Author: Shubhra RNN
कांकेर, 25 मई। Naxal Operation : छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, हथियार और डेटोनेटर बरामद किए हैं। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान जंगलों में छिपाकर रखा गया नक्सलियों का बड़ा जखीरा जब्त किया गया, जिससे सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े विस्फोटक नेटवर्क को ध्वस्त करने का दावा किया है। यह कार्रवाई कांकेर पुलिस, DRG, BSF और BDS टीम द्वारा संयुक्त रूप से कोयलीबेड़ा और छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के जंगलों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान की गई। जंगलों से मिला खतरनाक सामान सुरक्षाबलों ने पल्लाहूर-जपमरका जंगल…
रायगढ़, 25 मई। Baby Elephant : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला एक बेहद भावुक मामला सामने आया है। छाल वन परिक्षेत्र के आमागुड़ा-पुसल्दा तालाब में दलदल में फंसने से एक बेबी एलीफेंट की मौत हो गई। घटना के बाद उसकी मां हथिनी अपने मृत बच्चे को सूंड और पैरों से उठाने की कोशिश करती रही। यह मार्मिक दृश्य वहां मौजूद ग्रामीणों ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में इन दिनों 52 हाथियों का दल…
कलाबुर्गी, 25 मई। Paper Leak Controversy : देशभर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET को लेकर जारी विवाद और पेपर लीक की खबरों के बीच कर्नाटक से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। कलाबुर्गी जिले में मेडिकल कॉलेज में दाखिले का सपना देख रही एक होनहार छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान भाग्यश्री पाटिल के रूप में हुई है, जिसने हाल ही में घोषित सेकंड ईयर पीयू (12वीं बोर्ड) परीक्षा में शानदार 92 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। परिवार और शिक्षकों को उससे बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन अचानक उठाए गए इस कदम ने…
हमीरपुर, 24 मई। Rape Accused Sentenced : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला की विशेष पॉक्सो अदालत ने 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश अनिल कुमार खरवार ने दोषी मौलाना मुंतजिर आलम को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि दोषी को सामान्य उम्रकैद नहीं, बल्कि अपने जीवनकाल की अंतिम सांस तक जेल में ही रहना होगा। अदालत ने दोषी पर 26 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। मस्जिद में पढ़ाई के दौरान हुई वारदात सरकारी वकील के मुताबिक, मामला कुरारा थाना क्षेत्र के एक गांव…
रायपुर, 24 मई। Youth Congress Election : भारतीय युवा कांग्रेस के छत्तीसगढ़ संगठनात्मक चुनाव का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवा कांग्रेस के मुख्य चुनाव आयुक्त जसप्रीत सिंह और प्रदेश चुनाव अधिकारी रोशन नेगी ने चुनाव कार्यक्रम जारी किया। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, ब्लॉक और जिला कमेटियों के लिए 29 मई से 13 जून तक नामांकन भरे जाएंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के लिए 11 जून से 13 जून तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। ऑनलाइन होगी सदस्यता और चुनाव प्रक्रिया नामांकन के बाद 15…
भिलाई, 24 मई। Maruti Suzuki Showroom : नेहरू नगर स्थित मारुति सुजुकी शोरूम में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचे कंपनी के CEO का महिला कर्मचारियों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही CEO ऑफिस के भीतर पहुंचे, एक महिला कर्मचारी ने उनके चेहरे और शर्ट पर स्याही फेंक दी। इसके बाद मामला और गरमा गया। वायरल वीडियो में महिला कर्मचारी CEO को थप्पड़ और लात मारते हुए दिखाई दे रही है, जबकि मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी बीच-बचाव करते नजर आए। महिला कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप जानकारी के अनुसार, शोरूम…
पटना, 24 मई। BJP Join : बिहार की राजनीति में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रमुख महिला नेता रहीं रितु जायसवाल अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने जा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद इसकी औपचारिक घोषणा की है। रितु जायसवाल 26 मई को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में BJP की सदस्यता ग्रहण करेंगी। उन्होंने बताया कि दोपहर 12:19 बजे से 1:09 बजे के बीच उनका जॉइनिंग कार्यक्रम होगा, जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। सादगी और पर्यावरण…
रायपुर, 24 मई। Fuel Update : छत्तीसगढ़ सरकार ने पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। सरकार ने साफ किया है कि प्रदेश में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और आम लोगों को किसी भी तरह की घबराहट या पैनिक बाइंग करने की जरूरत नहीं है। 2516 पेट्रोल पंपों पर नियमित सप्लाई सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में फिलहाल 3 करोड़ 94 लाख 7 हजार 700 लीटर पेट्रोल और 8 करोड़ 8 लाख 83 हजार लीटर डीजल उपलब्ध है। प्रदेश के सभी 2516 पेट्रोल पंपों पर नियमित सप्लाई जारी है। सरकार ने बताया कि सिर्फ 22…
रायपुर, 24 मई। Disaster Management : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में बढ़ती प्राकृतिक और स्थानीय आपदाओं से निपटने के लिए बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। अब आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी केवल राजस्व विभाग तक सीमित नहीं रहेगी। राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत अधिसूचना जारी कर 7 अलग-अलग विभागों को विशिष्ट आपदाओं के लिए नोडल विभाग घोषित किया है। राजस्व विभाग के संयुक्त सचिव अरविंद कुमार एक्का द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब संबंधित विभाग अपने-अपने क्षेत्र की आपदाओं में पूर्व चेतावनी, मॉनिटरिंग, रोकथाम, राहत, बचाव और क्षमता निर्माण की जिम्मेदारी संभालेंगे। सरकार का यह फैसला ऐसे…
रायगढ़, 23 मई। Scrap Shop Fire : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जूटमिल थाना क्षेत्र के छातामुड़ा बाईपास रोड स्थित एक कबाड़ दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें पास स्थित हीरो मोटरसाइकिल शोरूम तक पहुंच गईं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोग अपनी दुकानों और वाहनों को बचाने में जुट गए। स्थानीय लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
