Author: Shubhra RNN
रायपुर, 25 जून। Nursing College Recruitment : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। प्रदेश के 9 नवीन शासकीय नर्सिंग महाविद्यालयों में कुल 198 पदों पर संविदा नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह नियुक्तियां दो वर्ष की संविदा अवधि के लिए की जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम-2012 एवं विभागीय भर्ती नियम-2013 के प्रावधानों के तहत पूरी की जाएगी। इन कॉलेजों में होगी भर्ती यह भर्ती प्रदेश के बलरामपुर, बैकुंठपुर,…
नई दिल्ली, 25 जून। Venezuela Earthquake : वेनेजुएला में बुधवार देर शाम धरती ने ऐसा कहर बरपाया कि पूरा देश दहल उठा। महज 39 सेकंड के अंतराल में 7.1/7.2 तीव्रता के पहले झटके के बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और अधिक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसने राजधानी काराकास समेत कई शहरों में भारी तबाही मचा दी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने बड़े पैमाने पर जनहानि और व्यापक नुकसान की आशंका जताई है। प्रारंभिक आकलन में मृतकों की संख्या हजारों तक पहुंचने की चेतावनी दी गई है, हालांकि आधिकारिक आंकड़े अभी जारी नहीं हुए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कई…
रायगढ़, 24 जून। Ethanol Plant Fraud : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में इथेनॉल प्लांट परियोजना से जुड़ा एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। आरोप है कि सामान सप्लाई के नाम पर दिल्ली की एक कंपनी ने फर्जी इनवॉयस जारी कर करीब 1 करोड़ 48 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है, जहां शिकायत के आधार पर पुलिस ने कंपनी संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इथेनॉल प्लांट प्रोजेक्ट में हुआ सौदा जानकारी के अनुसार, नवदुर्गा फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड में 100 KLPD ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट…
रायपुर, 24 जून। Anganwadi Workers : छत्तीसगढ़ सरकार ने सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विभाग में वर्षों से चल रही केंद्रीकृत साड़ी खरीदी व्यवस्था को समाप्त करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को साड़ी खरीदने के लिए निर्धारित राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी। अब सीधे खाते में मिलेगी राशि नई व्यवस्था के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब साड़ी चयन में पूरी स्वतंत्रता होगी। वे अपनी पसंद और आवश्यकता के अनुसार…
बैकुंठपुर, 24 जून। BJP Leader Murder Case : कोरिया जिले के चर्चित भाजपा नेता लल्ला सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रेत ठेका विवाद को लेकर हुई ट्रिपल मर्डर की वारदात में पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ ही मामले में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि 2 आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में मनीष त्रिपाठी, जितेंद्र त्रिपाठी और अनिल तिवारी शामिल हैं। जांच में सामने आया कि घटना की रात तीनों के मोबाइल फोन की लोकेशन घटनास्थल पर मौजूद थी। इसी आधार…
रायगढ़, 24 जून। Raigarh Steel Plant Blast : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा स्थित रायगढ़ इस्पात प्लांट में बुधवार दोपहर बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। फर्नेस में रिसाव के बाद अचानक हुए ब्लास्ट की चपेट में आकर चार श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक, प्लांट में रोजमर्रा की तरह काम चल रहा था, तभी दोपहर के समय फर्नेस में तेज धमाका हुआ। हादसे में अमरेश कुमार (35), रामनाथ, उजेन्द्र और फिरोज घायल हो गए। सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची…
रायपुर, 24 जून। VBG Ramji Yojana : प्रदेश के ग्रामीण परिवारों को आजीविका और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा आगामी 1 जुलाई 2026 से लागू की जा रही वीबी जी राम जी (विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण) योजना को लेकर पूरे प्रदेश में व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों और जिला स्तर पर लगातार प्रशिक्षण, बैठकें और ग्राम सभाएं आयोजित कर ग्रामीणों को योजना के विभिन्न प्रावधानों एवं लाभों की जानकारी दी जा रही है। सांकरा और…
दुर्ग-भिलाई, 24 जून। Gutkha Factory : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कचांदूर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वॉशिंग पाउडर पैकिंग की आड़ में चल रही अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान मौके से जर्दा युक्त गुटखा बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल, पैकिंग सामग्री और मशीनें बरामद की गईं। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी मोहम्मद सानू ने 15–20 दिन पहले गोदाम किराए पर लेकर इसे निरमा पाउडर पैकिंग का काम बताकर संचालित किया था। बाद में संदिग्ध गतिविधियों के चलते उसने संपर्क बंद कर दिया। स्थानीय गार्ड की सूचना पर…
ग्वालियर, 24 जून। Liquor Sale : एक तरफ सरकार शराब बिक्री के लिए समय सीमा तय करती है, दूसरी तरफ ग्वालियर में उसी नियम की खुलेआम अनदेखी होती दिखी। आधी रात के बाद तक शराब की दुकान पर लाइन लगी रही, पुलिस ने डंडे चलाकर भीड़ हटाई, लेकिन पुलिस के जाते ही फिर वही नजारा लौट आया। घटना ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र का है, जहां में निर्धारित समय सीमा के बाद भी शराब बिक्री का मामला सामने आया है। शराब दुकान के शटर में बनी खिड़की से रात करीब 12:30 बजे तक शराब बेचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया…
रायपुर, 24 जून। School Session Change 2027 : छत्तीसगढ़ के सरकारी और सीजी बोर्ड से संबद्ध निजी स्कूलों में अगले शैक्षणिक सत्र से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब प्रदेश में नया शैक्षणिक सत्र 16 जून के बजाय 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। यह निर्णय स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक में लिया गया। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बताया कि इस बदलाव का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, छात्रों को अधिक अध्ययन अवधि उपलब्ध कराना और परीक्षा परिणामों को…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
