रायपुर। लॉरेंस बिश्नोई और अमन साव गैंग के नाम पर कथित रंगदारी मांगने के मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए तेलीबांधा थाना पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी या उसकी सूचना देने वाले व्यक्ति को इनाम देने की घोषणा की है।

शोएब ढेबर के खिलाफ तेलीबांधा थाने के अपराध क्रमांक 403/2026 में मामला दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और उसकी तलाश लगातार जारी है।
पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र तारकेश्वर पटेल की ओर से इनाम उद्घोषणा जारी की गई है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी के संबंध में जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
गौरतलब है कि सितंबर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर की भूमिका सामने आई थी। पुलिस ने मामले में तकनीकी साक्ष्यों और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई थी।




