Author: Shubhra RNN
मुंबई, 27 अप्रैल। Food Poisoning : मुंबई के पायधुनी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग के चलते एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतकों की पहचान अब्दुल्ला डोकाडिया (40), उनकी पत्नी नसरीन डोकाडिया (35) और उनकी दो बेटियां आयशा (16) व जैनब (13) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला फूड प्वाइजनिंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कैसे हुआ हादसा? जानकारी के मुताबिक, 25 अप्रैल…
जांजगीर-चांपा, 27 अप्रैल। Leakage Induction Furnace : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम हथनेवरा स्थित कारखाना मेसर्स- प्रकाश इण्डस्ट्रीज लिमिटेड में शुक्रवार 24 अप्रैल को इंडक्शन फर्नेस से पिघली धातु के रिसाव की घटना सामने आई। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई भी श्रमिक घायल नहीं हुआ, हालांकि हादसा गंभीर रूप ले सकता था। जानकारी के अनुसार प्लांट में 15 टन क्षमता वाले इंडक्शन फर्नेस में रोज की तरह धातु पिघलाने का काम चल रहा था। इसी दौरान कल दोपहर करीब 2रू30 बजे फर्नेस की कॉइल में छेद हो गया, जिससे पानी का रिसाव शुरू हो गया।…
गिरिडीह, 27 अप्रैल। Food Poisoning : झारखंड के गिरिडीह जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बजटो गांव में गोलगप्पे खाने के बाद 36 से अधिक लोग बीमार पड़ गए, जिनमें ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। इस घटना में इलाज के दौरान 6 साल के बच्चे रंजन कुमार की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। क्या है पूरा मामला? शनिवार शाम गांव में एक ठेलेवाला गोलगप्पे बेचने आया था। बच्चों और महिलाओं समेत कई लोगों ने गोलगप्पे खाए। रात में हल्की तबीयत बिगड़ी, लेकिन रविवार सुबह होते-होते तेज…
रायपुर, 27 अप्रैल। VIP vs Common Man : राजधानी रायपुर में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई अब गंभीर सवालों के घेरे में है। एक ओर आम नागरिकों पर रिकॉर्ड स्तर पर चालान की कार्रवाई हो रही है, वहीं दूसरी ओर सरकारी वाहनों और प्रभावशाली लोगों को कथित तौर पर राहत मिलने के आरोप सामने आ रहे हैं। खासकर ड्रिंक एंड ड्राइव मामलों में प्रक्रिया के पालन को लेकर भी विवाद बढ़ता जा रहा है। रिकॉर्ड चालान, बढ़ा राजस्व जनवरी से मार्च 2026 के बीच ट्रैफिक पुलिस ने 2 लाख 4 हजार से ज्यादा चालान काटे, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में…
गरियाबंद, 27 अप्रैल। Anti Poaching Action : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के संवेदनशील क्षेत्र में एंटी पोचिंग टीम ने ओड़िशा के 3 शिकारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रिजर्व क्षेत्र के गोडेना जलप्रपात में मछली पकड़ने के लिए पानी में जहरीले पत्ते मिला रहे थे, जिससे जलीय जीवों और अन्य वन्य प्राणियों को गंभीर नुकसान हो सकता था। मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई उप निदेशक वरुण जैन के निर्देश पर की गई। टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों…
बालोद, 27 अप्रैल। Barati Bus Fire : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शादी के सीजन के बीच एक बड़ा हादसा टल गया, जब बारातियों से भरी एक बस में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि सभी बाराती समय रहते बस से बाहर निकल गए, जिससे जनहानि नहीं हुई। मिली जानकारी के अनुसार, शर्मा ट्रेवल्स (CG 07 E 1171) की बस कांकेर जिले के अरौद गांव से बारातियों को लेकर बालोद जिले के बड़गांव आ रही थी। इसी दौरान पुरुर…
बिलासपुर, 25 अप्रैल। CG Freedom of Religion Bill : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित धर्म स्वातंत्र्य विधेयक की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवीन्द्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने कहा कि चूंकि राज्य सरकार ने अभी तक इस कानून को लागू करने की तारीख अधिसूचित नहीं की है, इसलिए इसे चुनौती देना “प्री-मैच्योर” है। कोर्ट ने साफ किया कि जब तक सरकार आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं करती, तब तक कानून प्रभावी नहीं माना जाएगा और उस पर सुनवाई का कोई आधार नहीं बनता। याचिकाकर्ता…
बिलासपुर, 25 अप्रैल। Money Laundering Case : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक अहम फैसले में कोरबा की पूर्व कलेक्टर और सस्पेंड IAS रानू साहू के रिश्तेदारों की संपत्ति अटैच करने के खिलाफ दायर सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। सीधे सबूत नहीं, परिस्थितिजन्य साक्ष्य भी काफी चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवीन्द्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने अपने फैसले में साफ कहा कि अपराध से पहले खरीदी गई संपत्ति भी अटैच की जा सकती है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में सीधे सबूत होना जरूरी नहीं है। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर…
रायपुर, 25 अप्रैल। Big Expose : भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता संतोष पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के बस्तर और अन्य आदिवासी क्षेत्रों में हो रही विदेशी फंडिंग तथा धर्मांतरण के गंभीर मुद्दों पर बड़ा खुलासा कर कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया है। श्री पाण्डेय ने बताया कि विदेशी बैंकों के दर्जनों डेबिट कार्ड्स के जरिए छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में करोड़ों रुपये खपाए जा रहे हैं। श्री पाण्डेय शनिवार को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से मुखातिब थे। BJP का भूपेश बघेल पर आरोप भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री…
Article : जब कोई राष्ट्र अपनी जड़ों को सींचता है, तो उसकी शाखाएं आसमान छूती हैं। भारत की वे जड़ें उसकी पंचायतें हैं और उन पंचायतों की आत्मा आज उसकी महिलाएं हैं। 24 अप्रैल 1993 को 73वें संविधान संशोधन के माध्यम से जब गांवों की सरकार को संवैधानिक मान्यता मिली, तो भारतीय लोकतंत्र ने एक नया अध्याय लिखा। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में पंचायती राज को नई ऊर्जा और दिशा मिली है। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सत्ता केवल दिल्ली के गलियारों तक सीमित न रहे, बल्कि देश के अंतिम गांव की दहलीज़ तक पहुंचे।…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
