपरवाइजर पर MRP से ज्यादा कीमत वसूलने, ग्राहकों से अभद्र व्यवहार करने और विरोध करने पर धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। क्षेत्र के बांदे स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में कथित ओवररेटिंग और ग्राहकों से बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे…
सरगुजा, 06 जून। Mainpat Jaundice Outbreak : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में पीलिया का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। नर्मदापुर, कुनिया समेत कई गांवों में दर्जनों लोग इस बीमारी की चपेट में हैं। अब तक उप सरपंच और एक छात्र समेत 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। कई मरीजों का इलाज अंबिकापुर और रायपुर के अस्पतालों में चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। क्षेत्र में पीलिया फैलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक इस बीमारी से अब तक उप सरपंच और एक…
धमतरी, 06 जून। Warehouse Hub : छत्तीसगढ़ का कृषि प्रधान जिला धमतरी अब तेजी से ‘वेयरहाउसिंग और कृषि लॉजिस्टिक्स हब’ के रूप में उभर रहा है। जिले में 30 हजार मीट्रिक टन अतिरिक्त वैज्ञानिक भंडारण क्षमता विकसित की जा रही है, जबकि रबी विपणन वर्ष 2026 में 60 करोड़ रुपए से ज्यादा की रिकॉर्ड चना खरीदी ने किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत की है। आधुनिक गोदामों और ब्रॉडगेज रेल कनेक्टिविटी के जरिए धमतरी की तस्वीर बदलने की तैयारी है। नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (NCCF) और छत्तीसगढ़ राज्य भंडारण निगम (SWC) के संयुक्त प्रयासों से जिले में 30 हजार…
कांकेर, 06 जून। Naxal Operation : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टाकाल के जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग अभियान के दौरान 3 किलो वजनी प्रेशर कुकर IED बरामद किया गया। जिला पुलिस, BSF और BDS टीम की संयुक्त कार्रवाई में इस विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया गया। कांकेर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र के ग्राम गट्टाकाल के जंगल-पहाड़ी इलाके में संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान एक प्रेशर कुकर IED बरामद किया…
सरगुजा, 06 जून। Action : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में विधायक और नायब तहसीलदार के बीच हुए विवाद के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। नायब तहसीलदार तुषार मानिक को उनके वर्तमान पद से हटाकर अंबिकापुर कलेक्टर कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। वहीं अब SDM फागेश सिन्हा के खिलाफ भी कार्रवाई की चर्चाएं तेज हैं और जल्द तबादला आदेश जारी होने की संभावना जताई जा रही है। मामले में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए नायब तहसीलदार तुषार मानिक को उनके मौजूदा पद से हटा दिया है। उन्हें अब अंबिकापुर कलेक्टर कार्यालय से अटैच किया गया…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
