बैकुंठपुर, 24 जून। BJP Leader Murder Case : कोरिया जिले के चर्चित भाजपा नेता लल्ला सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रेत ठेका विवाद को लेकर हुई ट्रिपल मर्डर की वारदात में पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ ही मामले में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि 2 आरोपी अब भी फरार हैं।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में मनीष त्रिपाठी, जितेंद्र त्रिपाठी और अनिल तिवारी शामिल हैं। जांच में सामने आया कि घटना की रात तीनों के मोबाइल फोन की लोकेशन घटनास्थल पर मौजूद थी। इसी आधार पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
गौरतलब है कि 16 जून की रात नौगईं गांव में रेत तस्करी के विवाद को लेकर फॉर्च्यूनर वाहन में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई थी। इस घटना में भाजपा नेता लल्ला सिंह और नागेंद्र सिंह समेत दो लोगों की जलकर मौत हो गई थी। मामले में मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत चार आरोपी पहले ही सरेंडर कर चुके हैं।



