Author: RNNPARM
बिलासपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा से विभिन्न राजपूत संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर नौगई में भाजपा नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह समेत तीन लोगों की जिंदा जलाकर हत्या के मामले की (CBI) से जांच कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में कन्नौजिया क्षत्रिय समाज और श्री राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी शामिल थे। यह भी पढ़े :- Mahila Morcha : BJP महिला मोर्चा में बड़ा फेरबदल…! जिला प्रभारी और सहप्रभारियों की नई सूची जारी…यहां देखें List प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में कहा कि यह मामला अत्यंत गंभीर और संवेदनशील है। निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई जांच…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डे ने अभनपुर में चल रहे कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र और उसमें कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एंट्री पर तीखा तंज कसा है। पाण्डे ने कहा कि कांग्रेस का यह पूरा प्रशिक्षण शिविर और कुछ नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख किया गया एक नाटक मात्र है। यह भी पढ़े :- शराब दुकान में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4.50 लाख की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पाण्डे ने कांग्रेस और पवन खेड़ा पर हमला बोलते हुए सवाल उठाया कि क्या पवन…
रायपुर। शासकीय मदिरा दुकानों में सुपरवाइजर और सेल्समैन की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को खम्हारडीह थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी भर्ती प्रक्रिया का झांसा देकर प्रार्थी और उसके परिचितों से कुल 4.50 लाख रुपये ऐंठ लिए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने सरकारी विदेशी मदिरा दुकान के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र भी तैयार कर पीड़ितों को सौंप दिए थे। यह भी पढ़े :- कामाख्या इंटरप्राइजेज कंपनी से 2.42 लाख की कॉपर-पीतल चोरी का खुलासा, 2 चोर और कबाड़ी गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम लखुर्री निवासी…
रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में स्थित कामाख्या इंटरप्राइजेज कंपनी से कॉपर रोप, कॉपर प्लेट और ब्रास राउंड की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो चोरों समेत चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। यह भी पढ़े :- बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़: नाबालिग समेत 2 गिरफ्तार, 5 दोपहिया वाहन बरामद पुलिस के अनुसार, 18 जून 2026 को कंपनी के कर्मचारी राकेश सिंह ने शिकायत दर्ज कराई…
रायपुर। राजधानी में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पंडरी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक अपचारी बालक (नाबालिग) और एक युवक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 4 मोटरसाइकिलें तथा एक अन्य बाइक के इंजन, चेचिस और अन्य पार्ट्स बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़े :- रायगढ़ पुलिस की पहल: महिला पुलिसकर्मियों को दी मासिक धर्म स्वच्छता की खास ट्रेनिंग पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के…
रायगढ़ : महिला पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य, सम्मान और कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में आज पुलिस लाइन उर्दना में जिला पुलिस रायगढ़ एवं “आगाज़ – एक नई पहल” संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन विषय पर विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह भी पढ़े :- कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने रायपुर पहुंचे पवन खेड़ा, बोले- सोशल मीडिया के दौर में ट्रेनिंग जरूरी कार्यक्रम का उद्देश्य महिला पुलिसकर्मियों में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना,इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना, सुरक्षित…
रायपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा रविवार को रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे सीधे अभनपुर के लिए रवाना हो गए। पवन खेड़ा कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन शामिल होंगे। बता दें कि 10 दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर का समापन आज यानी 29 जून को होगा। यह भी पढ़े :- नारायणपुर में गौहत्या का मामला, मांस के लिए गाय मारने के आरोप में 12 आरोपी गिरफ्तार रायपुर को प्रशिक्षण शिविर के लिए चुने जाने पर खुशी जताते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में प्रशिक्षण…
नारायणपुर। जिले के बेनूर थाना क्षेत्र से गौहत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मांस के लिए कथित रूप से गाय की हत्या करने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़े :- पति के चरित्र पर था शक, पत्नी ने पहले पिलाई शराब फिर ईंट-पत्थर से पीटकर कर दी हत्या पुलिस के अनुसार, घटना ग्राम मालिंगनार के पटेलपारा की है, जहां कुछ लोगों द्वारा गौवंश की हत्या कर मांस तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही बेनूर थाना प्रभारी के नेतृत्व में…
सरगुजा/बतौली। छत्तीसगढ़ के Surguja District जिले के Batouli थाना क्षेत्र अंतर्गत कदनई लोटा भावना इलाके में पति-पत्नी के बीच हुआ घरेलू विवाद खूनी वारदात में बदल गया। चरित्र पर संदेह को लेकर चल रहे विवाद के बीच पत्नी ने अपने ही पति की ईंट, पत्थर और लकड़ी के फाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज: गोवा-उत्तराखंड मॉडल का होगा अध्ययन, आदिवासी परंपराओं की सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नेतराम के रूप में हुई है।…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड-यूसीसी) लागू करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। यूसीसी का प्रारूप तैयार करने के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति अब उन राज्यों के मॉडल का अध्ययन करेगी, जहां यह व्यवस्था पहले से लागू है या इस दिशा में ठोस पहल की जा चुकी है। विशेष रूप से गोवा और उत्तराखंड के यूसीसी मॉडल का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा, जबकि गुजरात, असम और मध्य प्रदेश की समितियों के अनुभवों और सुझावों का भी विश्लेषण किया जाएगा। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज: गोवा-उत्तराखंड मॉडल का…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
