Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटे का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़े :- खेत में बिछी बिजली की तार बनी मौत का जाल, करंट लगने से किसान की मौत; अवैध फेंसिंग पर उठे सवाल
इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, अलर्ट वाले जिलों में सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया शामिल हैं। (Chhattisgarh Weather Alert )
गरज-चमक के साथ तेज हवा की संभावना
अलर्ट वाले क्षेत्रों में अगले तीन घंटों के दौरान मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है। इस दौरान बिजली चमकने और गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है।
मौसम खराब होने के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। खासकर आंधी-तूफान के दौरान पेड़, बिजली के खंभे और कमजोर निर्माण वाले स्थानों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।
मौसम विभाग के अलर्ट पर रखें नजर
मौसम विभाग ने लोगों से स्थानीय मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने की अपील की है। अचानक मौसम खराब होने की स्थिति में सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। (Chhattisgarh Weather Alert )




