Author: RNNPARM

दुर्ग। दुर्ग जिला अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय युवती की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में इलाज और ब्लड उपलब्ध कराने में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद 2 डॉक्टरों समेत 7 स्वास्थ्यकर्मियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। इनमें 4 संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि 3 अन्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। यह भी पढ़े :- 10 करोड़ की लेजर लाइट परियोजना पर सवाल, वर्षों बाद भी चित्रकोट में नहीं शुरू हो सका नाइट टूरिज्म मृतका दीपिका गाड़ा भिलाई के मरोदा क्षेत्र की…

Read More

जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात में नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित लेजर लाइट परियोजना वर्षों बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। कई बार परीक्षण होने के बावजूद यह योजना आज तक नियमित रूप से संचालित नहीं हो पाई, जिससे करोड़ों रुपये की परियोजना पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह भी पढ़े :- नकटी गांव में विधायक कॉलोनी के लिए बेदखली शुरू, भारी विरोध के बीच 80 मकानों पर चला बुलडोजर जानकारी के अनुसार, लेजर लाइट सिस्टम लगाने वाले ठेकेदार ने परियोजना का औपचारिक हैंडओवर संबंधित विभाग को नहीं…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र स्थित नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के निर्माण के लिए सोमवार सुबह प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में करीब 80 मकानों को हटाया गया, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना और इंदिरा आवास योजना के तहत बने 32 मकान भी शामिल बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया और कई जगह पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। यह भी पढ़े :-  Sex Racket Exposed : दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़…! बंद पड़े लॉज की आड़ में चल…

Read More

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद गरियाबंद जिले की देवभोग ब्लाक के ग्राम पंचायत मुड़ागांव में पूर्व ग्राम रोजगार सहायक पर फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने का गंभीर आरोप लगा है। ग्राम पंचायत के उपसरपंच खिरसिंधु नागेश ने पूर्व रोजगार सहायक उधोराम नागेश के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। यह भी पढ़े :- आइसक्रीम शॉप की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस के छापे में 3 ग्राहक समेत 3 युवतियां पकड़ी गईं उपसरपंच खिरसिंधु नागेश का आरोप है कि उधोराम नागेश ने कथित रूप से फर्जी दिव्यांग प्रमाण…

Read More

दुर्ग। शहर के इंद्रा मार्केट इलाके में रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। आइसक्रीम पार्लर और मिठाई दुकान की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने जलाराम लॉज में छापा मारकर पूरे मामले का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान 3 युवतियों और 3 ग्राहकों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ जारी है। यह भी पढ़े :- BJP National Team : BJP में बड़ा बदलाव तय…! आज-कल हो सकता है नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान…मोदी की वापसी के बाद मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत मामला Durg के इंद्रा…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुना। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, विधायक गोमती साय, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, श्रम आयोग अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, सीजीएमएससी अध्यक्ष दीपक म्हस्के, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का मनरेगा में राज्यांश बढ़ाने का अनुमोदन राज्य के खजाने पर भार –…

Read More

रायपुर। भाजपा शासित राज्य मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तराखंड ने मनरेगा में राज्य पर पड़ने वाले बोझ का विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल ने मनरेगा के जी राम जी स्वरूप का अनुमोदन करते हुए केंद्र और राज्य का खर्च 60 एवं 40 प्रतिशत की मंजूरी दे दिया है। यह राज्य की जनता पर बोझ है। यह भी पढ़े :- भाजपा के राज में शराब की कालाबाजारी बढ़ी, छत्तीसगढ़ शराब का गढ़ बना – कांग्रेस छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल को भी मध्यप्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के समान इस कानून पर राज्य के हित में आपत्ति जताना था। यही…

Read More

रायपुर। जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, भाजपा सरकार राज्य की जनता को शराबी बनाने पर तुली है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश अवैध शराब का गढ़ बन चुका है। विपक्ष में रहकर शराबबंदी के लिए कसमें खाने वाली, शराबबंदी की दुहाई देने वाली भाजपा की सरकार ने राज्य में शराब की दुकानों की संख्या दुगुनी कर दिया है। यह भी पढ़े : विधायकों का घर बनाने गरीबो को घर से बेघर करना अन्याय राज्य में लगभग 700 देशी और अंग्रेजी शराब दुकाने थी। भाजपा सरकार ने हर देशी शराब…

Read More

रायपुर। नकटी गांव में विधायक आवास बनाने गरीबो को घर से बेघर करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार नकटी गांव में विधायकों का घर बनाने के लिए गरीबो को घर से बेघर कर रही है। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के जंगल से राहत भरी खबर, पहली बार नजर आए 4 संकटग्रस्त जंगली शिकारी ये गरीबो परिवारों के साथ अन्याय है। ये भाजपा को आखिर रोजी मजूदरी, ठेला, खोमचा में कार्य करने वाले गरीबो से इतनी नफरत क्यो है? भाजपा सरकार बनने के पहले दिन से गरीबो का घर…

Read More

धमतरी। Udanti-Sitanadi Tiger Reserve से वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से एक बेहद उत्साहजनक खबर सामने आई है। अखिल भारतीय बाघ आकलन All India Tiger Estimation 2026 के तहत लगाए गए कैमरा ट्रैप में पहली बार चार जंगली कुत्तों यानी ढोल का एक संगठित झुंड रिकॉर्ड किया गया है। वन विभाग इसे बेहतर होती पारिस्थितिकी, समृद्ध जैव विविधता और सफल संरक्षण प्रयासों का सकारात्मक संकेत मान रहा है। यह भी पढ़े :- Sewerage Project Bilaspur : स्कूटी पर निकले डिप्टी CM अरुण साव…! अचानक विकास कार्यों का किया निरीक्षण…देरी पर अधिकारियों की लगाई क्लास कैमरा ट्रैप में कैद तस्वीरों और वीडियो में…

Read More