कवर्धा। शहर के हृदय स्थल स्नेहा क्लीनिक के पास तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। तेंदुआ जंगल से भटककर शहर में पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए अभियान शुरू किया। DFO समेत वन विभाग के अधिकारी और वनकर्मी मौके पर तैनात हैं। टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसे सुरक्षित पकड़ने का प्रयास कर रही है।
तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। मौके पर जुट रही भीड़ को भी पुलिस और वनकर्मियों द्वारा हटाया जा रहा है, ताकि रेस्क्यू अभियान में किसी तरह की बाधा न आए।




