Author: Shubhra RNN

रायपुर, 28 जून। Congress Training Camp : कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का संदेश दिया। उन्होंने जिला कांग्रेस अध्यक्षों से कहा कि वे संगठन की ताकत का प्रभावी उपयोग करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रामक तरीके से जनता की लड़ाई लड़ें। भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी जिला अध्यक्षों को सौंपी है। ऐसे में संगठन की शक्ति का उपयोग करते…

Read More

तुमकुरु, 28 जून। Relationship Crime : कर्नाटक के तुमकुरु जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। ब्रेकअप से नाराज एक युवक ने कथित तौर पर अपनी पूर्व प्रेमिका का अपहरण कर लिया, उसे जान से मारने की धमकी दी और रास्ते में चाकू से हमला भी किया। महिला किसी तरह चलती कार से बाहर निकलने में सफल रही। इसके कुछ ही पल बाद कार में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई, जिसमें युवक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नागेंद्र (30) के रूप में हुई है। वह बेंगलुरु…

Read More

बेमेतरा, 27 जून। Murder Case : जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भद्रराली में हुई एक सनसनीखेज हत्या की वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गांव के निवासी कन्हैया बंजारे (लगभग 45 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कन्हैया बंजारे की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस…

Read More

रायपुर, 27 जून। Diamond Project : छत्तीसगढ़ को देश के नए डायमंड हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। महासमुंद जिले के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरे के संभावित विशाल भंडार का पता लगाने के लिए एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड (NCL) ने बड़े व्यास (Large Diameter) की ड्रिलिंग शुरू करने को मंजूरी दे दी है। नई दिल्ली में आयोजित एनसीएल बोर्ड की बैठक में परियोजना की समीक्षा करते हुए निर्णय लिया गया कि प्रॉस्पेक्टिंग लाइसेंस अवधि के भीतर सभी तकनीकी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे। इस चरण की ड्रिलिंग से किम्बरलाइट पाइप में मौजूद…

Read More

रायपुर, 27 जून। Beer Lovers : छत्तीसगढ़ सरकार ने पर्यटन, हॉस्पिटैलिटी और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य में अब माइक्रो ब्रुअरी खोलने की अनुमति मिल गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर ताजा और विभिन्न फ्लेवर वाली क्राफ्ट बीयर तैयार कर परोसी जा सकेगी। सरकार का मानना है कि इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। नई व्यवस्था के अनुसार माइक्रो ब्रुअरी संचालित करने के लिए 10 लाख रुपये वार्षिक लाइसेंस फीस जमा करनी होगी और कम से कम 4,000 वर्गफीट क्षेत्रफल वाला परिसर होना अनिवार्य होगा। प्रत्येक…

Read More

रायपुर, 27 जून। CGMSC Audit Report : छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) की वर्ष 2021 से 2025 तक की आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट में वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक निगम ने करीब 3,261 करोड़ रुपए खर्च दर्शाए, लेकिन इसके मुकाबले केवल 2,125 करोड़ रुपए के उपयोगिता प्रमाण-पत्र (UC) जारी किए गए। यानी करीब 1,136 करोड़ रुपए का अंतर पाया गया है। ऑडिट में दवा खरीदी, चिकित्सा उपकरणों की खरीद, निर्माण कार्य और बैंक खातों के संचालन में वित्तीय नियमों के उल्लंघन के संकेत मिले हैं। विशेष रूप से डीएचएस इक्विपमेंट मद में 280…

Read More

रायपुर/बिलासपुर, 27 जून। High Court : छत्तीसगढ़ में पूर्व और वर्तमान सांसदों-विधायकों समेत 15 से अधिक जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अदालतों में 20 से ज्यादा आपराधिक मामलों की सुनवाई जारी है। मई 2026 तक की हाईकोर्ट स्टेटस रिपोर्ट के अनुसार इन मामलों की निगरानी फास्ट ट्रैक और विशेष अदालतों के जरिए की जा रही है। सूची में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक कवासी लखमा, देवेंद्र यादव, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव सहित कई नेताओं के नाम शामिल हैं। रायपुर की विशेष अदालतों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े मामले की सुनवाई जारी है, वहीं कवासी लखमा और…

Read More

मोहला, 27 जून। Hit And Run : छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के गुंडरदेही गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय छात्रा पूनम की मौत हो गई। सड़क किनारे खड़ी छठवीं कक्षा की छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चालक देवी सिंह, जो उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है, कथित रूप से नशे की हालत में था। पकड़े जाने के डर से उसने ट्रक को करीब 120…

Read More

नारायणपुर, 26 जून। Anti Naxal Operation : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के थाना ओरछा और थाना छोटेडोंगर क्षेत्र में चलाए गए सर्च एवं एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा जंगलों में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और 24 लाख रुपये की नकद राशि बरामद की है। टेकला जंगल से मिला हथियारों का जखीरा पुलिस के अनुसार, थाना ओरछा क्षेत्र अंतर्गत टेकला जंगल-पहाड़ी में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के छिपाए गए हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया।…

Read More

बेमेतरा, 26 जून। Bemetara ACB Action : जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी सफलता हासिल की है। ACB की टीम ने थान खम्हरिया थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय लहरे को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया था। तय रणनीति के तहत टीम ने थान खम्हरिया थाना में दबिश दी और आरोपी प्रधान आरक्षक को रिश्वत की रकम स्वीकार करते हुए…

Read More