Author: Shubhra RNN
रायपुर, 30 अप्रैल। Mahant Proposal Rejected : छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में गुरुवार को महिला आरक्षण के मुद्दे पर राजनीतिक हलचल देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत द्वारा प्रस्तुत अशासकीय संकल्प को स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने अग्राह्य कर दिया। डॉ. महंत ने महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए मौजूदा व्यवस्था में एक तिहाई आरक्षण देने का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, स्पीकर ने स्पष्ट किया कि विशेष सत्र में विषय पूर्व निर्धारित होते हैं और शासकीय संकल्प पेश होने के बाद परंपरा के अनुसार अशासकीय संकल्प पर चर्चा संभव नहीं है। विपक्ष को झटका, संकल्प अग्राह्य इससे पहले…
रायपुर, 30 अप्रैल। Saddu Factory Fire : राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना लगभग आधे घंटे पहले मिली, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि कवल मल्टीलेयर फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी, जिससे इलाके में घना धुआं फैल गया। यह पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं…
सरगुजा, 30 अप्रैल। Minor Gang Rape Case : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दो नाबालिग आदिवासी बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि यह घटना 24 अप्रैल की है और इसमें 8 से 9 लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। स्थानीय स्तर पर आक्रोश परिजनों ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन उन्होंने कार्रवाई में देरी के आरोप लगाए हैं। इस बीच, गुरुवार को पीड़ित बच्चियों को थाने लाए जाने को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे…
कांकेर, 30 अप्रैल। Kanker Naxal Operation : जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कांकेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने जंगल क्षेत्र से बड़ी मात्रा में विस्फोटक और नक्सली सामग्री बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27-28 अप्रैल 2026 को थाना आमाबेड़ा, कोरर, कांकेर एवं ताड़ोकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बड़ेधौसा, मानकोट, उपरकोटगांव और जिवलामारी के जंगल-पहाड़ी इलाकों में डीआरजी, जिला पुलिस बल, बीएसएफ और बीडीएस टीम द्वारा संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया गया। संयुक्त सर्च ऑपरेशन में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने…
रायपुर, 30 अप्रैल। International Workers Day : अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिकों के कल्याण और सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि श्रमिक वर्ग को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है। श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित तीन प्रमुख मंडलों—भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, असंगठित कर्मकार राज्य…
मुंगेली, 28 अप्रैल। AAP Protest in CG : छत्तीसगढ़ के लोरमी (जिला मुंगेली) में सोमवार दोपहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि हाल ही में उनके AAP छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने से नाराज कार्यकर्ता उनके बटहा स्थित घर पहुंच गए, जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर की दीवार पर ‘गद्दार’ लिखकर अपना आक्रोश जाहिर किया। इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर भी साझा की गई…
रायगढ़, 28 अप्रैल। Bus Office Loot : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रविवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जूटमिल थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास स्थित बदन बस ऑफिस में लगभग एक दर्जन युवकों ने घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने ऑफिस में मौजूद 2-3 कर्मचारियों के साथ मारपीट की और वहां रखी करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी भी लूटकर फरार हो गए। पूरी घटना ऑफिस में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को आरोपियों की पहचान में मदद मिलने…
रायपुर, 28 अप्रैल। Jai Sahu Suicide Case : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पूर्व विधायक और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री धनीराम साहू के बेटे जय साहू की सुसाइड से जुड़ा मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। मृतक की पत्नी किरण साहू ने परिवार के कुछ सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। किरण साहू ने बताया कि उनके जेठ द्वारा उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। उनका कहना है कि प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था और इसी वजह से मानसिक दबाव का माहौल बना हुआ था। उन्होंने…
अंबिकापुर, 28 अप्रैल। Ambikapur Fire Case : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हुए बहुचर्चित मुकेश पटाखा-प्लास्टिक अग्निकांड मामले में जांच अब तेज हो गई है। कलेक्टर द्वारा गठित उच्च स्तरीय संयुक्त कमेटी ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है, जिससे आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। क्या है पूरा मामला? 23 अप्रैल को शहर के घनी आबादी वाले इलाके में स्थित मुकेश पटाखा और प्लास्टिक दुकान में भीषण आग लग गई थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वहां अवैध रूप से पटाखों का भारी भंडारण किया गया था, जिसने आग को और भयानक…
रायपुर, 27 अप्रैल। IPL Match in Raipur : राजधानी रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) vs मुंबई इंडियंस और 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। इस आईपीएल मैचों को लेकर टिकट बुकिंग मई के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है। हालांकि इस मामले में आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। जानकारी के मुताबिक आरसीबी की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहां 6 दिन तक रहेगी। टीम मैदान पर प्रैक्टिस भी करेगी।…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
