Author: pankaj

विशेष रिपोर्ट : टीम रायपुर न्यूज नेटवर्क एवं RNN24 न्यूज छोटे डोगर/रायपुर. महाराष्ट्र के नागपुर को कंपनी मुख्यालय बना कर छत्तीसगढ़ में खनन, इस्पात और ऊर्जा क्षेत्र में कारोबार को संचालित करती जायसवाल निको फिर एक बार भारी विवादों में घिर गई है। औद्योगिक और खनन के विस्तार के बीच जयसवाल निको इंडस्ट्रीज एक बार फिर अपने पुराने कोयला ब्लॉक विवाद और पर्यावरणीय अनुपालन से जुड़े सवालों के कारण चर्चा में है। यह भी पढ़े :- बस्तर 2.0 : नक्सलवाद के दौरान और आज कंपनी की खनन क्षमता बढ़ाने और रायपुर के सिलतरा संयंत्र के विस्तार की योजनाएं तेजी से आगे…

Read More

धमतरी। जिले के बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर केस में करीब एक साल बाद अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। अपर सत्र न्यायाधीश मोहन कोर्राम की अदालत ने आठ आरोपियों में से पांच को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं एक आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत तीन साल की सजा दी गई है। यह भी पढ़े :- IPS रतनलाल डांगी मामले में हाईकोर्ट सख्त, PHQ और गृह सचिव से मांगा जवाब मामला 12 अगस्त 2025 की रात का है। धमतरी के एक ढाबे में हुए मामूली विवाद के बाद रायपुर से आए तीन युवकों की…

Read More

बिलासपुर। आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ पीड़िता की शिकायत और जांच प्रक्रिया को लेकर दायर रिट याचिका पर बुधवार को बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले को गंभीर प्रकृति का मानते हुए हाईकोर्ट ने पुलिस मुख्यालय रायपुर और गृह विभाग के सचिव से जवाब तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 31 अगस्त 2026 वाले सप्ताह में होगी। यह भी पढ़े :- मुंबई से बस्तर जा रही महिला बाइक राइडर की दर्दनाक मौत! ट्रेलर की टक्कर से 24 वर्षीय रिद्धि ने तोड़ा दम याचिका के मुताबिक, पीड़िता ने कथित प्रताड़ना से परेशान होकर 15 अक्टूबर 2025 को तत्कालीन पुलिस महानिदेशक…

Read More

धमतरी। मुंबई से बस्तर की ओर बाइक से निकली महिला राइडर्स की यात्रा धमतरी जिले में दर्दनाक हादसे में बदल गई। मरकाटोला के पास ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार 24 वर्षीय रिद्धि ठक्कर गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़े :- ‘56 इंच की छवि एक मिनट में धो दी’- हरेली पर पूर्व CM भूपेश बघेल का सरकार पर तीखा हमला जानकारी के अनुसार, करीब 23 महिला बाइक राइडर्स का समूह महाराष्ट्र के मुंबई से बस्तर की यात्रा पर निकला था। इसी दौरान मरकाटोला के पास रिद्धि की बाइक…

Read More

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास पर बुधवार को पारंपरिक उत्साह एवं रीती-रिवाजों के साथ ‘हरेली तिहार’ मनाया गया। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार कृषि औजारों व पशुधन की विधिवत पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़े :- बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा और सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड्स को लेकर कहा कि “जिस 56 इंच की छवि को गढ़ने में सालों लगे, उसे बच्चों ने एक मिनट में धो दिया।”…

Read More

रायपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस्तर अंचल में राष्ट्रभक्ति, शांति और विकास का संदेश लेकर ‘बस्तर तिरंगा यात्रा 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। 13 अगस्त को सुकमा जिले में होने वाली इस तिरंगा यात्रा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप भी शामिल होंगे। यह भी पढ़े :- पिंक ऑटो, गेड़ी और छत्तीसगढ़ी व्यंजन: सीएम हाउस में धूमधाम से मनाया गया हरेली तिहार राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है मोटरसाइकिलों के माध्यम से आयोजित यह यात्रा बस्तर के उन गांवों और क्षेत्रों तक पहुंचेगी, जो…

Read More

रायपुर :  छत्तीसगढ़ की मिट्टी की सोंधी महक, खेत-खलिहानों की परंपराएं, लोकगीतों की स्वर लहरियां, मांदर की थाप, गेड़ी का उल्लास और पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू – प्रदेश के प्रथम लोक पर्व हरेली तिहार पर आज नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी में बदल गया। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने विधि-विधान से भगवान शिव, गौमाता और कृषि औजारों की पूजा-अर्चना कर प्रदेश में अच्छी वर्षा, भरपूर फसल, किसानों की समृद्धि और सभी परिवारों की सुख-खुशहाली की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, विभिन्न निगम-मंडल एवं आयोगों…

Read More

गरियाबंद/महासमुंद : सावन महीने के दौरान प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों—जतमई, घटारानी और राजिम धाम आने वाले श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाले महाराष्ट्र के एक शातिर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नागपुर की 7 महिला चोरों को गिरफ्तार किया है, जो लग्जरी कार से घूम-घूमकर पहले मंदिरों की रेकी करती थीं और फिर वारदात को अंजाम देती थीं। यह भी पढ़े :- नाबालिग को धमकाकर घर से करवाते थे जेवर चोरी, कांग्रेस पार्षद के बेटे समेत 3 गिरफ्तार 3 लाख की सोने की चेन चोरी के बाद हरकत में आई पुलिस घटना 9 अगस्त की है, जब जतमई धाम…

Read More

भिलाईनगर। स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र में नाबालिग को धमकाकर उसके रिश्तेदारों के घर से सोने के जेवर चोरी करवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस पार्षद के बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दोनों घटनाओं में चोरी किए गए करीब 8 लाख रुपये के सोने के जेवर और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। यह भी पढ़े :- पोस्ट ऑफिस एजेंट ने 150 से ज्यादा खाताधारकों को लगाया चूना, एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का खुलासा ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा के मुताबिक, दुर्गानगर जुनवानी रोड निवासी मोहम्मद मोहसीन खान ने…

Read More

जांजगीर-चांपा। चांपा में पोस्ट ऑफिस की बचत योजना के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पोस्ट ऑफिस एजेंट कृष्णकांत गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने 150 से अधिक खाताधारकों से आरडी में रकम जमा कराने के नाम पर पैसे लिए, लेकिन उन्हें पोस्ट ऑफिस के खातों में जमा नहीं किया। प्रारंभिक जांच में धोखाधड़ी की रकम एक करोड़ रुपये से अधिक होने की बात सामने आई है। यह भी पढ़े :- सोशल मीडिया पर भगवान शिव और राम पर अमर्यादित टिप्पणी, आरोपी पर FIR दर्ज पुलिस के अनुसार, आरोपी कृष्णकांत गुप्ता अपनी मां…

Read More