Author: Shubhra RNN

अंबिकापुर, 25 अप्रैल। Road Accident : सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-43 पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा पलटी। हादसे के समय एंबुलेंस में केवल चालक ही मौजूद था, जो वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस की…

Read More

रायपुर, 25 अप्रैल। Excise Constable : छत्तीसगढ़ सरकार के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने प्रदेश में कानून व्यवस्था और राजस्व सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। आबकारी आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश के तहत 200 अभ्यर्थियों को ‘आबकारी आरक्षक’ पद पर नियुक्ति दी गई है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा-2025 (ABA25) के आधार पर की गई है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को पे-मैट्रिक्स लेवल-4 के तहत 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा गया है। किन जिलों में मिली पोस्टिंग? चयनित उम्मीदवारों को रायपुर, दुर्ग, कोरबा, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ सहित…

Read More

बलौदाबाजार, 25 अप्रैल। IPS Bhavana Gupta : बलौदाबाजार जिले की पुलिस व्यवस्था में अहम प्रशासनिक बदलाव हुआ है। जिले की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता चार महीने के मातृत्व अवकाश पर चली गई हैं। गृह विभाग द्वारा उनका 117 दिनों का अवकाश (14 अगस्त तक) स्वीकृत किया गया है। इस दौरान उनकी गैरमौजूदगी में OP Sharma को बलौदाबाजार एसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि ओपी शर्मा वर्तमान में चौथी बटालियन, माना में कमांडेंट के पद पर पदस्थ हैं और अब वे अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे। यह प्रशासनिक निर्णय जिले की कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य…

Read More

रायपुर, 24 अप्रैल। Panchayati Raj Day : डबल इंजन की हमारी सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में गांवों के समग्र विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।  मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रियता से ही गांवों का विकास होगा और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन…

Read More

नई दिल्ली, 24 अप्रैल। Gyanesh Kumar Controversy : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने बड़ा कदम उठाते हुए राज्यसभा में हटाने का नोटिस दिया है। इस नोटिस पर कुल 73 सांसदों के हस्ताक्षर बताए जा रहे हैं, जिससे सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ ‘साबित दुर्व्यवहार’ के आधार पर 9 गंभीर आरोप हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार का पद पर बने रहना ‘संविधान पर हमला’ है। जयराम रमेश के मुताबिक, यह प्रस्ताव भारत के संविधान के अनुच्छेद 324(5) (अनुच्छेद 124(4) के साथ)…

Read More

नई दिल्ली, 24 अप्रैल। AAP Crisis : आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के अंदर बड़े राजनीतिक संकट की खबर सामने आ रही है। राज्यसभा सांसद Raghav Chadha ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी से इस्तीफा देने का दावा किया है। इसके साथ ही राघव कई अन्य राज्यसभा सांसदों के साथ, भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस बीच, भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन ने उन्हें मिठाई खिलाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। राघव चड्ढा ने कहा कि पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है और अब वह जनता के करीब जाने का फैसला कर रहे हैं। उन्होंने खुद…

Read More

रायपुर, 24 अप्रैल। MCB Police Transfer : छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने थोक में तबादला आदेश जारी करते हुए कुल 69 पुलिसकर्मियों को इधर-उधर किया है। जारी आदेश के अनुसार, 4 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 13 प्रधान आरक्षक और 52 आरक्षकों के तबादले किए गए हैं। इस कार्रवाई को जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा प्रशासनिक कसावट लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। देखिए पूरी LIST

Read More

जांजगीर-चांपा, 24 अप्रैल। Cyber Crime : जिले में साइबर अपराधों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत नवागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी को अंजाम देने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है  जांच में सामने आया कि नवागढ़ के राछाभाठा स्थित HDFC बैंक शाखा से जुड़े 6 बैंक खातों में वर्ष 2023 और 2024 के दौरान साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त कुल 20,40,244 रुपये जमा किए गए थे। गिरफ्तार आरोपी ननकी गौड़ ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर भोले-भाले लोगों को पैसों का लालच…

Read More

जांजगीर-चाम्पा, 24 अप्रैल। Loot Attempt : जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नकाबपोश बदमाशों ने लूट की नीयत से कांग्रेस नेता और व्यवसायी सम्मेलाल कश्यप के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में उनके बड़े बेटे आयुष कश्यप की मौत हो गई, जबकि छोटे बेटे आशुतोष कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए। लूट की कोशिश में बदमाशों की फायरिंग प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीन अज्ञात बदमाश देर रात घर में घुसे और परिवार के सदस्यों को निशाना बनाया। विरोध करने पर बदमाशों ने गोलीबारी शुरू…

Read More

रायपुर, 24 अप्रैल। School Grant 2026 : छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम स्कूलों के संचालन के लिए 15.02 करोड़ रुपये की अनुदान राशि जारी की है। यह राशि प्रदेश के 751 स्कूलों के संचालन हेतु स्वीकृत की गई है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रत्येक स्कूल को 2 लाख रुपये की दर से अनुदान प्रदान किया जाएगा। यह राशि बजट मद सामान्य शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, गैर शासकीय माध्यमिक विद्यालय सहायता  के अंतर्गत दी गई है। जिलावार राशि आवंटन इस अनुदान का वितरण प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूलों के अनुसार किया…

Read More