Gas Cylinder Price Today : मई महीने की शुरुआत के साथ ही आम लोगों और कारोबारियों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने 1 मई से LPG गैस सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं।
यह भी पढ़े :- बरगी डैम क्रूज हादसा: 2 और शव बरामद, मौत का आंकड़ा 6 पहुंचा; 9 लापता, सर्च ऑपरेशन तेज
जहां 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी की गई है। कमर्शियल सिलेंडर अब 993 रुपये तक महंगा हो गया है। (Gas Cylinder Price Today)
प्रमुख शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम
नई दरों के बाद 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं—
दिल्ली: 3,071.50 रुपये
मुंबई: 3,024 रुपये (अनुमानित)
कोलकाता: 3,201.50 रुपये (अनुमानित)
लगातार तीसरी बार बढ़े दाम
इस साल यह तीसरी बार है जब कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं।
7 मार्च: 144 रुपये की बढ़ोतरी
1 अप्रैल: 200 रुपये की बढ़ोतरी
1 मई: 993 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी
घरेलू उपभोक्ताओं को राहत
राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम परिवारों पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।
फिलहाल 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर के दाम—
दिल्ली: 913 रुपये
मुंबई: 912.50 रुपये
चेन्नई: 928.50 रुपये
कोलकाता: 939 रुपये
अंतरराष्ट्रीय हालात का असर
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य में अनिश्चितता के चलते ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव बना हुआ है। इस क्षेत्र से वैश्विक तेल और गैस सप्लाई का बड़ा हिस्सा गुजरता है।
भारत अपनी LPG जरूरतों का करीब 60 प्रतिशत आयात करता है और पश्चिम एशियाई देशों पर काफी हद तक निर्भर है। ऐसे में वैश्विक हालात का सीधा असर घरेलू कीमतों पर पड़ रहा है।
सप्लाई पर भी असर
तनाव के चलते तेल विपणन कंपनियां दबाव में हैं। औद्योगिक उपयोग के लिए गैस आपूर्ति में कटौती की गई है, वहीं होटल और रेस्टोरेंट जैसे कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए LPG की उपलब्धता भी सीमित की जा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय हालात सामान्य नहीं हुए, तो आने वाले समय में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। (Gas Cylinder Price Today)



