जबलपुर। बरगी बांध में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब टूरिस्टों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया। हादसे के समय क्रूज में करीब 35 से 40 लोग सवार थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
यह भी पढ़े :- Short Circuit Fir : सूरजपुर में भीषण आग…! पूर्व पंचायत सचिव की जिंदा जलकर मौत…गांव में परसा मातम
पुलिस के अनुसार, अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 15 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। कई अन्य लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
मौके पर मौजूद CSP अंजुल अयक मिश्रा ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन तेज़ी से चलाया जा रहा है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



