Author: pankaj
रायपुर। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान रायपुर एम्स में चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ की कमी का मामला उठाया। यह भी पढ़े :- नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन पर कांग्रेस का सवाल, सरकार बताए 31 मार्च तय है या बदलेगी तारीख राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि यदि किसी मरीज को समय पर इलाज नहीं मिलता तो वह भी इलाज नहीं देने के समान ही माना जाता है। यही हाल रायपुर स्थित एम्स का है, जहां गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा है। राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम ने बताया…
रायपुर । भाजपा सरकार ने नक्सलवाद की समाप्ति के लिए 31 मार्च 2026 को डेडलाइन दिया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 31 मार्च में मात्र एक सप्ताह शेष है, सरकार बताये देश और प्रदेश से नक्सलवाद की समाप्ति 31 मार्च को हो जायेगी या केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोई नई तारीख तय कर रखी है। पिछले दो वर्षों से भाजपा के नेता विशेषकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा 31 मार्च तक देश और प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त करने का दावा करते रहे है,…
रायपुर। राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी साहेब कुमार ताती जेल प्रहरियों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, इसी दौरान उसने मौका देखकर हथकड़ी समेत भागने में सफलता पाई। यह भी पढ़े :- अतिक्रमण हटाने पर बवाल: पथराव के बीच 37 मकान ढहाए, मेडिकल कॉलेज के लिए खाली कराई जमीन जानकारी के अनुसार, साहेब कुमार ताती मूलतः बिहार का निवासी है और तीन वर्ष पहले गोबरानवापारा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद था। उसे मेकाहारा अस्पताल लाया गया…
अंबिकापुर। जिले के गंगापुर क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के लिए चिन्हित 7 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। पथराव और हंगामे के बीच प्रशासन ने 37 अवैध मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। बुलडोजर पहुंचते ही भड़का विरोध सुबह जैसे ही प्रशासन बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचा, स्थानीय लोग विरोध में उतर आए। कई लोग मशीनों के सामने खड़े हो गए, वहीं महिलाएं रोते-बिलखते हुए अपने घर बचाने की गुहार लगाती नजर आईं। हालात बिगड़ते देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और महिला पुलिसकर्मियों ने लोगों को हटाकर कार्रवाई…
रायपुर। शहीद दिवस (Shaheed Diwas) के अवसर पर माय भारत कार्यक्रम और युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राजधानी रायपुर में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। “माय भारत, मेरी जिम्मेदारी” थीम के अंतर्गत आयोजित यह पदयात्रा शहीदी दिवस पर तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव से प्रारंभ होकर गौरव पथ स्थित मुख्यमंत्री निवास के सामने शहीद भगत सिंह चौक तक निकाली गई, जहां बलिदानी शहीदों को पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। यह भी पढ़े :- सुरक्षित ठिकाना या मौत का मैदान? संजय गांधी वन जीव पार्क में हिरणों का खौफनाक अंत पदयात्रा में बड़ी संख्या में माय भारत के युवा…
सरगुजा। जिस पार्क को हिरणों का सुरक्षित घर माना जाता था, उसी संजय गांधी वन जीव पार्क में देर रात एक भयानक नरसंहार हो गया। आवारा कुत्तों के एक झुंड ने पार्क के अंदर घुसकर 15 हिरणों और एक कोटरी (कोटर प्रजाति के वन जीव) को क्रूरता से मार डाला। यह भी पढ़े :- 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द: पेपर लीक के आरोपों के बाद 10 अप्रैल को फिर होगी परीक्षा, जांच तेज सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महज दो दिन पहले भी 14 हिरण इसी तरह कुत्तों के हमले में मारे गए थे। फिर भी वन विभाग की…
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं की हिंदी बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया है। यह फैसला पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद लिया गया है। मंडल ने 14 मार्च 2026 को आयोजित परीक्षा को निरस्त करते हुए अब 10 अप्रैल 2026 को दोबारा परीक्षा कराने का आदेश जारी किया है। यह भी पढ़े :- अब तो यह स्पष्ट है कि अफीम की खेती में भाजपा संलिप्त है – दीपक बैज पेपर लीक मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए 7 सदस्यीय टीम गठित की गई है, जो…
रायपुर । प्रदेश के एक और स्थान लैलूंगा में भी अफीम की खेती पकड़ाई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बिना सरकार के संरक्षण के अफीम की खेती प्रदेश भर में इतने बड़े पैमाने पर संभव नहीं है। अब तो यह स्पष्ट है कि अफीम की खेती में सरकार संलिप्त है। दुर्ग, बलरामपुर के दो स्थानों रायगढ़ के तमनार, लैलूंगा अफीम की खेती पकड़ाई है और नगरी सिहावा में सरकार ने मामले को दबाने की कोशिश किया है। वहां पर फसल पर ट्रैक्टर चलवाया गया और कानूनी कार्यवाही नहीं की गयी है। सरकार ने किसको बचाने के…
लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद: जिले के छुरा ब्लॉक में स्थित निजी लक्ष्मीनारायणा हॉस्पिटल के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। यह भी पढ़े :- Breaking : छत्तीसगढ़ में लाल आतंक के दौर का अंत? मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर पापा राव करेंगे सरेंडर दरअसल, बीते दिनों एक आदिवासी महिला और उसके नवजात की मौत का मामला सामने आया था, जिसमें परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को मिली बड़ी कामयाबी! लंबे समय से सुरक्षा बलों की तलाश में रहने वाला खूंखार नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहा है। कुल 13 नक्सलियों के सरेंडर की यह घटना नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। यह भी पढ़े :- Aaj Ka Rashifal 24 March 2026: जानिए! कैसा रहने वाला है आज आपका दिन? सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों के लगातार दबाव और अभियानों के कारण पापाराव पिछले कई दिनों से असहज था। उसके आत्मसमर्पण से न सिर्फ नक्सली संगठन की कमान कमजोर होगी, बल्कि…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.