Author: RNNPARM
रायपुर। राजधानी रायपुर के धरसीवां क्षेत्र स्थित कुंबरगढ़ गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर में स्थित ऐतिहासिक बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़े :- इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघ शिकार मामले में बड़ा खुलासा, लोकेशन लीक होने की आशंका; वन विभाग के कर्मचारियों पर भी कार्रवाई प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुंबरगढ़…
बीजापुर। इंद्रावती टाइगर रिजर्व (आईटीआर) में तीन बाघों के शिकार के मामले की जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। प्रारंभिक जांच और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बाघों की लोकेशन कथित रूप से वन विभाग के अंदरूनी तंत्र से लीक होने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में विभागीय लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक फॉरेस्ट गार्ड को निलंबित किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच अभी जारी है। यह भी पढ़े :- घोटालों को छिपाने और अपराधियों को बचाने कांग्रेस कर रही आंदोलन : भाजपा सूत्रों के अनुसार, आईटीआर…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ में पिछले 5 वर्षों के कांग्रेस शासनकाल में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएँ और घोटाले हुए हैं, जिसने राज्य की आर्थिक व्यवस्था को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस ब्रीफ के दौरान पत्रकारों से रू-ब-रू पाण्डेय ने महादेव सट्टा एप के सौरभ चन्द्राकर और कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारियों के मद्देनजर भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। यह भी पढ़े :- मैनपाट में हुड़दंग मचाने वाले बाइकर गैंग पर पुलिस का शिकंजा, 60 बाइकें जब्त भाजपा…
अम्बिकापुर/मैनपाट : छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में तेज रफ्तार, स्टंटबाजी और मॉडिफाइड साइलेंसर्स के जरिए हुड़दंग मचाने वाले बाइकर गैंग के खिलाफ कमलेश्वरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 60 बाइकों को जब्त किया है, वहीं उनके चालकों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, महासमुंद की बेटी का कमाल पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ समय से मैनपाट आने वाले कुछ युवक समूह बनाकर सड़कों पर खतरनाक तरीके से…
रायपुर : महासमुंद जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गर्व और ऐतिहासिक क्षण है। शासकीय आशीबाई गोलछा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महासमुंद की होनहार छात्रा रागनी साहू का चयन अंतर्राष्ट्रीय चंद्र मिशन ‘शक्तिसैट’ (ShaktiSat) के लिए ‘नेशनल फाइनलिस्ट’ के रूप में हुआ है। यह भी पढ़े :- रायपुर पश्चिम में विकास की नई इबारत, शहीद भगत सिंह वार्ड को ₹133.08 लाख की सौगात इस प्रतिष्ठित वैश्विक अभियान की सूची में जगह बनाने वाली रागनी पूरे छत्तीसगढ़ राज्य से चुनी गईं इकलौती छात्रा हैं। देशभर से चुनी गईं सिर्फ 20 प्रतिभाएं इस वैश्विक अभियान के तहत पूरे भारत से…
रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और सुनियोजित अधोसंरचना विकास की दिशा में शुक्रवार को एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 में ₹133.08 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण रायपुर पश्चिम के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत की उपस्थिति में संपन्न हुआ। यह भी पढ़े :- State President : ‘प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा, यह हाईकमान तय करेगा’…! सोशल मीडिया अभियान पर टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान…सुनें VIDEO टाटीबंध यदुवंशी चौक स्थित गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम रायपुर के सभापति…
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में कांग्रेस कार्यसमिति CWC के मेंम्बर कमलेश्वर पटेल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम करोड़ों भारतीयों की आस्था, संस्कृति और नैतिक चेतना के प्रतीक हैं। यह भी पढ़े :- Internal Strife in Congress : पंजाब कांग्रेस की सियासत गरम…! चन्नी गुट से मिले भूपेश बघेल…वडिंग को हटाने पर दिया बड़ा बयान…अंदरूनी कलह पर बड़ा संदेश देश के कोने-कोने से गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएं और श्रद्धालु अपनी मेहनत की कमाई, अपने गहने, अपनी बचत और अपनी श्रद्धा लेकर राम मंदिर निर्माण…
बिलासपुर। शहर के एक रियल एस्टेट कारोबारी पर 37 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धमकी देकर यौन शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। यह भी पढ़े :- एनजीटी की सख्ती: रायपुर समेत तीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमों में खेल आयोजनों पर अंतरिम रोक पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, नामजद आरोपी फिलहाल मुंबई में है, जिसकी तलाश की जा रही है। होटल में नशीला पदार्थ देकर वारदात का आरोप पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, मुंगेली नाका…
रायपुर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने भूजल संरक्षण और जल प्रबंधन नियमों के पालन को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए रायपुर सहित देश के तीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमों में खेल गतिविधियों पर अंतरिम रोक लगा दी है। अधिकरण ने निर्देश दिया है कि अगले आदेश तक उसकी पूर्व अनुमति के बिना इन स्टेडियमों में कोई भी खेल आयोजन नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़े :- Mahatari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी…! 66 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹626 करोड़ एनजीटी के आदेश से रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुंबई का डॉ.…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में साइबर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक 42 वर्षीय शिक्षिका को अश्लील (पोर्न) वीडियो देखने का आरोप लगाकर बदनाम करने और एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देकर एक शातिर ठग ने ₹76,500 की ठगी कर ली। यह भी पढ़े :- आरंग में गरमाई सियासत: भाजपा पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे की चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कॉल कर दी नौकरी और प्रतिष्ठा…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
